3(1-3) ईश्वर! अपने नाम द्वारा मेरा उद्धार कर, अपने सामर्थ्य से मुझे न्याय दिला। 4ईश्वर! मेरी प्रार्थना सुन और मेरे शब्दों पर ध्यान दे। 5विदेशी मुझे घेरते हैं और अत्याचारी मुझे मारना चाहते हैं। 6देखो! ईश्वर मेरी सहायता करता है, प्रभु ही मेरे जीवन का आधार है। 7वह मेरे शत्रुओं से बुराई का बदला ले। तू अपनी सत्यप्रतिज्ञता के अनुरूप उनका सर्वनाश कर। 8मैं तुझे उदार बलिदान चढ़ाऊँगा। मैं तेरा नाम धन्य कहूँगा, क्योंकि वह भला है। 9उसने मुझे हर संकट में उबारा और मैं अपने शत्रुओं का डट कर सामना करता हूँ।