रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

विवरण: 22 दिसंबर

 Jayesu Hindi Catholic Website

दिसंबर 22 - संत केअरेमोन

तीसरी शताब्दी में रोमियों ने खीस्तीयों को उनके विश्वास के लिए बहुत कष्ट दिया। आज के संत शहीद हुए थे जब डेसियुस रोम के सम्राट थे।

मिस्र में रहने वाले कई खीस्तीयों को रेगिस्तान मंए खदेड़ दिया गया। वहाँ वे भूख, प्यास, अत्यधिक ठंड, जंगली जानवरों या बुरे लोगों द्वारा मारे गए या मर गए थे। और अगर खीस्तीयों ने अपने घर लौटने की कोशिश करते, तो उन्हें मार दिया जाता था। युवा, स्वस्थ खीस्तीयों को गुलाम बनाकर बेच दिया जाता था।

संत केअरेमोन के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज्ञात नहीं है, सिवाय इसके कि वह मिस्र में नीलोपोलिस का धर्माध्यक्ष था, जो पहले से ही उम्र में उन्नत था जब सम्राट ट्रैजानुस डेसियुस ने खीस्तीयों का तीव्र उत्पीड़न शुरू किया था। वह बहुत बूढ़ा था जब खीस्तीयों की यातना चरम हो गई थी। बुजुर्ग धर्माध्यक्ष और उनका दोस्त अरब के पहाड़ों में शरण लेने के लिए गए। उन्हें फिर कभी नहीं देखा गया था, और न ही उनके शरीर कभी पाए गए थे। केअरेमोन और इसकिरियोन जैसे कई अन्य शहीदों ने इस समय मिस्र में येसु के लिए अपना जीवन कुरबान किया। धर्माध्यक्ष और उनके साथियों को शहीदों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!