योशुआ

अध्याय 12

1इस्राएलियों ने यर्दन के पूर्व में अरनोन नदी से लेकर हेरमोन पर्वत तक का प्रांत और अराबा के पूर्व का पूरा प्रदेश अधिकार में कर लिया। उनके राजाओं के नाम इस प्रकार है। 2अमोरियों का राजा सीहोन, जो हेशबोन में निवास करता था। वह अरनोन की घाटी के किनारे पर स्थित अरोएब से और घाटी की मध्य रेखा से अमोरियों की सीमा, यब्बोक नदी तक, अर्थात आधे गिलआद पर राज्य करता था। 3वह यर्दन की घाटी के पूर्व में किन्नरोत के समुद्र से, अराबा के समुद्र (अर्थात् मतृ सागर) तक, पूर्व की ओर वे यषिमोत, और दक्षिण की ओर पिसगा पर्वत की ढलान तक राज्य करता था। 4फिर अष्तारोत और एद्रेई में निवास करने वाला बाषन का राजा ओग, जो रफाइयों का अंतिम वंशज था। 5वह हेरमोन पर्वत, सलका गशूरियों और मकातियों की सीमा तक सारे बाशान पर और हेशबोन के राजा सीहोन के देश की सीमा तक गिलआद के आधे भाग पर राज्य करता था। 6प्रभु के सेवक मूसा ने इस्राएलियों के साथ उन्हें पराजित किया था। तब प्रभु के सेवक मूसा ने उनका देश रूबेन और गाद के वंशों को और मनस्से के आधे वंश को विरासत के रूप में दिया था। 7पश्चिम दिशा में यर्दन के इस पार नेबानोन की तराई से लेकर सेईर की चढाई की ओर हालाक पर्वत तक, योशुआ और इस्राएलियों ने निम्नलिखित राजाओं को पराजित किया और योशुआ ने उनका देश विरासत के रूप में इस्राएलियों वंशों को दे दिया। 8पहाड़ी प्रांत, निचला प्रदेश अराबा, पहाड़ी की ढलानें, हित्तियों, अमोरियो, कन्नानियों और परिजि़्ज़यों, हिव्वियों , और यबूसियों के देश। 9येरीखो का राजा बेतेल के पास स्थित अय का राजा, 10येरूसालेम का राजा, हेब्रोन का राजा, 11यर्मूत का राजा, लाकीश का राजा, 12एगलोन का राजा, गेसेर का राजा 13दबीर का राजा, गेदेर का राजा, 14होरमा का राजा, अराद का राजा, 15लिबना का राजा, अदुल्लाम का राजा, 16मक्केद का राजा, बेतेल का राजा, 17तप्पूअह का राजा, हेफेर का राजा, 18अफेक का राजा, लषारोन का राजा, 19मादोन का राजा, हासोर का राजा, 20सिम्रोन-मरोन का राजा, अक्षाफ़ का राजा, 21तानाक का राजा, मगिद्धो का राजा, 22केदेश का राजा, करमेल पर स्थित योकनआम का राजा, 23नाफ़त-दोर में स्थित दोर का राजा, गलीलियों के गोयीम का राजा 24और तिर्सा का राज कुल मिला कर इकतीस राजा।