रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

विवरण: 8 जनवरी

 Jayesu Hindi Catholic Website

जनवरी 08

संत सेवेरिनुस

सेवेरिनुस का जन्म एक रोमन कुलीन परिवार में हुआ था। उन्होंने मिस्र के रेगिस्तान में एक साधु के रूप में रहने के लिए अपनी संपत्ति को छोड़ दिया। यद्यपि वे शांत और चिंतनशील जीवन से प्यार करते थे, उन्होंने विश्वास फैलाने के लिए एक आह्वान महसूस किया और उन्होंने उसका पालन किया।

उन्होंने नोरिकम (आधुनिक ऑस्ट्रिया का हिस्सा) में सुसमाचार का प्रचार किया तथा वियना के पास एक सन्यासी का जीवन बिताया। उन्होंने हूणों द्वारा अस्तुरा, ऑस्ट्रिया के विनाश की भविष्यवाणी की और आक्रमण से विस्थापित हुए लोगों के लिए शरणार्थी केंद्र की स्थापना की। आध्यात्मिकता को फिर से स्थापित करने और पीड़ित क्षेत्र में शिक्षा को संरक्षित करने के लिए उन्होंने मठों की स्थापना की।

ऑस्ट्रिया तथा बवेरिया में उन्होंने सुसमाचार सुनाया और बहुत से रोगियों को चंगा किया। वे दिन में एक बार खाते थे और चालीसा काल में कम। वे नंगे पाँव चलते थे और मौसम की अनदेखी कर टाट पर सोते थे। उन्होंने अपनी मृत्यु की तारीख की भविष्यवाणी की और स्तोत्र 150 गाते हुए अपने प्राण त्याग दिये।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!