1एसाव, अर्थात एदोम की वंशावली इस प्रकार हैं। 2एसाव ने कनान देश की कन्याओं में कई को अपनी पत्नी बना लिया ; हित्ती जातीय एलोन की पुत्री आदा को, हिव्वी सिबओन के पुत्र अना की बेटी ओहोलीबामा को 3तथा बासमत को, जो इसमाएल की पुत्री और नबायोत की बहन थी। 4एसाव से आदा को एलीफस हुआ, बासमत को राऊएल और 5ओहोलीबामा को यऊश, यालाम और कोरह हुए। यही एसाव के पुत्र है, जो कनान देश में उसके यहाँ पैदा हुए थे। 6एसाव अपनी पत्नियों, अपने पुत्र-पुत्रियों और अपने घर के सब लोगों, सब ढोरों और पशुओं को तथा वह सब कुछ लेकर, जो उसे कनान देश में प्राप्त हुआ था, अपने भाई याकूब से अलग हो कर किसी दूसरे देश में चला गया। 7अब उनकी सम्पत्ति इतनी अधिक हो गयी कि वे एक साथ नहीं रह सकते थे और उस देश में, जहाँ वे रहते थे, उनके ढोरों को चराने के लिए पर्याप्त भूमि नहीं थी। 8इसलिए एसाव सेईर के पहाड़ी प्रदेश में बस गया। एसाव एदोम भी कहलाता है। 9सेईर के पहाड़ी प्रदेश के निवासी एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली इस प्रकार है : 10एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं : एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीफज और एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रऊएल। 11एलीफ़ज के ये पुत्र थे : तेमान, ओमार, सफो, गाताम और कनज। 12तिमना एसाव के पुत्र एलीफज की उपपत्नी थी। उसे एलीफज से अमालेक नामक पुत्र हुआ। ये एसाव की पत्नी आदा के पोते थे। 13रऊएल के ये पुत्र थे नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। ये एसाव की पत्नी बासमत के पोते थे। 14एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के, जो सिबओन की पोती और अना की पुत्री थी, ये पुत्र थे, जो उसे एसाव से उत्पन्न हुए थे : यऊश, यालाम और कोरह। 15एसाव के वंशजों के मुखिया ये थे : एसाव के पहलौठे एलीफज के तेमान, ओमार, सफो, कनज, 16कोरह, गताम और अमालेक नामक पुत्र। ये वे मुखिया हैं, जो एदोम देश में एलीफज के पुत्र थे। ये आदा के पोते थे। 17एसाव के पुत्र रऊएल के पुत्रों में से मुखिया हुएः नहत, जेरह, शम्मा और मिजा। ये वे मुखिया हैं, जो एदोम देश में रऊएल के पुत्र थे। ये एसाव की पत्नी बासमत के पोते थे। 18एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के पुत्र ये हैः यऊश, यालाम और कोरह नामक मुखिया। ये एसाव की पत्नी ओहोलीबामा से, जो अना की बेटी थी, उत्पन्न हुए थे। 19यही एसाव, अर्थात एदोम के पुत्र है और ये मुखिया भी थे। 20होरी जातीय सेईर के पुत्र जो उस देश के निवासी थे, इस प्रकार हैं : लोटान, शोबाल, सिबओन, अना 21दिशोन, एसेर और दीशान। सेईर के ये पुत्र एदोम देश में होरियों के मुखिया थे। लोटान के पुत्र : होरी और हेमाम। 22लोटान की बहन तिमना थी। 23शोबाल के पुत्र अलवान, मानहत, एबाल, शफो और ओनाम। 24सिबओन के पुत्र : अय्या और अना। यह वही अना है, जिसने अपने पिता सिबओन के गधों को चराते हुए मरूभूमि में गर्म जल के स्रोतों का पता लगाया था। 25अना की सन्तानें ये है : दिशोन और अना की पुत्री ओहोलीबामा। 26दिशोन के पुत्र : हेमदान, एशबान, यित्रान और केरान। 27एसेर के पुत्र बिल्हान, जवान और अकान। 28दीशान के पुत्र : ऊस और अरान। 29होरियों के मुखिया ये थे : लोटान, शोबाल, सिबओन, अना, 30दिशोन, एसेर और दीशान। ये अपने कुलों के अनुसार सेईर देश और होरियों के मुखिया हैं। 31इस्राएली राजाओं के पूर्व एदोम देश में राज्य करने वाले राजाओं के नाम इस प्रकार है : 32बओर का पुत्र बेला एदोम में राज्य करता था। उसकी राजधानी का नाम दिनहाबा था। 33जब बेला मर गया, तब बोस्रा-निवासी सेरह का पुत्र योबाब उसका उत्तराधिकारी बना। 34जब योबाब मर गया, तब तेमानियों के देश का हुशाम उसका उत्तराधिकारी बना। 35जब हुशान मर गया, तब मोआब के मैदान में मिदयानियों को पराजित करने वाले बदद का पुत्र हदद उसका उत्तराधिकारी बना। उसकी राजाधनी का नाम अवीत था। 36जब हदद मर गया, तब मसरेका-निवासी समला उसका उत्तराधिकारी बना। 37जब समला मर गया, तब फ़रात नदी के किनारे स्थित रहोबोत का निवासी शौल इसका उत्तराधिकारी बना। 38जब शौल मर गया, तब अकबोर का पुत्र बाल-हानान उसका उत्तराधिकारी बना। 39जब अकबोर का पुत्र बाल-हानान मर गया तब हदद उसका उत्तराधिकारी बना। उसकी राजधानी का नाम पाऊ था। उसकी पत्नी का नाम मेहटबएल था। वह मेजाहाब की मट्रेद की बेटी थी। 40एसाव के वंशजों के मुखियाओं के नाम, उनके कुलों और निवासस्थानों के नामों के अनुसार ये हैं : मुखिया तिमना, अलवा, यतेत, 41ओहोलीबामा, एला, पीनोन, 42मरज, तेमान, मिबसार, 43मगदीएल और ईराम। यही है एदोम के मुखिया, अपने-अपने निवास स्थानों के अनुसार, जिन्हें उन्होंने उस देश में अपने अधिकार में ले लिया था। यही एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली है।