रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930

विवरण: 18 नवंबर

 Jayesu Hindi Catholic Website

नवंबर 18

संत पेत्रुस और पौलुस के महागिर्जाघरों के रोम में समर्पण का पर्व

आज संत पेत्रुस और पौलुस के महागिर्जाघरों के रोम में समर्पण का पर्व है। यह दोंनो प्रेरित वेटिकन के संरक्षक संत है तथा कलीसिया की एकता तथा सार्वभौमिकता का प्रतीक है।

संत पेत्रुस का महागिर्जाघर सबसे पहले 323 में सम्राट कोंसटिनोपील ने बनवाया था। यह महागिर्जाघर संत पेत्रुस की कब्र पर बना था। लगभग एक हजार साल यह मूल गिर्जाघर रहा फिर इसके कमजोर ढांचे को देखते हुये इसे गिरा कर नये महागिर्जाघर का निमार्ण किया। नये महागिर्जाघर के निमार्ण में लगभग 200 साल लगे। 18 नवंबर 1626 में इसको समर्पित किया गया।

संत पौलुस का महागिर्जाघर रोम की दिवार के बाहर स्थापित है। मूल महागिर्जाघर भी सम्राट कोंसटिनोपील ने बनवाया था। लेकिन 1823 में आग से यह महागिर्जाघर नष्ट हो गया था। वर्तमान महागिर्जाघर संत पौलुस की कब्र पर बनाया गया तथा 1854 में संत पापा पायस नवमें ने कलीसिया को समर्पित किया।

इस महागिर्जाघरों के निमार्ण तथा इन्हें कलीसिया के महान प्रेरितों के नाम पर समर्पित कर माता कलीसिया उन्हें श्रद्धा तथा सम्मान चढाती है।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!