रहना हमारे साथ प्रभुजी
सांझ हो रही है।
छा रहा है अंधेरा चारों
साथ रहना प्रभुजी
तेरे दर पर आये हैं हम
धन्यवाद देने तुझे
स्वर्ग-धरा पर धन्य हो तुम
साथ रहना प्रभुजी
भूल हुए हमसे प्रभुजी
तू कर देना माफ
तेरी प्रजा को पावन कर दो
साथ रहना प्रभुजी
बचाना हमको बुराई से तू
शैतान को भगाना।
रखना हमें तेरी छाया में
साथ रहना प्रभुजी।
आशिष देना तेरी संतान को
पूरी रात संभालना
पिता, पुत्र, आत्मा की जय हो
आदि, अनन्त काल तक।
प्रभु! गहरे गर्त में से मैं तेरी दुहाई देता हूँ।
प्रभु! मेरी पुकार सुन, मेरी विनती पर ध्यान दे।
प्रभु! यदि तू हमारे अपराधों को याद रखेगा,
तो कौन टिका रहेगा?
तू पापों को क्षमा करता है,
इसलिए लोग तुझ पर श्रद्धा रखते हैं।
मैं प्रभु की प्रतीक्षा करता हूँ।
मेरी आत्मा उसकी प्रतिज्ञा पर भरोसा रखती है।
भोर की प्रतीक्षा करने वाले पहरेदारों से भी अधिक
मेरी आत्मा प्रभु की राह देखती है।
इस्राएल! प्रभु पर भरोसा रखो,
क्योंकि दयासागर प्रभु उदारतापूर्वक मुक्ति प्रदान करता है।
वही इस्राएल का उसके सब अपराधों से उद्धार करेगा।
पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक सदा रहेगी, आमेन।
(अल्लेलूया!) अपने ईश्वर का भजन गाना कितना अच्छा है,
उसकी स्तुति करना कितना सुखद है!
प्रभु येरुसालेम को पुनः बनवाता
और इस्राएली निर्वासितों को एकत्र करता है।
वह दुःखियों को दिलासा देता है
और उनके घावों पर पट्टी बाँधता है।
वह तारों की संख्या निश्चित करता
और एक-एक को नाम ले कर पुकारता है।
हमारा प्रभु महान् सर्वशक्तिमान् और सर्वज्ञ है।
वह दीनों को सँभालता और विधर्मियों को नीचे गिराता है।
धन्यवाद देते हुए प्रभु का गीत गाओ,
सितार बजाते हुए प्रभु का भजन सुनाओ।
वह आकाश को बादलों से आच्छादित करता,
पृथ्वी पर पानी बरसाता और पर्वतों पर घास उगाता है।
वह पशुओं को चारा देता है
और कौओं के बच्चों को भी, जो उसे पुकारते हैं।
वह युद्धाश्व की शक्ति पर प्रसन्न नहीं होता
और मनुष्यों के बल को महत्व नहीं देता।
प्रभु श्रद्धालु भक्तों पर प्रसन्न होता है,
उन लोगों पर, जो उसकी कृपा का भरोसा करते हैं।
येरुसालेम! प्रभु की स्तुति कर।
सियोन! अपने ईश्वर का गुणगान कर।
उसने तेरे फाटकों के अर्गल सुदृढ़ बना दिये,
उसने तेरे यहाँ के बच्चों को आशीर्वाद दिया।
वह तेरे प्रान्तों में शान्ति बनाये रखता
और तुझे उत्तम गेहूँ से तृप्त करता है।
वह पृथ्वी को अपना आदेश देता है,
उसकी वाणी शीघ्र ही फैल जाती है।
वह ऊन की तरह हिम बरसाता
और राख की तरह पाला गिराता है।
वह ओले के कण छितराता है।
ठण्ड के सामने कौन टिक सकता है?
वह आदेश देता है और बर्फ पिघलती है।
वह पवन भेजता है और जलधाराएँ बहती हैं।
वह याकूब को अपना आदेश देता
और इस्राएल के लिए अपना विधान घोषित करता है।
उसने किसी अन्य राष्ट्र के लिए ऐसा नहीं किया।
उसने उनके लिए अपने नियम नहीं प्रकट किये। (अल्लेलूया!)
पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक सदा रहेगी, आमेन।
आप लोग ईश्वर की पवित्र एवं परमप्रिय चुनी हुई प्रजा है। इसलिए आप लोगों को अनुकम्पा, सहानुभूति, विनम्रता, कोमलता और सहनशीलता धारण करनी चाहिए। आप एक दूसरे को सहन करें और यदि किसी को किसी से कोई शिकायत हो तो एक दूसरे को क्षमा करें। प्रभु ने आप लोगों को क्षमा कर दिया। आप लोग भी ऐसा ही करें। इसके अतिरिक्त, आपस में प्रेम-भाव बनाये रखें। वह सब कुछ एकता में बाँध कर पूर्णता तक पहुँचा देता है। मसीह की शान्ति आपके हृदय में राज्य करे। इसी शान्ति के लिए आप लोग, एक शरीर के अंग बन कर, बुलाये गये हैं। आप लोग कृतज्ञ बने रहें। मसीह की शिक्षा अपनी परिपूर्णता में आप लोगों में निवास करें। आप बड़ी समझदारी से एक दूसरे को शिक्षा और उपदेश दिया करें। आप कृतज्ञ हृदय से ईश्वर के आदर में भजन, स्तोत्र और आध्यात्मिक गीत गाया करें। आप जो भी कहें या करें, वह सब प्रभु ईसा के नाम पर किया करें। आप लोग उन्हीं के द्वारा पिता-परमेश्वर को धन्यवाद देते रहें।
प्रभु की वाणी।
समूहः ईश्वर को धन्यवाद।
अगुआः आईए, हम प्रभु से निवेदन करें वे हमें हमेषा धर्म-मार्ग पर चलने की कृपा प्रदान करें और कहें:- हे प्रभु हमें ले जाइए।
अगुआः हम अपनी सारी ज़रूरतों तथा आषाओं को दयालु पिता ईष्वर के समक्ष रख कर वही प्रार्थना करें जिसे प्रभु येसु ने हमें सिखाया है।
समूहः हे पिता हमारे .........
अगुआः हम उस माता मरियम की शरण लें, जिसे क्रूस पर मरते-मरते प्रभु येसु ने हमारी माता बनाया है।
समूहः प्रणाम मरिया .....
अगुआः हम प्रार्थना करें।
समूहः हे सर्वशक्तिमान पिता, तेरे परिपालन का एक और दिन बीत गया है। तेरे पावन हाथों से आज हमें प्राप्त हरेक वरदान के लिए हम तुझे धन्यवाद देते हैं। तेरे संस्कारों तथा वचनों से हमें जो बल प्राप्त हुआ है, उस के लिए हम सारे हृदय से तुझे धन्यवाद देते हैं। तेरी कृपा से आज हम जो भले कार्य कर पाये हैं, उन सभी कार्यों के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। हमारी भूलों, पापों और कमियों के लिए हम तुझ से माफी माँगते हैं। आज जिन लोगों को तूने परलोक में अपने यहाँ बुला लिया है, उनके पाप क्षमा कर उन्हें तू अनंत आनन्द प्रदान कर। इस रात हमें अच्छी नींद प्रदान कर। हमें तेरे दूतों का संरक्षण प्रदान कर ताकि हम सुबह जाग कर फिर तेरी योजना के अनुसार हर कार्य कर सकें। हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा। आमेन।
---------------------------------------------
पुरोहित: प्रभु आप लोगों के साथ हो।
समूहः और आप के साथ भी।
पुरोहित: सर्वशक्तिमान ईश्वर, पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा आप लोगों को आशीर्वाद प्रदान करें।
समूहः आमेन।
---------------------------------------------
अगुआः प्रभु हमें आरामदायक नींद प्रदान करें।
समूहः आमेन।
अगुआः हे संरक्षक दूत -
समूहः हमारी रक्षा कर।
अगुआः पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
अगुआः जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक सदा रहेगी, आमेन।
दिन टल रहा है, अंधेरा छा रहा है
आये हैं हम तेरे चरण में
आशिष पाने तेरी,
प्रभुजी आशिष पाने तेरी।
थके-माँदे दबे हुओं को
वादा किया है विश्राम
आये हैं हम ...
तेरी आशिष-दया से हम
ला पाये हैं कुछ फल
आये हैं हम ...
भूल हुए हम से प्रभुजी
माँगते हैं हम माफी
आये हैं हम ...
आराम दायक विश्राम देकर
संभालना हमें रात-भर
आये हैं हम ...
