जनवरी 20

सन्त फबियानुस

सन् 236 में जब सन्त पापा अंतरोस की मृत्यु हुई और नये पापा को चुनने की प्रक्रिया जारी थी, बहुत से लोग रोम आये थे। फबियानुस, एक साधारण लोकधर्मी भी उनमें शामिल थे। अचानक एक कबूतर छत से निकलकर फबियानुस के सिर पर बैठ गया। लोगों ने उसे पवित्रात्मा का प्रतीक मान कर फबियानुस को सन्त पापा घोषित किया। सन्त पापा के रूप में फबियानुस के शुरुआती बर्षों में शांति छायी हुई थी। सम्राट फिलिप कलीसिया के समर्थक थे। लेकिन फिलिप के बाद देसियुस सम्राट बने और ख्रीस्तीयों पर कठोर अत्याचार शुरू हुआ। सम्राट देसियुस ने ख्रीस्तीय विश्वासियों को येसु को त्यागने तथा मूर्तिपूजा करने को बाध्य किया। कई लोगों ने ख्रीस्तीय धर्म को त्याग दिया। मगर सन्त पापा फबियानुस अपने विश्वास के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी। सन्‍ 250 में वे शहीद हुए। उनके पार्थिव शरीर को सन्त कालिक्स्टस के अन्तर्भौम समाधि-क्षेत्र में रखा गया।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!