नित्य सहायक माता की नोवेना प्रार्थनाएं

गीत

(Composed by Rev. Fr. Shellmon Antony)
नित्य सहायक माता
विनती कर प्यारी माता
हम सब के लिए सदा
येसु से विनती कर माँ

दीन दुखी हम रहे
पापों से घिरते चले
ले चल ओ प्यारी माता
येसु के पास हमें

येसु सा रहना सिखा
दुखों को सहना सिखा
येसु के पीछे पीछे
जाना हमें तू सिखा

गीत सुनिए / डाउनलॉड कीजिए डाउनलोड

पुरोहित: हे परम पवित्र और निष्कलंक कुंवारी तथा हमरी माता तू ही हमारी शरण, सहारा, और भरोसा है।

सब: आज हम तेरे पास आये हैं। हां ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि उसने हमारे लिये सब कृपाएं तेरे ही हाथों में सौंप दी है। हे नित्य सहायक माता, हम तुझसे प्रेम रखते हैं, और उस प्रेम को प्रकट करने के लिए प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सदैव तेरे भक्त रहेंगे और अपनी पूरी शक्ति के साथ अन्य लोगों को तेरे पास लाने का प्रयत्न करेंगे।

पुरोहित: हे नित्य सहायक माता, तू परमशक्तिशाली परमेश्वर से हमारे लिये ये कृपाएं मांग ले।

सब: प्रलोभन के समय विजय पाने की शक्ति येसु ख्रीस्त के प्रति प्रेम, जीवन भर ईश्वर की विश्वासपूर्वक सेवा और अन्त में पवित्र मरण की महाकृपा, ताकि हम तेरे सथ और तेरे पुत्र के साथ अनन्तकाल तक रहें।

पुरोहित: हे नित्य सहायक माता।

सब: हमारे लिये प्रार्थना कर।

पुरोहित: हे प्रभु येसु ख्रीस्त, तूने गलीली के काना नगर में माता मरिया के केवल एक ही शब्द पर पानी को अंगूरी में बदल दिया था। अब तू इन सब लोगों की सुन जो जहां नित्य सहायक माता के नाम में आते हैं। हमारी प्रार्थना सुन और हमारी हार्दिक धन्यवाद स्वीकार कर।

सब: हे नित्य सहायक माता, हम तेरे शक्तिशाली नाम को पुकारते हैं। तू जीवितों की रक्षक और मृतकों की मुक्ति है। तेरा नाम सदैव हमारे मुंह पर रहे, विशेषकर परीक्षा और मरण के समय। तेरे नाम का अर्थ ही भरोसा और शक्ति है। हे धन्य माता, जब जब हम तुझे पुकारें हमारी सहायता कर। तेरा नाम ही लेकर हम संतुष्ट नहीं रहेंगे, बल्कि हमारा दैनिक जीवन भी प्रकट करेगा कि तू सचमुच हमारी नित्य सहयक माता है।

पुरोहित: सांसारिक आवश्यकताओं के लिए प्रार्थना

सब: हे नित्य सहायक माता, हम पूरे विश्वास के साथ तेरे सामने आए हैं। हम अपने दैनिक जीवन की कठिनाईयों के लिए सहायता मांगते हैं। दुःख और तकलीफें कभी-कभी हमें निराश कर देती है। दुर्भाग्य और विपत्तियां हमारे जीवन में कष्ट पहुंचाती हे और हमें चारों तरफ से संकट का सामना करना पड़ता हे। हम पर दया कर। हे अति दयालु मता, हमारी आवश्यकताओं में हमारी सहायता कर। हमको कष्टों से उबार और यदि ईश्वर की यही इच्छा है कि हम और अधिक समय तक दुःख सहते रहें, तो ऐसी दश में उन्हें प्रेम और धैर्य के साथ सहने में मदद कर। हे नित्य सहायक माता, अपने पुण्य के सहारे नहीं बल्कि तेरी शक्ति और प्रेम पर विश्वास करते हुए हम तुझसे यह सब मांगते हैं।

निवेदन -

(खड़े हो)

(निवेदन व धन्यवाद पत्रों का पढ़ना)

पुरोहित: हे प्रभु, हमारे संत पापा को, हमारे धर्माध्यक्षों को, पुरोहितों और राष्ट्रीय नेताओं को बुद्धि और सूक्ष्म दृष्टि प्रदान कर।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हे प्रभु, सब मनुष्य सामाजिक शांति और धार्मिक एकता में भाइयों जैसे रहें।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमरी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हे प्रभु, नोवेनो परिवार के सब पुत्र-पुत्रियों को अपने कामकाज पसन्द करने में मार्ग दिखा।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हे प्रभु, नोवेना के लोग तेरे पवित्र इच्छानुसार अपने स्वास्थ्य की रक्षा करं और बीमार अपना स्वास्थ्य पुनः प्राप्त करें।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हे प्रभु, नोवेना के सब मृत सदस्यों को और सभी मृतकों की आत्माओं को अनन्त शंति प्रदान कर।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हे प्रभु, हमारे इस नोवेना के सभी विशेष मतलबों और उपस्थित लोगों की आवश्यकताओं में मार्ग दिखा।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हे प्रभु, हम सब मनुष्य तेरे सत्य के प्रकाश और प्रेम की तीव्रता को अनुभव करें।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: हम अपने निजी निवेदन नित्य सहायक मता के सामने रखें।
(मौन प्रार्थना)