तेरे हाथों अपनी आत्मा
सौंप कर स्तुति करते हम।
आये हैं हम ...
अगुआः प्रभु! मेरे होंठ खोल दे।
सब: और मेरा कण्ठ तेरा गुणगान करेगा।
अगुआः पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
अगुआः जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक सदा रहेगी, आमेन।
अगुआः आईए, हम अपने अन्तकरण की जाँच करें और देख लें कि आज के दिन की गतिविधियों में हम सत्यप्रतिज्ञ ईश्वर के समक्ष कितने ईमानदार रह पाये।
(मौन रह कर अन्तकरण की जाँच करें)
अगुआः हम सब मिलकर बोलें।
सब: हे भाईयों (और बहनों), मैं सर्वशक्तिमान् ईश्वर और आप लोगों के सामने, स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन-वचन-कर्म से और अपना कर्तव्य पूरा न करने से बार-बार पाप किया हैय (छाती पीट ले) मैं अपना दोष स्वीकार करता हूँ। इसलिए मैं धन्य कुँवारी मरियम से, सब स्वर्गदूतों, सब संतों और आप लोगों से - भाइयों (और बहनों), - विनती करता हूँ - कि आप लोग मेरे लिए प्रभु ईश्वर से प्रार्थना करें।
---------------------------------------------
पुरोहित: सर्वशक्तिमान् ईश्वर हम लोगों पर दया करे और हमारे पाप क्षमा कर, हमको अनन्त जीवन प्रदान करे।
सब: आमेन।
---------------------------------------------
प्रभु! तूने मेरी थाह ली है, तू मुझे जानता है।
मैं चाहे लेटूँ या बैठूँ, तू जानता है।
तू दूर रहते हुए भी मेरे विचार भाँप लेता है।
मैं चाहे लेटूँ या बैठूं, तू सब जानता है।
मेरे मुख से बात निकल ही नहीं पायी कि प्रभु!
तू उसे पूरी तरह जान गया।
तू मुझे आगे और पीछे से सँभालता है।
तेरा हाथ मेरी रक्षा करता रहता है।
तेरी यह सूक्ष्म दृष्टि मेरी समझ के परे है।
यह उतनी ऊँची है कि मैं इसे छू नहीं पाता।
मैं कहाँ जा कर तुझ से अपने को छिपाऊँ?
मैं कहाँ भाग कर तेरी आँखों से ओझल हो जाऊँ,
यदि मैं आकाश तक चढूँ, तो तू वहाँ है।
यदि मैं अधोलोक में लेटूँ, तो तू वहाँ है।
यदि मैं उषा के पंखों पर चढ़ कर समुद्र के उस पार बस जाऊँ,
तो वहाँ भी तेरा हाथ मुझे ले चलता,
वहाँ भी तेरा दाहिना हाथ मुझे सँभालता है
यदि मैं कहूँः ’’अन्धकार मुझे छिपाये और रात मुझे चारों ओर घेर ले’’,
तो तेरे लिए अन्धकार अंधेरा नहीं है और रात दिन की तरह प्रकाशमान है।
अन्धकार तेरे लिए प्रकाश-जैसा है।
तूने मेरे शरीर की सृष्टि कीय तूने माता के गर्भ में मुझे गढ़ा।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ - मेरा निर्माण अपूर्व है।
तेरे कार्य अद्भुत हैं, मैं यह अच्छी तरह जानता हूँ।
जब मैं अदृश्य में बन रहा था, जब मैं गर्भ के अन्धकार में गढ़ा जा रहा था,
तो तूने मेरी हड्डियों को बढ़ते देखा।
तूने मेरे सब कर्मों को देखा। वे सब तेरे ग्रन्थ में लिखे हैं।
घटित होने के पूर्व ही मेरे दिनों की सीमा निर्धारित की गयी।
ईश्वर! मेरे लिए तेरे विचार कितने दुर्बोध है!
उनकी संख्या कितनी अपार है!
