स्तोत्र

अध्याय 1

1धन्य है वह मनुष्य, जो दुष्टों की सलाह नहीं मानता, पापियों के मार्ग पर नहीं चलता और अधर्मियों के साथ नहीं बैठता, 2जो प्रभु का नियम-हृदय से चाहता और दिन-रात उसका मनन करता है! 3वह उस वृक्ष के सदृश है, जो जलस्रोत के पास लगाया गया, जो समय पर फल देता है, जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। वह मनुष्य जो भी करता है, सफल होता है। 4दुष्ट जन ऐसे नहीं होते, नहीं होते; वे पवन द्वारा छितरायी भूसी के सदृश हैं। 5न्याय के दिन दुष्ट नहीं टिकेंगे, पापियों को धर्मियों की सभा में स्थान नहीं मिलेगा; 6क्योंकि प्रभु धर्मियों के मार्ग की रक्षा करता है, किन्तु दुष्टों का मार्ग विनाश की ओर ले जाता है।