1प्रभु के सब सेवकों! जो रात के समय मन्दिर में नियुक्त हो, प्रभु को धन्य कहो। 2वेदी की ओर हाथ उठा कर प्रभु को धन्य कहो। 3सियोन से वह प्रभु तुम को आशीर्वाद प्रदान करे, जिसने आकाश और पृथ्वी को बनाया है।