अक्टूबर 19

संत इसहाक जोग और योहन डी ब्रेबक

आठ उत्तरी अमेरिकी शहीद, कनाडाई शहीदों के रूप में, उत्तरी अमेरिका के येसुसमाजी शहीदों या फ्रांस के शहीदों के रूप में भी जाने जाते है। इनमें छह पुरोहित और दो लोकधर्मी भाई शामिल थे। वे सोसाइटी ऑफ जीसस (येसुसमाज) के वीर सदस्य थे जो उत्तरी अमेरिका में शहीद हुए थे ताकि हूरों, इरोक्वाइस और मोहॉक इंडियंस को मुक्ति के लिए जरूरी विश्वास लाया जा सके। आठ उत्तरी अमेरिकी शहीदों में से पांच को वर्तमान कनाडा में और उनमें से तीन को न्यूयॉर्क राज्य में मौत के घाट उतार दिया गया था। न्यू यॉर्क में ऑरीसविले में संयुक्त राज्य अमेरिका के शहीदों के लिए एक तीर्थस्थल है, और मिडलैंड, ओन्टेरियो के पास फोर्ट संत मरियम में कनाडा के शहीदों के लिए एक मंदिर है। आठ उत्तरी अमेरिकी शहीदों के नाम निम्न हैं :-

1. संत रेने गौपिल, 1642 में न्यूयॉर्क राज्य में शहीद हुए एक लोकधर्मी भाई,

2. संत इसहाक जोग, एक पुरोहित,

3. संत योहन डी लालंडे, एक लोकधर्मी भाई, 1646 में न्यूयॉर्क राज्य में शहीद हुए,

4. संत अन्तोनी डैनियल, 1648 में कनाडा में शहीद हुए एक पुरोहित,

5. संत योहन डी ब्रेबक, पुरोहित,

6. संत चार्ल्स गार्नियर, पुरोहित,

7. संत नोएल चाबनेल, पुरोहित, और

8. संत गेब्रियल लेलेमेंट, पुरोहित, सभी 1649 में कनाडा में शहीद हुए।

संत इसहाक जोग को मोहाक्स द्वारा तेरह महीने की कैद के बाद उनके हाथ की कई उंगलियों को काट दिया गया था। वे वापस यूरोप चले गए, लेकिन फिर से उत्तरी अमेरिका लौट आए और न्यू यॉर्क राज्य में ओसेर्निनान, जिन्हें अब ऑरीजविले कहा जाता है, में टॉमहॉक वार से मारे गए। संत योहन डी ब्रेबक ने मरने से पहले घोषणा की, ‘‘मुझे येसु ख्रीस्त के लिए पीड़ित होने की तीव्र इच्छा है।‘‘ उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया, और उनके मुंह में एक जलती हुई मशाल डाली गई, जिससे उनका गला घोंट दिया गया।

पैंतीस वर्षीय संत रेने गोपिल, शहीदों में सबसे छोटे थे, और पुकार कर ‘‘येसु, येसु, येसु!‘‘ कहते हुए वे मर गए। संत नोएल चबनेल छत्तीस वर्षीय थे, और संत इसहाक जोग और संत गेब्रियल लेलेमेंट उनतीस के थे। आठ उत्तरी अमेरिकी शहीदों में सबसे बुज़र्ग, संत योहन डी ब्रेबक, छप्पन वर्ष के थे जब मोहॉक इंडियंस ने उन्हें मार डाला। उन्हें 29 जून 1930 को संत पिता पियुस ग्यारहवें द्वारा संत घोषित किया गया था। कनाडा में उनका स्मारक 19 अक्टूबर और 26 सितंबर है।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!