Smiley face

वर्ष का इकतीसवाँ इतवार

विधि-विवरण 6:2-6; इब्रानियों 7:23-28; मार्कुस 12:28ब-34

फादर आइजक एक्का


आज के पाठों का सार है यदि हम ईश्वर के साथ जीवन यापन करना चाहते हैं तो हमें अपने जीवन में ईश्वर द्वारा दी गई ईश्वरीय प्रेम और पड़ोसी प्रेम की आज्ञाओं का पालन करना नित्तान्त आवश्यक है।

कहा गया है कि हम इस पृथ्वी या संसार में जिस वस्तु या चीज को अत्यधिक चाहते हैं उसका सौंदर्य या चमक धीरे-धीरे कम होती जाती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए होता है कि समय के साथ उसका मूल्य कम होते जाता है। पर यदि हम ईश्वरीय प्रेम और पड़ोसी प्रेम को देखें तो यह इसके ठीक विपरीत है। यह जितना ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाया जाता है उसका मूल्य बढ़ता ही जाता है।

इसका उदाहरण स्वरूप आज के पहले पाठ विधि विवरण ग्रंथ 6:2-6, मूसा लोगों से कहते हैं कि यदि तुम अपने पुत्रों और पौत्रों के साथ जीवन भर प्रभु पर श्रध्दा रखोगे और उसके नियमों का पालन करोगे, तो तुम्हारी आयु लंबी होगी और इसी में तुम्हारा कल्याण है।

हम कितनी बार पवित्र वचनों को प्रवचनों में सुनते हैं, कितनी बार हमें कहा जाता है कि हम ईश्वर में अपनी जीवन को केन्द्रित करें। लेकिन कई बार हमारा जीवन बहुमूल्य मोती को संजोये नहीं रखता है। हम अपने क्रियाकलापों में व्यस्त होकर प्रभु के जीवंत वचनो से अपने को अलग कर देते हैं।

आज के दूसरे पाठ इब्रानियों के नाम पत्र 7:23-28 में कहा गया है, यहूदी याजक मनुष्य मात्र थे। इसलिए उन्हें बारम्बार बलि चढ़ानी पड़ती थी। परन्तु हमारे प्रभु येसु मसीह ने एक ही बार सारी मानव जाति के पापों के लिए पूर्ण प्रायश्चित किया। यह सब इसलिए संभव हुआ कि येसु हर क्षण पिता ईश्वर के साथ थे। उनके जीवन में उनका अतुल्य स्थान था।

इसी के संदर्भ में मैं आप सभों को एक राजा की कहानी का जिक्र करता हूँ जो हमेशा आंनदमय जीवन बिता रहा था। लेकिन वह जीवन में एक चीज से चिंतित और दुःखी था कि उसकी कोई संतान नहीं थी। वह आपनी प्रजा को अत्यंत प्यार करता था। एक दिन की बात है- राजा के घनिष्ट मित्र ने कहा, “स्वामी जी आप अपनी प्रजा के ही किसी बालक को गोद ले लें” और राजा ने गोद लेने के लिए बालकों से दो शर्तें रखी। जो भी युवक या बालक राजा के दरबार में दत्तक पुत्र बनना चाहता है उसमें ईश्वर और पड़ोसी के प्रति प्रेम होना चाहिए। इस प्रकार हम देखते हैं कि राजा के दरबार में आकर कई युवकों और बालकों ने दत्तक पुत्र बनने का प्रयास किया। कई युवक और बालक अच्छे से अच्छे कपड़े पहनकर राजा के समाने पेश हुये, लेकिन राजा ने उन्हें एक-एक करके अयोग्य घोषित कर दिया। अंत में एक फट्टे पुराने कपड़े पहने युवक आया और राजा के सामने राज दरबार में दत्तक पु़त्र बनने का दावा पेश किया। राजा ने सहर्ष उसे गले लगाकर उसका चुंबन किया क्योंकि वह युवक ईश्वर से भय एवं प्यार करता था और अपने पड़ोसी को भी अपने ही समान समझता था। इसे देखकर मीडिया या पत्रकारों ने राजा के पास जाकर उनका साक्षात्कार लिया और राजा से जानना चाहा कि क्यों उन्होंने ऐसे युवक या बालक को अपना दत्तक पुत्र माना। तो राजा का दो टूक जवाब था कि मैंने ऐसे बालक को पहली बार मेरे जीवन में देखा जिसने मेरे जीवन को झकझोर कर रख दिया, जिसकी मुझे अपने जीवन मे खोज थी।

आज के तीसरे पाठ - सुसमाचार – के द्वारा प्रभु हमें सुखमय जीवन जीने के लिए दो बातें बतलाते हैं। ईश्वर को प्यार करना और पड़ोसी को प्यार करना। हमारा जीवन कई प्रकार के प्रश्नों से भरा रहता है। कई बार हम मन ही मन ईश्वर के अनुरूप बनने का प्रयास करते हैं और कई बार हमारे प्रयास कुछ हद तक सफल भी होते हैं। लेकिन कई बार हम अत्यधिक उत्साह के कारण अपने मार्ग से भटक जाते हैं और हमारी चुनौतियाँ हमें सान्सारिक सागर की ओर डूबा देती है। फिर इसी चुनौती का समाधान खोजते-खोजते हम अपने जीवन को ईश्वर से दुर कर देते हैं।

इसलिए आज युख्रीस्तीय बलिदान में हमें प्रण लेना है कि हम जीवन में प्रभु से संयुक्त रहने के लिए हमें ईश्वरीय वचन को मूल मंत्र की तरह अपनायेंगे जिसे हम प्रभु के लिए समर्पित कर सकें।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!