रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

विवरण: 5 मई

 Jayesu Hindi Catholic Website

मई 05

संत आंजेलो

संत आंजेलो, जो कार्मेलाइट तपस्वी धर्मसंघ के शुरुआती सदस्यों में से एक थे कलीसिया आज उनके पर्व की यादगारी मनाती है, जिन्हें विश्वास लिए सिसिली के लेओकाटा में शहादत का सामना करना पड़ा था। उनके जीवन की कहानी, जैसा कि हमें परंपरा से प्राप्त हुई है, बहुत विश्वसनीय नहीं है। इसे इस प्रकार संक्षिप्त में बताया जा सकता हैः उनके माता-पिता जो येरूसालेम के यहूदी थे उन्होंने माता मरियम के दिव्यदर्शन के उपरांत खीस्तीय धर्म स्वीकार किया था। उन्होंने उनसे कहा कि जिस खीस्त की वे प्रतीक्षा कर रहे थे, वह पहले ही आ चुके थे और उन्होंने अपने लोगों को मुक्ति प्रदान कर दिया था। मरियम ने उन्हें दो पुत्रों का भी वादा किया, जो कर्मेल की ऊंचाइयों पर जैतून के पेड़ों के समान विकसित होंगे - एक जो प्राधिधर्माध्यक्ष बनेगा और दूसरा एक गौरवशाली शहीद। बचपन से ही जुड़वा बच्चों ने महान मानसिक और आध्यात्मिक वरदानों को प्रदर्शित किए, जब अठारह वर्ष की आयु में, उन्होंने कार्मेलाइट तपस्वी धर्मसंघ में प्रवेश किया, तो वे पहले से ही युनानी, लातीनी और इब्रानी बोलते थे। पांच साल तक आंजेलो कार्मेल पर्वत पर एक मठवासी के रूप में रहने के बाद हमारे प्रभु येसु ने उन्हें दर्शन दिए और उन्हें सिसिली जाने के लिए कहा, जहां उन्हें अपने जीवन के बलिदान की पेशकश करने की कृपा होगी। संत ने तुरंत आह्वान का पालन किया। पूरब से अपनी यात्रा के दौरान और सिसिली में आगमन के बाद, उन्होंने अपनी शिक्षा के द्वारा कई पापियों को परिवर्तित किया, और अपने चमत्कारों से भी कुछ कम नहीं। पलेर्मो में दो सौ से अधिक यहूदियों ने उसकी वाक्पटुता के परिणाम के रूप में बपतिस्मा ग्रहण किया। इसी तरह की सफलता लेओकाटा में उनके प्रयासों में शामिल हुई, लेकिन उन्होंने बेरेन्गेरियस नामक एक व्यक्ति के रोष को जगा दिया, जिसकी बेशर्म दुष्टता की उन्होंने निंदा की थी। जब वे एक भीड़ को उपदेश दे रहे थे, बेरेन्गेरियस के नेतृत्व में बदमाशों के एक टोली ने भीड़ को चीर कर आगे आए और उन्हें चाकू घोंप दिया। घातक रूप से घायल, आंजेलो अपने घुटनों पर गिर गए, लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे थे, विशेष रूप से उनके हत्यारे के लिए। कार्मेलाइट्स ने उन्हें सदा सम्मानित किया और फिर संत पिता पियुस द्वितीय ने लगभग 1459 में अपने परमधर्मपीठ के दौरान मारे गए पुरोहित को संत की उपाधी प्रदान की।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!