रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

विवरण: 8 जुलाई

 Jayesu Hindi Catholic Website

जुलाई 08

ताओलाऊस के संत रेमण्ड

ताओलाऊस केरेमण्ड, जिन्हें रेमण्ड गेरार्ड के नाम से भी जाना जाता है, एक विवाहित लोकधर्मी थे। वे ताओलाऊस, फ्रांस में संत सेर्निन गिरजाघर के एक उपयाजक और धर्मविधि में उपयोग होने वाले भजनों के रचयिता एवं गायक थे। एक गायक और अत्याधिक संरचित पूजन संबंधित भजनों के लेखक होने के साथ-साथ वे उदारता के लिए भी प्रसिद्ध थे। अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद, वह संत सेर्निन गिरजाघर का कैनन (कैथेड्रल निर्देशन समिति का सदस्य) बनाया ग्या, और उन्होंने गिरजाघर के पुनर्निर्माण में मदद की, जो तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बन गया। रेमण्ड को उनकी कठोर जीवन शैली, गरीबों के प्रति परोपकार और उदारता और स्थानीय यहूदी समुदाय के साथ उनके अच्छे संबंधों के लिए जाना जाता था। प्राकृतिक कारणों से 3 जुलाई 1118 को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी कब्र पर कई चमत्कारों की सूचना मिली और वह गिरजा एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल बन गया। उन्हें 1652 में संत पिता इनोसंत दसवें द्वारा धन्य घोषित किया गया था।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!