पहला इतिहास ग्रन्थ

अध्याय 1

1आदम, सेत, एनोष, 2केनान, महल-लएल, यारेद, 3हेनोक, मतूषेलह, लेमेक, 4नूह, सेम, हाम और याफ़ेत। 5याफ़ेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादय, यावान, तूबल, मेषेक और तीरास। 6गोमेर के पुत्रः अषकनज़, रीफ़त, और तोगरमा। 7यावान के पुत्रः एलीषा, तरषीष, कित्तीम और दोदानीम। 8हाम के पुत्रः कूष, मिस्र, पूट और कनान। 9कूष के पुत्रः सबा, हवीला, सबता, रअमा और सबतका। रअमा के पुत्रः षबा और ददान। 10कूष निम्रोद का पिता था। निम्रोद पृथ्वी पर पहला वीर योद्धा था। 11मिस्र लूदियों, अनामियों, लहाबियों, नफ़्तुहियों, 12पत्रोसियों, कसलुहियों-जिन के फ़िलिस्ती वंश निकला-और कफ़्तोरियों का मूल पुरुष था। 13कनाल का पहला पुत्र सीदोन और दूसरा हेत था। 14वह यबूसी, अमोरी, गिरगाषी, 15हिव्वी, अरकी, सीनी, 16अरवादी, सेमारी और हमाती जातियों का मूल पुरुष था। 17सेम के पुत्रः एलाम, अस्सूर, अरफ़क्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेषेक। 18अरफ़क्षद षेलह का पिता था और षेलह एबेर का। 19एबेर के दो पुत्र थेः एक का नाम पेलेग था- उसके दिनों में पृथ्वी के लोग विभाजित हो गये-और उसके भाई का नाम योकटान था। 20योकटान से पैदा हुएः एल्मोदाद, षेलेफ़, हसिरमावेद, येरह, 21हदोराम, ऊज़ाल, दिकला, 22एबाल, अबीमाएल, शबा, 23ओफ़िर, हवीला और योबाब। ये सब योकटान के पुत्र थे। 24सेम,अरफ़क्षद, षेलह, 25एबेर, पेलेग, रऊ, 26सरूग, नाहोर, तेरह, 27अब्राम अर्थात् इब्राहीम। 28इब्राहीम के पुत्रः इसहाक और इसमाएल। 29उनके वंशज ये थेः इसमाएल का पहलौठा पुत्र नबायोत था, फिर केदारा, अदबेएल, मिबसाम, 30मिषमा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा, 31यटूर, नाफ़ीष और केदमा। यही इसमाएल के पुत्र थे। 32इब्राहीम की उपपत्नी कटूरा के पुत्र ये थेः ज़िम्रान, योकषान, मदान, मिदयान, यिषबाक और षूअह। योकषान के पुत्रः षबा और ददान। 33मिदयान के पुत्रः एफ़ा, एफ़ेर, हनोक, अबीदा और एल्दाआ। ये सब कटूरा के पुत्र थे। 34इब्राहीम इसहाक का पिता था। इसहाक के पुत्रः एसाव और इस्राएल। 35एसाव के पुत्रः एलीफ़ज, रऊएल, यऊष, यालाम और कोरह। 36एलीफ़ज़ के पुत्रः तेमान, ओमार, सफ़ी, गाताम, कनज़, तिनमा और अमालेक। 37रऊएल के पुत्रः नहत, ज़ेरह, षम्मा और मिज़्ज़ा। 38सेईर के पुत्रः लोटान, षोबाल, सिबओन, अना, दिषोन, एसेर और दीषान। 39लोटान के पुत्रः होरी और होमाम। लोटान की बहन तिमना थी। 40षोबाल के पुत्रः अलयान, मानहत, एबाल, षफ़ी और ओनाम। सिबओन के पुत्रः अय्या और अना। 41अना का पुत्रः दिषोन। दिषोन के पुत्रः हमरान, एषबान, यित्रान और केरान। 42एसेर के पुत्रः बिल्हान, ज़ावान और याकान। दीषान के पुत्रः ऊस और अरान। 43इस्राएल के राजाओं के शासन के पूर्व एदोम देश में यही राजा शासन करते थे। अबोर का पुत्र बेला। उसकी राजधानी का नाम दिनहाबा था। 44जब बेला की मृत्यु हो गयी, तो बोस्रावासी सेरह का पुत्र योबाब उसका उत्तराधिकारी हुआ। 45जब योबाब की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर तेमानियों के देश का हुषाम राजा हुआ। 46जब हुषाम की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर मोआब के मैदान में मिदयानियों को पराजित करने वाले बदद का पुत्र हदद राजा हुआ। उसकी राजधानी का नाम अवीत था। 47जब हदद की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर मसरेकावासी समला राजा हुआ। 48जब समला की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर फ़रात नदी के किनारे अवस्थित रहोबोत का निवासी षौल राजा हुआ। 49जब षौल की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर अकबोर का पुत्र बाल-हानान राजा हुआ। 50जब बाल-हानान की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर हदद राजा हुआ। उसकी राजधानी का नाम पाइ था। उसकी पत्नी का नाम महेटबएल था। वह मेज़ाहाब की मट्रेट की बेटी थी। 51जब हदद की मृत्यु हो गयी, तो एदोम के मुखिया ये थेः मुखिया तिमना, अल्या, यतेत, 52ओहोलीबामा, एला, पीनोन, 53कनज़, तेमान, मिबसार, 54मगदीएल और ईराम। एदोम के मुखिया यही थे।