सब संतों से आह्वान प्रार्थना

हे प्रभु, ..... हम पर दया कर।
हे ख्रीस्त, ..... हम पर दया कर।
हे प्रभु, ..... हम पर दया कर।
हे ख्रीस्त, ..... हमारी प्रार्थना सुन।
हे ख्रीस्त, ..... हमारी प्रार्थना पूर्ण कर।
हे स्वर्गवासी पिता-ईश्वर, ..... हम पर दया कर।
हे पुत्र-ईश्वर, दुनिया के मुक्तिदाता, ..... हम पर ...
हे पवित्रात्मा ईश्वर, ..... हम पर ...
हे पवित्र त्रिएक ईश्वर, ..... हम पर ...
हे संत मरियम! ..... हमारे लिए प्रार्थना कर।
हे ईश्वर की पवित्र जननी! ..... हमारे लिए....
हे कुँवारियों में पवित्र कुँवारी!
हे सन्त मीकाएल!
हे सन्त गब्रिएल!
हे सन्त रफाएल!
हे सब पवित्र दूतांे और महादूतों!
हे सब श्रेणियों के पवित्र दूतों!
हे सन्त योहन बपतिस्ता!
हे सन्त यूसुफ़!
हे सन्त धर्मपूर्वजों और नबियों!
हे सन्त पेत्रुस!
हे सन्त पौलुस!
हे सन्त अन्द्रेयस!
हे सन्त याकूब!
हे सन्त योहन!
हे सन्त थोमस!
हे सन्त याकूब!
हे सन्त फिलिप!
हे सन्त बार्थोलोमी!
हे सन्त मत्ती!
हे सन्त सिमोन!
हे सन्त थद्देउस!
हे सन्त मथियस!
हे सन्त बरनाबस!
हे सन्त लूकस!
हे सन्त मारकुस!
हे सन्त प्रेरितों और सुसमाचार-लेखकों!
हे प्रभु की सारी शिष्य मंडली!
हे सन्त निर्दोष बालकों!
हे सन्त स्तेफन!
हे सन्त लोरेंस!
हे सन्त विन्सेन्ट!
हे सन्त फाबियान और सन्त बेसेस्यिन!
हे सन्त योहन और सन्त पौलुस!
हे सन्त कोसमस और सन्त दामियन!
हे सन्त जेरवस और प्रोतस!
हे सब सन्त लोहूगवाहो!
हे सन्त सिलवेस्टर!
हे सन्त ग्रेगरी!
हे सन्त अंब्रोस!
हे सन्त अन्तोनी!
हे सन्त बेनेदिक्त!
हे सन्त बेरनर्द!
हे सन्त दोमिनिक!
हे सन्त फ्रांसिस!
हे सब सन्त पुरोहितों और वेदी-सेवकों!
हे सब सन्त मठवासियों और एकान्तवासियों!
हे सन्त मरियम मग्दलेना!
हे सन्त अगस्टीन!
हे सन्त जेरोम!
हे सन्त मार्टिन!
हे सन्त निकोलस!
हे सब सन्त धर्माध्यक्षों और धर्मगवाहों!
हे सब सन्त धर्मपंड़ितों!
हे सन्त अगथा!
हे सन्त लूसिया!
हे सन्त अग्नेस!
हे सन्त सेसिलिया!
हे सन्त कथरीना!
हे सन्त अनस्तासिया!
हे सब सन्त कुँवारियो और विधवाओं!
हे ईश्वर के सब सन्त पुरूषों और स्त्रियों!

हे प्रभु! दयासागर,.... हमें बचा।
हे प्रभु! प्रत्येक बुराई से, .... हमें बचा।
हे प्रभु! प्रत्येक पाप से, .... हमें ....
हे प्रभु! अपने क्रोध से,
हे प्रभु! अकस्मात् और अप्रस्तुत मृत्यु से,
हे प्रभु! शैतान के फंदों से,
हे प्रभु! क्रोध, बैर और सारी कुइच्छाओं से,
हे प्रभु! संपूर्ण विषय-वासनाओं से,
हे प्रभु! बिजली और आँधी के वेग से,
हे प्रभु! भूकंप की विपत्ति से,
हे प्रभु! महामारी, अकाल और युद्ध से,
हे प्रभु! अनन्त मृत्यु से,
हे प्रभु! अपने पवित्र और रहस्यपूर्ण अवतार द्वारा,
हे प्रभु! अपने आगमन द्वारा,
हे प्रभु! अपने जन्म द्वारा,
हे प्रभु! अपने बपतिस्मा और पवित्र उपवास द्वारा,
हे प्रभु! अपने क्रूस और दुःखभोग द्वारा,
हे प्रभु! अपनी मृत्यु और समाधि द्वारा,
हे प्रभु! अपने पवित्र पुनरूत्थान द्वारा,
हे प्रभु! अपने महिमामय स्वर्गारोहण द्वारा,
हे प्रभु! सहायक पवित्रात्मा के आगमन द्वारा,
हे प्रभु! महाविचार के दिन पर,


हम पापी हैं, कृपया हमारी प्रार्थना सुन।
हम पर दया कर।
हमें क्षमा कर।
हमारे हृदय में सच्चा पश्चाताप उत्पन्न कर। .... हमारी प्रार्थना सुन।
अपनी पवित्र कलीसिया पर शासन और उसकी रक्षा कर।
संत पापा और कलीसिया की सब श्रेणी के लोगों को अपने पवित्र धर्म में अनुरक्त कर।
हमारी पवित्र कलीसिया के शत्रुओं का अभिमान नष्ट कर।
ईसाई शासकों को परस्पर सुख-शाँति में रख।
सब ख्रीस्त-भक्तिों को शाँति दे कर उन्हें संगठित कर।
सब भटकने वालों को पुनः कलीसिया के संगठन में ले आ और सब अविश्वासियों के हृदयों मंे सुसमाचार का प्रकाश डाल।
हमें अपनी पवित्र सेवा में स्थिर और दृढ़ कर।
हमारे मन में स्वर्गिक अभिलाषाएँ उत्पन्न कर।
हमारे सब उपकारियों को अनन्त कृपाएँ प्रदान कर।
हमारे भाई-बन्धु, उपकारी और हमें नरक से बचा।
हमारी जमीन को अच्छी पैदावार दे और उसे सब हानि से बचा।
सब मृत विश्वासियों को अनन्त शाँति प्रदान कर। ...हमारी प्रार्थना पूर्ण कर।


हे ईश्वर के पुत्र - हम पर दया कर।
हे ईश्वर के मेमने, तू संसार के पाप हर लेता है। हे प्रभु, हमें क्षमा कर।
हे ईश्वर के मेमने, तू संसार के पाप हर लेता है। हे प्रभु, हमारी प्रार्थना पूर्ण कर।
हे ईश्वर के मेमने, तू संसार के पाप हर लेता है। हम पर दया कर।

हे ख्रीस्त - हमें क्षमा कर।
हे ख्रीस्त - हमारी प्रार्थना पूर्ण कर।
हे प्रभु - हम पर दया कर।

हम प्रार्थना करें। हे ईश्वर! दया और क्षमा तेरे विशेष गुण हैं। कृपया हमारी यह प्रार्थना सुन और हमें तथा अपने सेवकों को, जो पाप के जालों में फंसे हुए हैं, दयापूर्वक क्षमा कर। हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा। आमेन।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!