1धन्य हैं वे, जो प्रभु पर श्रद्धा रखते और उसके मार्गों पर चलते हैं! 2तुम अपने हाथ की कमाई से सुखपूर्वक जीवन बिताते हो। 3तुम्हारी पत्नी तुम्हारे घर के आँगन में दाखलता की तरह फलती-फूलती है। तुम्हारी सन्तान जैतून की टहनियों की तरह तुम्हारे चैके की शोभा बढ़ाती है। 4जो प्रभु पर श्रद्धा रखता है, उसे यही आशीर्वाद प्राप्त होता है। 5प्रभु सियोन पर्वत पर से तुम्हें आशीर्वाद प्रदान करे, जिससे तुम जीवन भर येरूसालेम का कुशल मंगल 6और अपने पोत्रों को देख सको। इस्राएल को शान्ति!