1बेनयामीन का पहला पुत्र बेला था, दूसरा अशबेल, तीसरा अहरह, 2चौथा नोहा और पाँचवाँ राफ़ा। 3बेला के पुत्रः अद्दार, गेरा, अबीहूद, 4अबीशूआ, नामान, अहोअह, 5गेरा, शफूफ़ान और हूराम। 6एहूद के पुत्र, जो गेबावासियों के घरानों के मुखिया थे और बन्दी बनाकर मानहत ले जाये गये थेः 7नामान, अहीया और गेरा। गेरा उन को ले गया और वह उज़्ज़ा और अहीहूद का पिता था। 8अपनी पत्नी हुशीम और बारा का परित्याग करने के बाद शहरईम के मोआब देश में पु़त्र उत्पन्न हुएः 9उसकी पत्नी होदेश से उसके ये पुत्र उत्पन्न हुएः योबाब, सिब्या, मेशा, मलकम, 10यऊस, सक्या और मिर्गा। ये उसके पुत्र थे, जो घरानों के मुखिया थे। 11हुशीम से उसे ये पुत्र उत्पन्न हुएः अबीटूब और एल्पाआल। 12एल्पाआल के पुत्रः एबेर, मिशआम और शेमेद। शेमेद ने ओनो और उसके गाँवों-सहित लोद बसाया। 13फिर बेरीआ और शेमा। ये अय्या-लोनवासियों के घरानों के मुखिया थे 14और इन्होंने गतवासियों को भगाया। फिर उसके भाई शाशक और यरुमोत। 15ज़बद्या, अराद, एदेर, 16मीकाएल, यिशपा और योहा बरीआ के पुत्र थे। 17ज़बद्या, मशुल्लाम, हिज़की, हेबेर, 18यिशमरय, यिज़लिया और योबाब एल्पाआल के पुत्र थे। 19याकीम, जिक्री, जब्दी, 20एलीएनय, सिल्लतय, एलीएल, 21अदाया, बराया और शिम्रात शिमई, 22के पुत्र थे। यिशपान, एबेर, एलीएल, 23अबदोन, ज़िक्री हानान, 24हनन्या, एलाम, अन्तोतीया, 25यिफ़्दया और पनूएल शाशक के पुत्र थे। 26शमशरय, शहरया, अतल्या, 27यारेश्या, एलीया और ज़िक्री यरोहाम के पुत्र थे। 28यही अपनी-अपनी वंशावलियों के अनुसार अपने-अपने घरानों के मुखिया और येरूसालेम के रहने वाले थे। 29गिबओन का पिता यईएल गिबओन में रहता था। उसकी पत्नी का नाम माका था। 30उसका पहला पुत्र अबदोन था, फिर सूर, कीश, बाल नादाब, 31गदौर, अहयो, जे़केर 32और मिकलोत, जो शिमआ का पिता था। ये भी अपने भाई-बन्धुओं के निकट येरूसालेम के रहने वाले थे। 33नेर कीश का पिता था और कीश साऊल का पिता था। साऊल योनातान, मलकीशूआ, अबीनादाब और एशबाल का पिता था। 34योनातान का पुत्रः मरीब-बाल। मरीब-बाल मीका का पिता था। 35मीका के पुत्रः पीतोन, मेलेक, तारेआ और अहाज़। 36आहाज़ यहोअद्दा का पिता था। यहोअद्दा आलमेत, अज़मावेत और ज़िम्री का पिता था। ज़िम्री मोसा का पिता था। 37मोसा बिनआ का पिता था। उसका पुत्र राफ़ा था। राफ़ा का पुत्र एलआसा और एलआसा का पुत्र आसेल था। 38आसेल के छः पुत्र थे। उनके नाम हैः अज्ऱीकाम, बोक्रू, इसमाएल, शअर्या, ओबद्या और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे। 39उसके भाई एशेक के पुत्रः उसका पहला पुत्र ऊलाम, दूसरा यऊश और तीसरा एलीफ़ेलेट। 40ऊलाम के पुत्र वीर योद्धा थे, जो धनुष चलाने में निपुण थे। उनके बहुत-से पुत्र-पौत्र थे कुल डेढ़ सौ। ये सब बेनयामीन के वंशज थे।