राजाओं का पहला ग्रन्थ

अध्याय 4

1राजा सुलेमान सारे इस्राएल का शासक था। 2उसके उच्च अधिकारी ये थे: सादोक का पौत्र अज़र्या याजक था। 3शीशा के पुत्र एलीहोरेफ़ और अहीया सचिव थे। अहीलूद का पुत्र यहोशाफ़ाट अभिलेखी था। 4यहोयादा का पुत्र बनाया सेनापति था। सादोक और एबयातेर याजक थे। 5नातान का पुत्र अज़र्या प्रादेशिक शासकों का अध्यक्ष था। नातान का पुत्र ज़ाबूद याजक और राजा का मित्र था। 6अहीशार महल का प्रबन्धक था। अबदा का पुत्र अदोनीराम बेगार करने वालों का निरीक्षक था। 7समस्त इस्राएल में सुलेमान के बारह प्रादेशिक शासक थे, जो राजा और उसके घराने के लिए खाद्य-सामग्री जुटाते थे। साल में एक-एक महीने का प्रबन्ध एक-एक का करना पड़ता था। 8उनके नाम ये थेः एफ्ऱईम के पहाड़ी प्रदेश में बेन-हूर; 9माकस, शअलबीम, बेत-शेमेश और एलोन बेत-हानान में बेन-देकर ; 10अरूब्बोत में बेन-हेसेद (उसके क्षेत्र में सोको और हेफे़र का सारा प्रदेश भी था) ; 11नाफ़त-दोर में बेन-अबीनादाव (सुलेमान की पुत्री टाफ़त उसकी पत्नी थी) ; 12तानाक, मगिद्दो और सारे बेन-शान में, जो सारतान के पास और यिज़्रएल के नीचे है और बेत-शान से आबेत महोला तक, योकमआम के उस पार तक, अहीलूद का पुत्र बाना, 13रामोत-गिलआद में बेन-गेबेर (उसके क्षेत्र में मनस्से के पुत्र याईर के गाँव भी थे, जो गिलआद में थे, तथा अरगोब प्रदेश, जो बाशान में है; कुल साठ परकोटे और काँसे की अरगलाओं वाले नगर) ; 14महनयीम में इद्दो का पुत्र अहीनाबाद; 15नफ़ताली में अहीमअस (सुलेमान की पुत्री बासमत उसकी पत्नी थी) ; 16आशेर और बआलोम में हूशय का पुत्र बाना; 17इस्साकार में पारूअह का पुत्र यहोशाफ़ाट ; 18बेनयामीन में एला का पुत्र शिमई; 19गिलगाद प्रदेश में (अमोरियों के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग के देश में) ऊरी का पुत्र गेबेर; और यूदा प्रान्त का भी एक प्रादेशिक शासक था। 20यूदा और इस्राएल के निवासी समुद्र-तट के रेतकणों की तरह असख्य थे। वे खाते-पीते और सुख-शान्ति में जीवन बिताते थे।