रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930

विवरण: 7 सितंबर

 Jayesu Hindi Catholic Website

सितंबर 07

संत रेजीना

इस संत का जीवन अस्पष्टता में डूबा हुआ है, हम उनके बारे में जो कुछ भी जानते हैं वह उनके “शहादत के कार्य” में पाया जाता है जिनके विवरण पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माने जाते हैं। उनका जन्म तीसरी शताब्दी में एलिस में हुआ, जो प्राचीन एलेसिया में था, जहां दो सौ साल पहले वेर्सिंगेटोरिक्स ने कैसर के खिलाफ इतनी बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। उनके जन्म के समय उनकी माँ की मृत्यु हो गई, और उनके पिता, एक प्रमुख गैर-ख्रीस्तीय नागरिक, ने बच्चे को एक ख्रीस्तीय नर्स को सौंपा जिन्होंने रेजीना को बपतिस्मा दिया।

जब उनके पिता को इस बात का पता चला, तो वे गुस्से में लाल हो गए और अपनी ही बेटी का परित्याग कर दिया। रेजीना फिर अपनी नर्स के साथ रहने चली गई, जिसके पास बहुत कम साधन थे। लड़की ने भेड़ों की देखभाल करके मदद की, जहाँ उन्होंने प्रार्थना में ईश्वर के साथ संवाद किया और संतों के जीवन पर ध्यान-मनन किया।

सन 251 में, पंद्रह साल की उम्र में, उन्होंने गॉल के अनुशासक ओलिब्रियस नामक एक व्यक्ति की नजर को आकर्षित किया, जिसने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में रखने का फैसला किया। उन्होंने लड़की को बुलाया और पाया कि वे कुलीन वर्ग और ख्रीस्तीय धर्म की थी। परेशान होकर, उन्होंने रेजिना पर अपने विश्वास को त्यागने के लिए दबाव डाला, लेकिन संत युवती ने दृढ़ता से इनकार कर दिया और उनके विवाह के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। इसके बाद, ओलिब्रियस ने उन्हें जेल में डाल दिया।

रेजीना कैद में रही, दीवार से जंजीर से बंधी, जबकि ओलिब्रियस बर्बर लोगों की घुसपैठ को रोकने के लिए चला गया। अपनी वापसी पर, उन्होंने संत को अपने कौमार्य की प्रतिज्ञा को बनाए रखने और मूर्तियों को बलिदान करने से इनकार करने के लिए और भी अधिक दृढ़ पाया। क्रोध में, उन्होंने उन्हें चाबुक से मारने, झुलसा देने, जलती हुई चिमटी और लोहे की कंघी से तड़पाने का सहारा लिया - सभी का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि ईश्वर की कृपा ने संत को बनाए रखा। इस दौरान, वे ईश्वर की स्तुति करती रही और ओलिब्रियस की अवहेलना करती रही। अंत में, उनका गला काट दिया गया और वर्ष 250 में वे अपने स्वर्गीय दूल्हे से मिलने के लिए निकल पडी।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!