रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930

विवरण: 22 सितंबर

 Jayesu Hindi Catholic Website

सितंबर 22

विलानोवा के संत थॉमस

संत थॉमस का जन्म 1488 में स्पेन में हुआ था, और उन्हें अपने माता-पिता से गरीबों के प्रति विशेष प्रेम विरासत में मिला; वे अक्सर अपने कपड़े दान में दे दिया करते थे। अपने पिता और माता की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपनी विरासत का उपयोग गरीब कुंवारियों को पालने के लिए किया। वे अल्काला में उच्च विद्यालयों में एक व्याख्याता बन गये, 1516 में विलनोवा में संत अगस्तीन के हर्मिट्स के तपस्वी धर्मसंघ में प्रवेश किया, और चार्ल्स पाँचवे के दरबारी उपदेशक के रूप में कार्य किया। उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें वालेंसिया का महाधर्माध्यक्ष (1544) बनाया गया, फिर उन्होंने आत्माओं के उत्साही चरवाहे और गरीबों के महान मित्र के रूप में अपनी इस प्रेरिताई को कार्यांन्वित किया। जिस पलंग में उनकी मृत्यु हुई, वह उसी व्यक्ति से उधार लिया गया था जिन्हें उन्होंने कुछ समय पहले भिक्षा के रूप में दिया था। सोलहवीं शताब्दी के दौरान उन्हें ‘‘स्पेनियों का प्रेरित‘‘ कहा जाता था। उनकी मृत्यु 8 सितंबर 1555 को वेलसेन्सिया में हुई और 7 अक्टूबर 1618 को संत पिता पौलुस पाँचवें ने उन्हें संत घोषित किया।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!