1इस्राएल के पुत्र ये थेः रूबेन, सिमओन लेवी और यूदा, इस्साकार और ज़बुलोन, 2दान, युसुफ़ और बेनयामीन, नफ़्ताली, गाद और आशेर। 3यूदा के पुत्रः एर, ओनान और षेला। षूअह नामक एक कनानी स्त्री से उसके ये तीन पुत्र उत्पन्न हुएः यूदा का पहलौठा पुत्र एर प्रभु की दृष्टि में दुष्ट था, इसलिए उसने उसे मर जाने दिया। 4उसकी बहू तामार से उसके पेरेस और जे़रह उत्पन्न हुए। यूदा के कुल पाँच पुत्र थे। 5पेरेस के पुत्रः हेस्रोन और हामूल। 6जेरह के पुत्रः जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा, कुल पाँच। 7करमी का पुत्र आका था। प्रभु को अर्पित वस्तुएँ अपनाने के कारण वह इस्राएलियों की विपत्ति का कारण बना। 8एतान का पुत्र अज़र्या था। 9हेस्रोन के पुत्र ये थेः यरहमएल, राम और कलूबाय। 10राम अम्मीनादाब का पिता था। अम्मीनादाब यूदा के पुत्रों के मुखिया नहशोन का पिता था। 11नहशोन सलमा का, सलमा बोअज़ का 12बोअज़ ओबेद का और ओबेद यिशय का पिता था। 13यिशय का पहला पुत्र एलीआब था, दूसरा अबीनादाब, तीसरा षिमआ, 14चौथा नतनएल, पाँचवा रद्दय, 15छठा ओसेम और सातवाँ दाऊद। 16उनकी बहनें सरूया और अबीगैल थी। सरूया के तीन पुत्र थेः अबीषय, योआब और असाएल। 17अबीगैल ने अमासा को जन्म दिया। अमासा का पिता इसमाएली येतेर था। 18हेस्रोन के पुत्र कालेब के अपनी पत्नी अजूबा और यरीओत से पुत्र उत्पन्न हुए। अजूबा के पुत्र ये थे: येषेर, षोबाब और अरदोन। 19अजूबा की मृत्यु हो गयी और कालेब ने एफ्ऱाता से विवाह किया। उसने हूर को जन्म दिया। 20हूर ऊरी का और ऊरी बसलएल का पिता था। 21बाद में हेस्रोन का गिलआद के पिता माकीर की पुत्री से संसर्ग हुआ। जब उसने उसके साथ विवाह किया, तो वह साठ वर्ष का था; उसके उस से सगूब उत्पन्न हुआ। 22सगूब सेईर का पिता था, जिसके गिलआद देश में तेईस नगर थे। 23पर गषूर और आराम ने होव्वोत-याईर, कनात और उसके गाँव उन से छीन लिये-कुल साठ नगर। ये सब गिलआद के पिता माकीर के वंशज थे। 24हेस्रोन की मृत्यु के बाद कालेब का अपने पिता की पत्नी एफ्ऱाता से संसर्ग हुआ और उसके तकोआ के पिता अषहूर का जन्म हुआ। 25हेस्रोन के पहलौठे बेटे यरहमएल के पुत्रः उसका पहला पुत्र राम, फिर बूना, ओरेन, ओसेम और अहीया। 26यरहमएल की एक दूसरी पत्नी थी, जिसका नाम अटारा था। वह ओनाम की माँ थी। 27यरहमएल के पहलौठे बेटे राम के पुत्रः मास, यामीन और एकेर। 28ओनाम के पुत्रः शम्मय और यादा। शम्मय के पुत्रः नादाब और अबीषूर। 29अबीषूर की पत्नी का नाम अबीहैल था। उस से अहबान और मोलीद का जन्म हुआ। 30नादाब के पुत्र: सेलेद और अप्पयीम। सेलेद सन्तानहीन मरा। 31अप्पयीम का पुत्र यिशई। यिशई का पुत्र: शेशान। शेशान का पुत्रः अहलय। 32शम्मय के भाई यादा के पुत्रः येतेर और योनातान। येतेर सन्तानहीन मर गया। 33योनातान के पुत्रः पेलेत और जा़जा़। यही यरहमएल के वंशज है। 34शेशान के कोई पुत्र नहीं था, उसके केवल पुत्रियाँ थीं। शेशान के पास यरहा नाम का एक मिस्री सेवक था; 35इसलिए शेशान ने अपने सेवक यरहा के साथ अपनी पुत्री का विवाह किया। उस से उसके यहाँ अत्तय उत्पन्न हुआ। 36अत्तय नातान का पिता था और नातान, ज़ाबाद का। 37ज़ाबाद एफ़्लाल,का पिता था और एफ़्लाल, ओबेद का। 38ओबेद येहू का पिता था और येहू, अज़र्या का। 39अज़र्या हेलेस का पिता था और हेलेस, एलआसा का। 40एलआसा सिसमय का पिता था और सिसमय, षल्लूम का। 41षल्लूम यकम्या का बेटा था ओर यकम्या, एलीषामा का। 42यरहमएल के भाई कालेब के पुत्रः उसका पहलौठा पुत्र मारेषा, जो ज़ीफ़ का पिता था। मारेषा का पुत्र हेब्रोन। 43हेब्रोन के पुत्रः कोरह, तप्पुअह, रेकेम और शेमा। 44शेमा योर्कआम के पिता रहम का पिता था, रेकेम शम्मय का पिता था। 45शम्मय का पुत्र माओन था और माओन बेत-सूर का पिता था। 46कालेब की उप-पत्नी एफ़ा ने हारान, मोसा और गाजे़ज़ को जन्म दिया। हारान गाजे़ज़ का पिता था। 47यहदाय के पुत्रः रेगेम, योताम, गोशान, पेलेट, एफ़ा और शअफ़। 48कालेब की उपपत्नी माका ने शेबेर और तिरहना को जन्म दिया। 49उसने मदमन्ना के पिता शअफ़ को, मकबेना के पिता शवा को और गिबआ के पिता को जन्म दिया। 50कालेब की पुत्री अक्सा थी। कालेब के वंशज यही थे। एफ्ऱाता के पहलौठ हूर के पुत्र ये थे: किर्यत-यआरीम का पिता शोबाल, 51बेथलेहेम का पिता सलमा और बेत-गदेर का पिता हरेफ़। 52किर्यत-यआरीम के पिता शोबाल के वंशज ये थे: हरोए, मानहतियों का आधा वंश और 53किर्यत-यआरीम के वंशज यित्री, पूती, शुमाती और मिश्राई। इन से सोरआई और एश्ताओली वंश उत्पन्न हुए। 54सलमा के वंशजः बेथलेहेम, नटोफ़ाती लोग, अट्रोल बेत-योआब, मानहतियों का आधा वंश, सोरई। 55इन से याबेस में रहने वाले सोफ़ियों के वंश उत्पन्न हुए, फिर तिरआती, शिमआती, सूकाती। सूकाती वे केनी हैं, जो बेत-रेकाब के पिता हम्मत के वंशज है।