पहला इतिहास ग्रन्थ

अध्याय 24

1हारूनवंशियों के ये दल थे। हारून के पुत्र: नादाब, अबीहू, एलआज़ार और ईतामार। 2नादाब और अबीहू अपने पिता की मृत्यु के पहले ही मर गये और उनके कोई पुत्र नहीं था। इसलिए एलआज़ार और ईतामार ही याजक हुए। 3दाऊद ने एलआज़ार के वंशज सादोक और ईतामार के वंशज अहीमेलेक की सहायता से उन्हें सेवा क्रम की दृष्टि से दलों में विभाजित किया। 4ईतामार के वंशजों से एलआज़ार के वंशजों में अधिक नेता थे इस कारण उनका विभाजन इस प्रकार किया गया: एलआज़ार के वंशजों में सोलह घरानों के मुखिया और ईतामार के वंशजों में केवल आठ घरानों के मुखिया। 5उन्हें निष्पक्षता से चिट्ठी द्वारा दलों में विभाजित किया गया, क्योंकि एलआज़ार और ईतामार, दोनों के वंशजों में पवित्र-स्थान और ईश्वर के कृपापात्र नेता थे। 6नतनएल के पुत्र लेवीवंशी सचिव शमाया ने उन्हें राजा, राजकुमारों, याजक सादोक, एबयातर के पुत्र अहीमेलेक और याजकों तथा लेवियों के घरानों के मुखियाओं की उपस्थिति में नामांकित किया। बारी-बारी से एलआज़ार के घराने के लिए दो चिट्ठियाँ और ईतामार के घराने के लिए एक चिट्ठी निकाली गयी। 7पहली चिट्ठी यहोयारीब के नाम निकली, दूसरी यदाया के, 8तीसरी हारिम के, चैथी सओरीम के, 9पाँचवीं मलकीया के, छठी मिय्यामिन के, 10सातवीं हक्कीस के, आठवीं अबीया के, 11नौवीं येषुआ के, दसवीं षकन्या के, 12ग्यारहवीं एल्याषीब के, बारहवीं याकीम के, 13तेरहवीं हुप्पा के, चैदहवीं येषेबआब के, 14पन्द्रहवीं बिलगा के, सोलहवीं इम्मेर के, 15सत्रहवीं हेज़ीर के, अठारहवीं हप्पिस्सेस के, 16उन्नीसवीं पतह्îा के, बीसवीं यहेजे़किएल के, 17इक्कीसवीं याकीन के, बाईसवीं गामूल के, 18तेईसवीं दलाया के और चैबीसवीं माज़्या के। 19यही उनके सेवा-कार्य का क्रम था और इसके अनुसार उन्हें उन नियमों का पालन करते हुए मन्दिर में उपस्थित होना था, जिन्हें उनके पूर्वज हारून ने प्रभु के आदेश के अनुसार उन्हें दिया था। 20लेवी के शेष वंशजः अम्राम के वंशजों में शूबाएल और शूबाएल के वंशजों में येहदया। 21रहब्या के वंशजों में यिष्षीया पहला था। 22यिसहार के वंशजों में षलोमोत और षलोमोत के वंशजों में यहत। 23हेब्रोन के पुत्र: पहला यरीया, फिर दूसरा अमर्या, तीसरा यहज़ीएल और चैथा यकमआम। 24उज़्ज़ीएल के पुत्रों में मीका, मीका के पुत्रों में षमीर। 25मीका का भाई यिष्षीया। यिष्षीया के पुत्रों में ज़कर्या। 26मरारी के पुत्र: महली और मूषी। याज़ीया के पुत्रों में बनो। 27मरारी के पुत्र याज़ीया से बनो, षोहम, ज़क्कूर और इब्री उत्पन्न हुए। 28महली से: एलआजा़र, जिसका कोई पुत्र नहीं था। 29कीश से: कीश के पुत्रों में यरहमएल। 30मूषी के पुत्र: महली, एदेर और यरीमोत। यही अपने-अपने घरानों के अनुसार लेवियों के वंशज थे। 31इन्होंने भी अपने भाइयों, हारून के पुत्रों की तरह राजा दाऊद, सादोक, अहीमेलेक और याजकीय तथा लेवीवंशी घरानों के मुखियाओं की उपस्थिति में चिट्ठियाँ डालीं। इस प्रकार ज्येष्ठ ओर कनिष्ठ पुत्रों के घरानों में कोई अन्तर नहीं माना गया।