1ओह! भाइयों का एक साथ रहना कितना भला है, कितना सुखद! 2यह सिर पर सुगन्धित तेल-जैसा है, जो दाढ़ी पर, हारून की दाढ़ी पर उतरता है। जो उसके कुरते की गरदनी तक उतरता है। 3यह हेरमोन पर्वत की ओस-जैसा है, जो सियोन के पर्वतों पर उतरती है। प्रभु वहाँ अपना आशीर्वाद प्रदान करता है-सदा-सर्वदा बना रहने वाला जीवन।