जून 04

संत फिलीप्पो समालडोने

संत फिलीप्पो समालडोने इटली के एक पुरोहित थे। उन्होंने सेलेसियन सिस्टर्स आफ सेक्रेट हार्ट संस्था की स्थापना की। पुरोहित बनने से पहले ही वे कम सुनने वाले बच्चों और अनाथ बच्चों के लिए काम किया करते थे। गरीब बच्चों की देख रेख के प्रति भी वे बहुत निष्ठावान थे। वे सेवकाई के कार्य में इतने लिप्त हो गये थे कि इसकी वजह से पढ़ाई में कमजोर हो गये और फिर इनका पुरोहित बनना मुश्किल लग रहा था। इनको प्रचार करने का एक अनोखा वरदान मिला था। वे पवित्र परम प्रसाद की आराधना के बारे लोगों को जागरूक करते थे और इन्होंने परम प्रसाद अराधक पुरोहितों की संस्था की स्थापना की। कुछ समय पश्चात इन्होंने परम प्रसाद अराधक धर्मबहनों की संस्था की भी स्थापना की।

संत पिता बेनेडिक्ट XVI कहते हैं, "संत फिलीप्पो समालडोने एक नेक दिल के पुरोहित थे जिनका पोषण का श्रोत प्रार्थना और परम प्रसाद की आराधना था। वे प्रेम एवं भलाई के एक उदाहरण थे, जिसकी झलक उनके सेवकायी के कार्यों में देखी जा सकती थी, विशेष रुप से बहरे, गुंगे एवं गरीब बच्चों के प्रति उनका निष्ठावान समर्पण एवं सेवा।"

वे एक एैसे पुरोहित थे जो बहरे, गुंगे एवं गरीब बच्चों की सेवा बड़ी लगन से करते थे। आज हम संत फिलीप्पो समालडोने की मधयस्थता से शारिरीक रुप से कमजोर लोगों के लिए प्रार्थना करें।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!