स्तोत्र

अध्याय 121

1मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाता हूँ। क्या वहाँ से मुझे सहायता मिलेगी? 2जिसने स्वर्ग और पृथ्वी को बनाया है, वही प्रभु मेरी सहायता करता है। 3वह तुम्हारा पैर फिसलने न दे, तुम्हारा रक्षक न सोये। 4नहीं, इस्राएल का रक्षक न तो सोता है और न झपकी लेता है। 5प्रभु ही तुम्हारा रक्षक है। वह छाया की तरह तुम्हारे दाहिने रहता है। 6न तो दिन में सूर्य से तुम्हारी कोई हानि होगी और न रात में चन्द्रमा से। 7प्रभु तुम्हें हर बुराई से बचायेगा, वह तुम्हारी आत्मा की रक्षा करेगा। 8तुम जहाँ कहीं भी जाओगे, प्रभु तुम्हारी रक्षा करेगा, अभी और अनन्त काल तक।