रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

विवरण: 9 अगस्त

 Jayesu Hindi Catholic Website

अगस्त 09

क्रूस की संत तेरेसा बेनेदिक्ता

12 अक्टूबर 1891 को जर्मनी में जन्मी एडिथ स्टेएन एक प्रतिभावान दार्शनिक थी जिन्होंने चैदह साल की उम्र में ईश्वर में विश्वास करना बंद कर दिया था। एडिथ स्टेएन अविला की संत तेरेसा की आत्मकथा को पढ़कर इतनी मोहित हो गई थी कि उन्होंने एक आध्यात्मिक यात्रा शुरू की जिससे 1922 में उनका बपतिस्मा हुआ। बारह वर्षों बाद उन्होंने कार्मेलाइट बनकर संत तेरेसा का अनुकरण किया, और अपने लिए तेरेसाबेनेदिक्ता ऑफ द क्रॉस नाम रखा।

ब्रेसलाऊ (अब व्रोकला, पोलैंड) में एक प्रमुख यहूदी परिवार में जन्मी, एडिथ ने अपनी किशोरावस्था में यहूदी धर्म को त्याग दिया था। गोटिंगेन विश्व विद्यालय में एक छात्र के रूप में, वे दर्शनशास्त्र के एक दृष्टिकोण, घटना क्रिया विज्ञान से मोहित हो गई। एक प्रमुख घटना क्रिया विज्ञानी एडमंड हुसेरल के मार्गदर्शिन में उत्कृष्ट, एडिथ ने 1916 में दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वे 1922 तक एक विश्वविद्यालय शिक्षक के रूप में कार्य करती रहीं। फिर वे स्पीयर शहर में एक डोमिनिकन स्कूल में चली गई तथा म्यूनिख के शैक्षिक संस्थान में व्याख्याता के रूप में उनकी नियुक्ति नाजियों के दबाव में समाप्त हो गई।

कोलोन कार्मेल (1934-1938) में रहने के बाद, वे नीदरलैंड के इचट में कार्मेलाइट मठ में चली गईं। 1940 में नाज़ियों ने उस देश पर कब्जा कर लिया। डच धर्माध्यक्षों द्वारा निंदा किए जाने के प्रतिशोध में, नाजियों ने उन सभी डच यहूदियों को गिरफ्तार कर लिया जो ख्रीस्तीय बन गए थे। तेरेसा बेनेदिक्ता और उनकी बहन रोजा को, जो एक काथलिक थी, 9 अगस्त, 1942 को ऑशविट्ज में एक गैस चैंबर में मार डाला गया। संत पिता योहन पौलुस द्वितीय ने 1987 में तेरेसा बेनेदिक्ता को धन्य घोषित किया और 1998 में उन्हें संत घोषित किया।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!