रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728

विवरण: 1 फरवरी

 Jayesu Hindi Catholic Website

फरवरी 1

संत हेनरी मोर्स

सन 1595 में हेनरी का जन्म हुआ। उन्होंने रोम, इटली में पौरोहित्य का अध्ययन किया था। बाद में वे 1626 में येसु समाज में शामिल हो गये जहाँ उन्होंने लंदन, इंग्लैंड में एक गुप्त रूप में काम किया। सन 1636 में कुछ महामारी से पीड़ितों के साथ काम करने के बाद वे भी उस महामारी से संक्रमित हो गये थे, जिसमें से वे बाद में उबर गये।

किसी मुखबिर ने अधिकारियों को सूचित किया कि हेनरी, जो काथलिक पुरोहित है, कई वर्षों से दक्षिणी इंग्लैंड के ग्रामीण इलाकों में लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इस पर सन 1639 में उनको कारावास भुगतना पडा। इसके बाद उन्हें सन 1647 में इस क्षेत्र में कैथोलिक धर्म के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें इंग्लैंड और वेल्स के चालीस शहीदों में से एक माना जाता है।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!