स्तोत्र

अध्याय 110

1प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा: "तुम मेरे दाहिने बैठ जाओ। मैं तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारा पावदान बना दूँगा।" 2ईश्वर सियोन से आपके राज्याधिकार का विस्तार करेगा। आप दूर तक अपने शत्रुओं के देश पर शासन करेंगे। 3आपकी सेना के संघटन के दिन आपकी प्रजा आपका साथ देगी। आपके सैनिक सुसज्जित हो कर प्रभात की ज्योति में ओस की तरह चमकेंगे। 4ईश्वर की यह शपथ अपरिवर्तनीय है "तुम मेलखीसेदेक की तरह सदा पुरोहित बने रहोगे"। 5ईश्वर आपके दाहिने विराजमान है। जिस दिन राजा का क्रोध भड़क उठेगा, वह अन्य राजाओं को कुचल देंगे। 6वह अन्य राष्ट्रों का न्याय करेंगे, असंख्य लोगों का वध करेंगे और पृथ्वी भर में उनका सर्वनाश करेंगे। 7वह मार्ग में जलस्रोत का पानी पी कर अपना सिर ऊँचा करेंगे।