यदि मैं उन्हें गिनना चाहूँ, तो वे बालू के कणों से भी अधिक हैं।
यदि मैं उन्हें पूरा गिन पाऊँ, तब भी मैं घाटे में होऊँगा।
ईश्वर! मुझे परख कर मेरे हृदय को पहचान लेय
मुझे जाँच कर मेरी चिन्ताओं को जान ले।
मेरी रखवाली कर, जिससे मैं कुमार्ग पर पैर न रखूँ,
मुझे अनन्त जीवन के मार्ग पर ले चल।
पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक सदा रहेगी, आमेन।
अन्त में यह-आप लोग प्रभु से और उसके अपार सामर्थ्य से बल ग्रहण करें, आप ईश्वर के अस्त्र-शस्त्र धारण करें, जिससे आप शैतान की धूर्तता का सामना करने में समर्थ हों, क्योंकि हमें निरे मनुष्यों से नहीं, बल्कि इस अन्धकारमय संसार के अधिपतियों, अधिकारियों तथा शासकों और आकाश के दुष्ट आत्माओं से संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए आप ईश्वर के अस्त्र-शस्त्र धारण करें, जिससे आप दुर्दिन में शत्रु का सामना करने में समर्थ हों और अन्त तक अपना कर्तव्य पूरा कर विजय प्राप्त करें। आप सत्य का कमरबन्द कस कर, धार्मिकता का कवच धारण कर और शान्ति-सुसमाचार के उत्साह के जूते पहन कर खड़े हों। साथ ही विश्वास की ढाल धारण किये रहें। उस से आप दुष्ट के सब अग्निमय बाण बुझा सकेंगे। इसके अतिरिक्त मुक्ति का टोप पहन लें और आत्मा की तलवार-अर्थात् ईश्वर का वचन-ग्रहण करें।
प्रभु की वाणी।
सब: ईश्वर को धन्यवाद।
{हे प्रभु, मुझे अपनी शांति का एक साधन बना ले; जहाँ घृणा हो, वहाँ प्रेम; जहाँ चोट हो, वहाँ क्षमा; जहाँ संदेह हो, वहाँ विश्वास; जहाँ निराषा हो, वहाँ आषा; जहाँ अंधकार हो, वहाँ प्रकाष और जहाँ विषाद हो, वहाँ आनन्द तथा दिलासा लाऊँ। हे दिव्य गुरू, मुझे यह वर दे कि मैं सान्त्वना खोजने के बजाय सान्त्वना देता रहूँ; समझा जाने के बजाय समझने की कोशिश करूँ और प्रेम की आशा करने के बजाय प्रेम करता रहूँ। मुझे यह एहसास करा दे कि त्याग करने से ही प्राप्ति होती है; क्षमा करने से ही क्षमा मिलती है और प्राण त्यागने से ही अनन्त जीवन मिलता है। आमेन।}
अगुआः हम अपनी सभी कामनाओं तथा अभिलाषाओं को सर्वज्ञानी ईश्वर के समक्ष समर्पित करते हुए उस प्रार्थना को दोहरायें जिसे प्रभु येसु ने हमें सिखाया है।
सब: हे पिता हमारे ....
अगुआः हम उस माता मरियम की शरण लें, जिसे क्रूस पर मरते-मरते प्रभु येसु ने हमारी माता बनाया है।
सब: प्रणाम मरिया .....
अगुआः हम प्रार्थना करें।
सब: हे जगदीश्वर प्रभु, सारी सृष्टि तेरी महिमा का बखान करती है। इस दुनिया की हर चीज पर तेरी शक्ति की मुहर लगी है। हर प्राणी तेरे पूर्वप्रबन्ध का अनुभव करता है। सूरज के प्रकाश तथा चन्द्रमा की रोशनी के लिए हम तुझे धन्यवाद देते हैं। आज के दिन भी हमने तेरी उदारता तथा करुणा का अनुभव किया है। तेरे सभी वरदानों के लिए हम तुझे कृतज्ञता अर्पित करते हैं। हमें अच्छी नींद प्रदान कर कि हम रात भर विश्राम कर तेरे संरक्षण का एक नये प्रभात देख सकें। हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा। आमेन।
---------------------------------------------
पुरोहित: प्रभु आप लोगों के साथ हो।
सब: और आप के साथ भी।
पुरोहित: सर्वशक्तिमान ईश्वर, पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा आप लोगों को आशीर्वाद प्रदान करें।
सब: आमेन।
---------------------------------------------
अगुआः प्रभु हमें आरामदायक नींद प्रदान करें।
सब: आमेन।
अगुआः हे संरक्षक दूत -
सब: हमारी रक्षा कर।
अगुआः पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो।
अगुआः जैसे वह आदि में थी, अब है और अनन्त काल तक सदा रहेगी, आमेन।