रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

विवरण: 18 जुलाई

 Jayesu Hindi Catholic Website

जुलाई 18

यूट्रेक्ट के फ्रेडरिक

संत फ्रेडरिक, फ्रिसियंस के राजा रेडबोन के पोते और यूट्रेक्ट के धर्माध्यक्ष थे जो यूट्रेक्ट की कलीसिया के पुरोहितों के बीच धर्मनिष्ठा और पवित्र शिक्षा में प्रशिक्षित किए गए थे। पुरोहित होने के नाते, उन्हें धर्माध्यक्ष रिक्फ्रिड द्वारा ख्रीस्तीय नव दिक्षार्थीयों की देखभाल के साथ निर्देश देने का कार्य सौंपा गया, और लगभग 825 में उन्हें यूट्रेक्ट के धर्माध्यक्ष के उत्तराधिकारी के रूप चुना गया था।

वे नये विश्वासीयों के लिए धर्मप्रचारक और प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। फ्रेडरिक ने अपने पुरोहितों के सुधार के लिए काम किया, अपने धर्मप्रांत में कलीसियाई अभ्यास को नियमित किया, और विशेष रूप से अमीर लोगों के बीच प्रचलित निकट संबंधियों के साथ विवाह का विरोध किया। उन्होंने संत ओडुल्फस के नेतृत्व में मिशनरियों के एक समूह को यूट्रेक्ट के उत्तर में गैर-ख्रीस्तीयों के बीच विश्वास प्रचार करने के लिए भेजा, और उनके साथ स्वयं वाल्चेरन के आसपास काम किया।

उन्होंने पवित्र त्रित्व के लिए एक प्रार्थना की रचना की जिसका उपयोग नीदरलैंड में सदियों से किया जाता रहा है। उनके जीवन और पवित्रता की स्मृति को उनके समकालीन संत रबनुस मौरस की एक कविता में संरक्षित किया गया था। फ्रेडरिक अपने समय की शाही राजनीति में शामिल हो गए, और विशेष रूप से सम्राट लुई द डेबोनेयर, महारानी यूदित और उनके बेटों की घरेलू समस्याओं में भी शामिल थे। फ्रेडरिक ने यूदित को उनकी अनैतिक और व्यभिचारी जीवन शैली के लिए खुले तौर पर दंडित किया, जिससे कई लेखकों ने निष्कर्ष निकाला कि यूदित ने उन पुरुषों को भाडे पर रखा था जिन्होंने फ्रेडरिक की हत्या की थी। हालांकि, यह अधिक संभावना है कि वे वाल्चेरेन के विधर्मी थे, जिनमें से कई ख्रीस्तीय मिशनरियों के हिंसक विरोध में थे, और जिन्होंने फ्रेडरिक को उनके काम के लिए शहीद कर दिया था। वर्ष 838 में 18 जुलाई को मिस्सा के दौरान उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!