स्तोत्र

अध्याय 122

1मैं यह सुन कर आनन्दित हो उठाः "आओ! हम ईश्वर के मन्दिर चलें"। 2येरूसालेम! अब हम पहुँचे हैं, हमने तेरे फाटकों में प्रवेश किया है। 3एक सुसंघटित नगर के रूप में येरूसालेम का निर्माण हुआ है। 4यहाँ इस्राएल का वंश, प्रभु के वंश आते हैं। वे ईश्वर का स्तुतिगान करने आते हैं, जैसा कि इस्राएल को आदेश मिला है। 5यहाँ न्याय के आसन, दाऊद के वंश के आसन संस्थापित हैं। 6येरूसालेम के लिए शान्ति का यह वरदान माँगों: "जो तुझ को प्यार करते हैं, वे सुखी हों। 7तेरी चारदीवारी में शान्ति बनी रहे! तेरे भवनों में सरुक्षा हो!" 8मेरे भाई और मित्र यहाँ रहते हैं, इसलिए कहता हूँ: "तुझ में शान्ति बनी रहे"। 9हमारा प्रभु-ईश्वर यहाँ निवास करता है, इसलिए मैं तेरे कल्याण की मंगलकामना करता हूँ।