📖 - योशुआ का ग्रन्थ

अध्याय ➤ 01- 02- 03- 04- 05- 06- 07- 08- 09- 10- 11- 12- 13- 14- 15- 16- 17- 18- 19- 20- 21- 22- 23- 24-. मुख्य पृष्ठ

अध्याय 21

1) तब लेवियों के घरानों के मुखिया और इस्राएली वंशों के नेताओं के पास आ कर

2) कनान देश के शिलों में उन से कहने लगे, "प्रभु ने मूसा द्वारा यह आदेश दिया था कि हमारे रहने के लिए हमें नगर और हमारे पशुओं के लिए चरागाह दिये जाये।"

3) इस पर प्रभु के आदेश के अनुसार इस्राएलियों ने अपने दायभाग में से लेवियों को निम्नलिखित नगर और चरागाह दिये।

4) कहात के कुलों के लिए पहली चिट्ठी निकली। यूदा, सिमओन और बेनयामीन के वंशों से याजक हारून के वंशज लेवियों को तेरह नगर मिले।

5) कहात के अन्य वंशजों को एफ्रईम, दान और आधे मनस्से के वंशों के कुलों से दस नगर मिले।

6) गेरशोन के वंशजों को इस्साकार, आशेर, नफ्ताली और आधे मनस्से के वंशों के कुलों से बाशान में तेरह नगर मिले।

7) मरारी के वंशजों के विभिन्न कुलों को रूबेन, गाद और ज़बुलों के वंशों से बारह नगर मिले।

8) जैसी प्रभु द्वारा आज्ञा दी थी, इस्राएलियों ने चिट्ठी डाल कर लेवियों को चरागाहों के साथ ये नगर दे दिये।

9) उन्होंने यूदा और सिमओन वंश को ये नगर दे दिये।

10) ये हारून के वंशजों को लेवीवंशी कहाती कुलों को मिले, क्योंकि पहली चिट्ठी उनके नाम निकली थी।

11) उन्होंने उन को आसपास के चरागाहों के साथ यूदा के पहाड़ी प्रदेश का किर्यत-अरबा, अर्थात हेब्रोन दिया (अरबा अनाक का पिता था) ।

12) परन्तु उन्होंने उस नगर के खेत और उसके आसपास के गाँव यफुन्ने के पुत्र कालेब के अधिकार में दिये।

13) याजक हारून के वंशजों को उन्होंने ये नगर और इनके आसपास के चरागाह दिये: हेब्रोन (हत्या करने वालों का शरण नगर) , लिबना,

14) यत्तीर, एष्तमोआ,

15) होलोन, दबीर

16) ऐन, युट्टा और बेत-शेमेष, अर्थात यूदा और सिमओन वंश के भाग से नौ नगर।

17) बेनयामीन वंश से उन्होंने ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह दिये: गिबओन, गेबा,

18) अनातोत और अलमोन।

19) याजक हारून के वंशजों के नगरों की कुल संख्या तेरह थी; उनके साथ उनके आसपास के चरागाह।

20) लेवी वंशी के शेष कहाती कुलों को एफ्रईम वंश से नगर मिले।

21) एफ्रईम के पहाड़ी क्षेत्र में उन्हें ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह मिले: मिखेम (हत्या करने वालों का शरण नगर) , गेसेर,

22) किबसईम और बेत-होरोन।

23) फिर दान वंश से उन्हें ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह मिले: एलतके, गिब्बतोन,

24) अय्यालोन और गत-रिम्मोन।

25) आधे मनस्से के वंश से उन्हें ये दो नगर और इनके आसपास के चरागाह मिले: तानाक और गत-रिम्मोन।

26) शेष कहाती कुलों को ये दस नगर और इनके आसपास के चरागाह मिले।

27) लेवीवंशी गेरशोनियों को ये नगर मिले: आधे मनस्से वंश से दो नगर और उनके आसपास के चरागाह, अर्थात बाशान का गोलान (हत्या करने वालों का शरण नगर) और बएष्तरा।

28) इस्साकार वंश से ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह, किषयोन, दाबरत,

29) यर्मूत और एन-गन्नीम।

30) आशेर वंश से ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह: मिषआल, अबदोन,

31) हेलकत और रहोब।

32) नफ्ताली वंश से ये तीन नगर और इनके आसपास ये चरागाह: गलीलिया का केदेश (हत्या करने वालों का शरण नगर) , हम्मोत-दोर और कर्तान।

33) गेरशोनी कुलों को कुल मिला कर तेरह नगर और उनके आसपास के चरागाह मिले।

34) शेष लेवीवंशी मरारी कुलों को ये नगर मिले। जबुलोन वंश से ये चार नगर और इनके आसपास चरागाह: योकनआम, कर्ता,

35) दिमना और नहलाल।

36) रूबेन वंश से ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह, बेसेर, यहस

37) केदेमोत ओर मेफाअत।

38 )38-39) गाद वंश से ये चार नगर और इनके आसपास के चरागाह, गिलआद का रामोत (हत्या करने वालों का शरण नगर) , महनयीम, हेशबोन और यजेर।

40) इस प्रकार लेवीवंशी मरारी कुलों को कुल मिला कर बारह नगर मिले।

41) इस्राएलियों की विरासत में लेवियों के नगरों की कुल संख्या, उनके चरागाहों सहित, अड़तालीस थी।

42) सब नगरों के आसपास चरागाह थे।

43) इस प्रकार प्रभु ने इस्राएलियों को वह सारा देश दे दिया, जिसे देने का उसने उनके पूर्वजों को शपथपूर्वक वचन दिया था वे उसे अधिकार में कर उस में बस गये।

44) प्रभु ने उनके समस्त देश में शान्ति स्थापित की, जैसा कि उसने उनके उनके पूर्वजों को शपथपूर्वक वचन दिया था। उनके सब शत्रुओं में एक भी उनके सामने नहीं टिक सका। प्रभु ने उनके सब शत्रुओं को उनके हाथ दे दिया था।

45) प्रभु ने इस्राएल के घराने को जो जो आशीर्वाद दिये थे, उने में से एक भी व्यर्थ नहीं हुआ, सब के सब चरितार्थ हुए।



Copyright © www.jayesu.com