सन्ध्या-वन्दना

वर्ष का सामान्य सप्ताह - 4 सोमवार


अगुआ : हे ईश्वर, हमारी सहायता करने आ जा।

समूह : हे प्रभु, हमारी सहायता करने शीघ्र ही आ जा।


अगुआ : पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।

समूह : जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक। आमेन।


मंगलगान

हे परमात्मा परमेश्वर मेरे, सुबह शाम तेरा गान करूँ मैं

तूने मुझको कभी न छोड़ा, निशिदिन नित पल साथ रहा तू,
तुझको अर्पित सारा जीवन, तुझको समर्पित तन-मन-धन सब।

राहों के तूने सब रोड़े हटाये, कंधों पे लेके मुझे पार उतारा,
तुझको अर्पित सारा जीवन, तुझको समर्पित तन-मन-धन सब।

अग्र. 1 : प्रभु का धन्यवाद करो, क्योंकि उसका प्रेम अपार है।


स्तोत्र 135:1-9 पास्का का भजन। (1)

प्रभु की स्तुति करो; क्योंकि वह भला है।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

सर्वोच्च ईश्वर की स्तुति करो।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

सर्वोच्च प्रभु की स्तुति करो।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसी ने अपूर्व कार्य किये हैं।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने अपनी प्रज्ञा से आकाश बनाया है।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने पृथ्वी पर समुद्र स्थापित किया है।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने महान् नक्षत्रों की रचना की है।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने दिन का नियंत्रण करने के लिए सूर्य की सृष्टि की।
उसका प्रेम अनन्तकाल तक बना रहता है।

रात्रि का नियन्त्रण करने के लिए चन्द्रमा और तारों की।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

अग्र. : प्रभु का धन्यवाद करो, क्योंकि उसका प्रेम अपार है।

अग्र. 2 : हे सर्वशक्तिमान प्रभु ईश्वर, तेरे कार्य महान और अपूर्व हैं।


स्तोत्र 135:1-9 पास्का का भजन। (2)

उसने मिस्रियों के पहलौठों को मारा।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

वह उनके बीच में से इस्राएलियों को निकाल लाया।
उसका प्रेम अनन्तकाल तक बना रहता है।

उसने हाथ बढ़ा कर अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने लाल सागर को दो भागों में विभाजित किया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

वह बीच में से इस्राएलियों को ले चला।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने फिराउन और उसकी सेना को समुद्र में बहा दिया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

वह अपनी प्रजा को मरूभूमि से हो कर ले चला।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने शक्तिशाली राजाओं को हराया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने महान् राजाओं को मारा।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

अमोरियों के राजा सीहोन को।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

बाशान के राजा ओग को भी।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने उनकी भूमि को विरासत के रूप में दे दिया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसे विरासत के रूप में अपनी प्रजा इस्राएल को दे दिया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने हमारी विपत्ति में हमें याद किया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

उसने हमें हमारे शत्रुओं के पंजे से छुड़ाया।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

वह सब प्राणियों को आहार देता है।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

स्वर्ग के ईश्वर की स्तुति करो।
उसका प्रेम अनन्त काल तक बना रहता है।

अग्र. : हे सर्वशक्तिमान प्रभु ईश्वर, तेरे कार्य महान और अपूर्व हैं।

अग्र. 3 : ईश्वर ने निश्चय किया कि समय पुरा हो जाने पर वह सब कुछ मसीह के अधीन कर एकता में बाँध देगा।


भजन स्तुति : एफेसियो 1:3-10

धन्य है हमारे प्रभु ईसा मसीह का ईश्वर और पिता!
उसने मसीह द्वारा हम लोगों को स्वर्ग के हर प्रकार के
आध्यात्मिक वरदान प्रदान किये हैं।

उसने संसार की सृष्टि से पहले मसीह में हम को चुना,
जिससे हम मसीह से संयुक्त हो कर
उसकी दृष्टि में पवित्र तथा निष्कलंक बनें।

उसने प्रेम से प्रेरित हो कर आदि में ही निर्धारित किया
कि हम ईसा मसीह द्वारा उसके दत्तक पुत्र बनेंगे।

इस प्रकार उसने अपनी मंगलमय इच्छा के अनुसार
अपने अनुग्रह की महिमा प्रकट की है।

वह अनुग्रह हमें उसके प्रिय पुत्र द्वारा मिला है,
जो अपने रक्त द्वारा हमें मुक्ति
अर्थात् अपराधों की क्षमा दिलाते हैं।

यह ईश्वर की अपार कृपा का परिणाम है,
जिसके द्वारा वह हमें प्रज्ञा तथा बुद्धि प्रदान करता रहता है।