धन्यवाद

पुरोहित: कृपा के उस नवजीसन के लिए जो तूने हमें प्रदान किया है।

सब: हे प्रभु, हम अपनी माता मरिया के द्वारा, तुझे धन्यवाद देते हैं।

पुरोहित: उन सब कृपाओं के लिए जो कलीसिया के संस्कारों द्वारा हमें मिलती है।

सब: हे प्रभु, हमारी माता मरिया के द्वारा, हमारी प्रार्थना सुन।

पुरोहित: उन सब आत्मिक तथा सांसारिक कृपादानों के लिए जो तूने हमारे नोवेना परिवार को दिये हैं।
पुरोहित: हे प्रभु, हम अपनी मता मरिया के द्वारा, तुझे धन्यवाद देते हैं।

पुरोहित: हम अपने पाये हुए उपकारों व कृपादानों के लिए नित्य सहायक माता को धन्यवाद दे। (मौन प्रार्थना)

गीत

दिल से मरिया प्यारी है,
वह हमारी माता है।

1. जब हम पाप में डूबे थे,
मां के प्यार ने खींच लिया
उसके नाम की जय-जयकार,
वह हमारी माता है।

2. मन में दुःख और तन में दुःख,
पाप में सारी जिन्दगी
उसके नाम की जय-जयकार,
वह हमारी माता है।


नमो ऐ मेरी मां नमो ए मेरी मां
मानव में जन्मी मां धन्य तू
नमो ऐ मरी मां।

1. धन्य तू है प्रभु येसु की मां
नारी जगत की ज्योति तू है मां
तेरी महिमा का गान सदा हो मां

2. तेरी शरण में दीन जो आये मां
पाते दया का दान ऐ मेरी मां
सागर दया का तू है मेरी मां

पुरोहित: बीमारों के लिए प्रार्थना

सब: हे प्रभु तेरे दास शरीर की बीमारियों से पीड़ित हैं। इन पर दया दृष्टि रख। तूने जिन आत्माओं की सृष्टि की है उन्हें स्फूर्ति दे। ये तेरे दिये दण्ड से सुधर कर समझ जाएं कि तेरी दया ही ने उन्हें बचाया है। हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त के द्वारा। आमेन।
(हाथ बढ़ाकर)
पुरोहित: प्रभु येसु ख्रीस्त आपके साथ हो और आपकी रक्षा करे। वह आपमें निवास करे और आपको सुरक्षित रखे। वह आपके आगे चले और आपको मार्ग दिखाये। वह आपके पीछे रहे और आपको संभाले। वह अपके ऊपर विराजमान हो और आपको आशीर्वाद दे। पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर।
सब: आमेन

पुरोहित: ‘‘देख, अब से सब पीढ़ियां मुझे धन्य कहेगी इसलिए कि जो शक्तिमान हैं, उसने मेरे लिए महान् काम किये हैं और उसका नाम पवित्र है।’’ हम माता मरियम के लिए ईश्वर के महान् कार्य मानकर मां को ध्न्य कहें।

सब: हे नित्य सहयक माता, तू अति उदार और दयाशील है। परमेश्वर के सभी वरदान हमें तेरे ही द्वारा मिलते हैं। तू पापियों की आशा है। हे प्रिय माता हमारी ओर ध्यान दे क्योंकि हम तेरी ओर मुड़े हैं। तेरे पास हमारी मुक्ति है। तू ही हमारा आसरा व भरोसा है। हम तेरे बच्चे हैं। प्रिय मता, तू हमारी रक्षा कर। यदि तू ऐसा करेगी तो हमें कोई डर न रहेगा ख्रीस्त से हमारे लिये हमरे पापों की क्षमा मांग। तू शैतान का सिर कुचलने वाली है। जब तू हमारे साथ है तब हमें डरने की कोई बात नहीं है। हमें केवल यही डर है कि हम परीक्षा के समय तुझे याद करने में न चूकें, और परीक्षा में गिरकर अपनी आत्मा न खो दे। इसलिए, हे नित्य सहायक माता, कृपया हमारे पापों की क्षमा, येसु के प्रति प्रेम, अटल विश्वास और ऐसी कृपा प्रदान कर कि हम तुझे याद करें। (खड़े हो)

पुरोहित: सभी युगों के ख्रीस्त विश्वासियों के साथ हम माता मरियम की स्तुति करें तथा उसकी शरण लें।

सब: प्रणाम मरिया कृपा पूर्ण प्रभु तेरे साथ है, धन्य तू स्त्रियों में और धान्य तेरे गर्भ का फल, येसु। हे सन्त परमेश्वर की मां, प्रार्थना कर हम पापियों के लिए, अब और हमारे मरने के समय। आमेन।

पुरोहित: हे परमेश्वर की पवित्र मां हमारे लिये प्रार्थना कर।

सब: कि हम ख्रीस्त की प्रतिज्ञाओं के योग्य बन जाएं।

पुरोहित: हम प्रार्थना करें - हे प्रभु ख्रीस्त, तूने अपनी माता को हमारी भी माता बनाया है। इसलिये वह हमारी सहायता करने को तैयार रहती है। हम उसकी तस्वीर के सामने यहां उपस्थित है। हमारी प्रार्थना है कि उसकी सहायता व निवेदन द्वारा हम तेरी मुक्ति के फल सदा प्राप्त करते रहें। हे प्रभु हम तुझसे निवेदन करते हैं जो युगानुयुग जीता और राज्य करता है।

सब: आमेन।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!