रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930

विवरण: 23 नवंबर

 Jayesu Hindi Catholic Website

नवंबर 23

संत क्लेमेंट प्रथम

संत क्लेमेंट प्रथम संत पेत्रुस और संत पौलुस प्रेरितों के शिष्य थे। संत पौलुस फिल्लिपियों के नाम अपने पत्र 4:3 में क्लेमेंट का एक विश्वासी सह-सहयोगी के रूप में उल्लेख करते हैं। ’’क्लेमेन्ट और मेरे अन्य सहयोगियों-सहित, जिनके नाम जीवन-ग्रन्थ में हैं, सुसमाचार के प्रचार में मेरे साथ कठोर परिश्रम किया।’’ संत पेत्रुस के बाद संत क्लेमेंट ने रोम के धर्माध्यक्ष का कार्य संभाला। हॉलाकि धर्माध्यक्ष इरेनियुस और यूसेबियुस की सूची इनका नाम तीसरे क्रम पर आता है।

कुरिंथ की कलीसिया में फूट पड गयी थी तथा वह विभाजित होने की कगार पर थी इसको लेकर संत क्लेमेंट ने एक पत्र लिखा था जो अभी भी सुरक्षित है। संत क्लेमेंट की मृत्यु के बारे में भी एक पृथक-पृथक धारणायें हैं। कुछ का मानना है कि वे शहीद हुये तथा बहुतों के अनुसार उनकी मृत्यु अन्य कारणों से हुयी होगी। उनकी मृत्यु सभवतः 100 के आसपास हुयी।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!