रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930

विवरण: 15 अप्रैल

 Jayesu Hindi Catholic Website

अप्रैल 15

संत पातेर्नुस

संत पातेर्नुस पाँचवीं सदी के वह पहले संत हैं जिन्होंने वेल्स में एक मठवासी बनकर अपने पिता के मार्ग का अनुसरण किया। उन्होंने पातेर्नुस के महान गिरजाघर में मठ की स्थापना की, और उस क्षेत्र के धर्माध्यक्ष बन गए। वे अपने उपदेश, परोपकार और वैराग्य के लिए जाने जाते थे। विद्वानों का मानना है कि उनकी कहानी एक समामेलन है। उनकी पर्व का दिन 16 अप्रैल है।

लगभग 482 वर्ष के आस पास संत पातेर्नुस का जन्म पोइटियर्स में हुआ था। उनके पिता, पातरेनुस, अपनी पत्नी की सहमति से, आयरलैंड गए, जहां उन्होंने पवित्र एकांत में अपने दिन समाप्त किए। उनके उदाहरण से प्रेरित होकर पातेर्नुस ने मार्नेस के मठ में एक मठवासी जीवन को अपनाया। कुछ समय बाद, ख्रीस्तीय सद्गुण की पूर्णता प्राप्त करने की इच्छा से प्रज्ज्वलित होकर, वे वेल्स चले गए, और कार्डिगनशायर में एक मठ की स्थापना की जिसे महान पातेर्नुस का गिरजा कहा जाता है।

उन्होंने आयरलैंड जाकर अपने पिता से मुलाकात की, लेकिन मार्नेस के अपने मठ में वापस बुलाए जाने के बाद, वह जल्द ही उस घर के एक मठवासी संत स्क्यूबिलियन के साथ निवास करने गए। उन्होंने सिसी के जंगलों में एक कठोर ऐकांतवासी जीवन को अपनाया जो कूटन्स के धर्मप्रांत में समुद्र के पास है। उन्होंने इस हेतु पहले वहां के धर्माध्यक्ष और उस जगह के स्वामी से आज्ञा प्राप्त की। यह रेगिस्तान, जो उस समय काफी बड़ा था, लेकिन जिसे धीरे-धीरे समुद्र खाता जा रहा था, वह प्राचीन काल से ड्र्यूड्स के द्वारा काफी चाहा गया था। संत पातेर्नुस ने उस और कई पड़ोसी हिस्सों के गैर-ख्रीस्तीयों को, बेयौक्स तक, ख्रीस्तीय विश्वास में ले आए, और इस रेगिस्तान में एक गैर-ख्रीस्तीय मंदिर को ध्वस्त करने के लिए उन पर दबाव डाला, जिसे प्राचीन गॉल्स अत्याधिक पूजा में रखते थे।

अपने बुढ़ापे में उन्हें रूएन के धर्माध्यक्ष, जर्मानुस द्वारा एवरंच के धर्माध्यक्ष के रूप में प्रतिष्ठित किया गया था। कुछ झूठे भाइयों ने संत पातेर्नुस के संबंध में प्रांत के धर्माध्यक्षों के बीच राय का विभाजन बनाया। उन्होंने विवाद के लिए किसी भी आधार को बर्दाश्त करने के बजाय सेवामुक्त होना पसंद किया, और तेरह साल तक अपने धर्मप्रांत पर शासन करने के बाद, वेफ्रांस में एकांत में वापस चले गए और वहाँ लगभग वर्ष 550 में स्वर्ग सिधारे।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!