स्तोत्र

अध्याय 130

1प्रभु! गहरे गर्त में से मैं तेरी दुहाई देता हूँ। 2प्रभु! मेरी पुकार सुन, मेरी विनती पर ध्यान दे। 3प्रभु! यदि तू हमारे अपराधों को याद रखेगा, तो कौन टिका रहेगा? 4तू पापों को क्षमा करता है, इसलिए लोग तुझ पर श्रद्धा रखते हैं। 5मैं प्रभु की प्रतीक्षा करता हूँ। मेरी आत्मा उसकी प्रतिज्ञा पर भरोसा रखती है। 6भोर की प्रतीक्षा करने वाले पहरेदारों से भी अधिक मेरी आत्मा प्रभु की राह देखती है। 7इस्राएल! प्रभु पर भरोसा रखो; क्योंकि दयासागर प्रभु उदारतापूर्वक मुक्ति प्रदान करता है। 8वही इस्राएल का उसके सब अपराधों से उद्धार करेगा।