1प्रभु! मुझे न्याय दिला, क्योंकि मेरा आचरण निर्दोष है। मैंने निरन्तर प्रभु पर भरोसा रखा। 2प्रभु! मुझे परख, मेरी परीक्षा ले। मेरे हृदय और अन्तःकरण की जाँच कर। 3मैं तेरी सत्यप्रतिज्ञता का मनन करता रहता और तेरे सत्य के मार्ग पर चलता हूँ। 4मैं कपटियों के साथ नहीं बैठता और पाखण्डियों की संगति नहीं करता। 5मैं अपराधियों की मण्डली से घृणा करता हूँ और दुष्टों के साथ नहीं बैठता। 6(6-7) प्रभु! मैं निर्दोष हो कर हाथ धोता हूँ। मैं ऊँचे स्वर में तुझे धन्यवाद देते हुए और तेरे अपूर्व कार्यों का बखान करते हुए तेरी वेदी की प्रदक्षिणा करता हूँ। 8तेरा निवास स्थान मुझे प्रिय है, जहाँ तेरी महिमा विद्यमान है। 9मुझे न तो पापियों में सम्मिलित कर और उन हत्यारों में, 10जिनके हाथ कुकर्मों से दूषित और रिश्वत से भरे हैं। 11मेरा आचरण निर्दोष है, दयापूर्वक मेरा उद्धार कर। 12मेरे पैर सन्मार्ग से नहीं भटकते, मैं भरी सभा में प्रभु को धन्य कहूँगा।