उसने अपनी मंगलमय इच्छा के अनुसार निश्चय किया था
कि वह समय पूरा हो जाने पर स्वर्ग तथा पृथ्वी में जो कुछ है,
वह सब मसीह के अधीन कर एकता में बाँध देगा।

अग्र. : ईश्वर ने निश्चय किया कि समय पुरा हो जाने पर वह सब कुछ मसीह के अधीन कर एकता में बाँध देगा।


धर्मग्रन्थ-पाठ : 1 थेसलनीकियो 3:12-13

प्रभु ऐसा करें कि जिस तरह हम आप लोगों को प्यार करते हैं, उसी तरह आपका प्रेम एक दूसरे के प्रति और सबों के प्रति बढ़ता और उमड़ता रहे। इस प्रकार वह उस दिन तक अपने हृदयों को हमारे पिता ईश्वर के सामने पवित्र और निर्दोष बनायें रखें, जब हमारे प्रभु ईसा अपने सब सन्तों के साथ आयेंगे।
लघु अनुवाक्य : अगुआ : हे प्रभु, मेरी प्रार्थना तेरे पास पहुँचे।
अगुआ : हे प्रभु, मेरी प्रार्थना तेरे पास पहुँचे।
• धूप की तरह वह तेरी ओर उठे।
• पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।

मरियम गान

अग्र. :हे मेरे इश्वर! मेरी आत्मा युगानुयुग तेरी महानता का बखान करे।

"मेरी आत्मा प्रभु का गुणगान करती है,
मेरा मन अपने मुक्तिदाता ईश्वर में आनन्द मनाता है;

क्योंकि उसने अपनी दीन दासी पर कृपादृष्टि की है।
अब से सब पीढ़ियाँ मुझे धन्य कहेंगी;
क्योंकि सर्वशक्तिमान् ने मेरे लिए महान् कार्य किये हैं।
पवित्र है उसका नाम!

उसकी कृपा उसके श्रद्धालु भक्तों पर
पीढ़ी-दर-पीढ़ी बनी रहती है।
उसने अपना बाहुबल प्रदर्शित किया है,
उसने घमण्डियों को तितर-बितर कर दिया है।

उसने शक्तिशालियों को उनके आसनों से गिरा दिया
और दीनों को महान् बना दिया है।
उसने दरिंद्रों को सम्पन्न किया
और धनियों को ख़ाली हाथ लौटा दिया है।

इब्राहीम और उनके वंश के प्रति
अपनी चिरस्थायी दया को स्मरण कर,
उसने हमारे पूर्वजों के प्रति अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार
अपने दास इस्राएल की सुध ली है।"

पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक। आमेन।

अग्र : हे मेरे इश्वर! मेरी आत्मा युगानुयुग तेरी महानता का बखान करे।


सामूहिक निवेदन

अगुआ :हम ईश्वर से प्रार्थना करें। वह उन लोगों को कभी नहीं छोड़ता जो उस पर भरोसा रखते हैं।
समूह हे प्रभु! दयापूर्वक हमारी प्रार्थना सुन।
• अपने पवित्र आत्मा के वरदान कलीसिया पर बरसा – सब लोग कलीसिया में तेरी महान कृपालुता देख सकें।
• तू कलीसिया के पुरोहितों तथा परिचारकों के साथ रह – वे जो शिक्षा औरों को देते हैं, अपने जीवन में उसका पालन करें।
• हमें एक दूसरे को अधिकाधिक समझना सिखा – तू अपने सान्निध्य से हमें पूर्वाग्रह और कायरता से मुक्त कर।
• विवाहित दंपतियों को पारस्परिक निष्ठा प्रदान कर – दैनिक जीवन के सुख-दुख उनका आपसी प्रेम बढ़ाने में सहायक सिध्द हों।
• हमारे मृत भाई-बहनों को पाप-क्षमा प्रदान कर – संतों कि संगति में वे नवीन जीवन का परमानन्द प्राप्त करें।

हे हमारे पिता

समापन प्रार्थना

अगुआ : हे प्रभु येसु, दिन ढ़ल चुका है। तू हमारे साथ रह कर रात का हमारा साथी बन जा। दयापूर्वक हमारी आशा बढ़ा कर हमारे हृदयों को प्रज्ज्वलित कर। हम अपने भाई-बहनों के साथ मिल कर धर्मग्रन्थीय पाठों और यूखारिस्तीय समारोह में तुझे पहचान सकें। तू पिता तथा पवित्र आत्मा के साथ युगानुयुग जीता और राज्य करता है।
समूह : आमेन।
अगुआ : प्रभु हमको आशीर्वाद दे, हर बुराई से हमारी रक्षा करे और हमें अनन्त जीवन तक ले चले।
समूह : आमेन।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!