जयेसु प्रार्थना संसाधन

विश्वास की घोषणा

अनुवाक्य : हम तुझ पर विश्वास करते हैं।
अथवा : मेरे प्रभु, मेरे ईश्वर।

  • हे ईश्वर, तू ऊपर स्वर्ग और नीवे पृथ्वी पर सबका ईश्वर है।
  • हे ईश्वर, तू हमारा सृष्टकर्ता है।
  • हे ईश्वर, तू ही हमारा उध्दारक है।
  • हे ईश्वर, तू हमारा रक्षक है।
  • हे ईश्वर, तू हमें हमेशा संकट से बचाता है।
  • हे ईश्वर, तू सदा हमारी प्रार्थना सुनता है।
  • हे ईश्वर, तू धर्मी को आशीर्वाद देता है।
  • हे ईश्वर, तू पददलितों का आश्रय है।
  • हे ईश्वर, तू संकट के समय शरणस्थान है।
  • हे ईश्वर, तू दयालु है।
  • हे ईश्वर, तू दयासागर है।
  • हे ईश्वर, तू प्रति दिन का भोजन देता है।
  • हे ईश्वर, तू पशुओं को चारा देता है और कौओं के बच्चों को भी जो तुझे पुकारता है।
  • हे प्रभु येसु, तू जीवन्त ईश्वर का पुत्र है।
  • हे प्रभु येसु, तू ईश्वर का परम पावन पुत्र है।
  • हे प्रभु येसु, तू स्वर्गिक पिता का एक्लौता पुत्र है।
  • हे प्रभु येसु, तू मसीह है।
  • हे प्रभु येसु, तू मुक्तिदाता है।
  • हे प्रभु येसु, तू इस्राएल का राजा है।
  • हे प्रभु येसु, तू राजाओं का राजा है।
  • हे प्रभु येसु, तू प्रभुओं का प्रभु है।
  • हे प्रभु येसु, तू मार्ग, सत्य और जीवन है।
  • हे प्रभु येसु, तू पुनरुत्थान और जीवन है।
  • हे प्रभु येसु, तू स्वर्ग से उतरी हुई रोटी है।
  • हे प्रभु येसु, तू ईश्वर का शब्द है।
  • हे प्रभु येसु, तू संजीवन जल प्रदान करने वाला है।
  • हे प्रभु येसु, तू भला गडेरिया है।
  • हे प्रभु येसु, तू पवित्र आत्मा प्रदान करने वाला है।
  • हे प्रभु येसु, तू चंगाईदाता है।
  • हे प्रभु येसु, तू अंधों को दृष्टिदान देने वाला है।
  • हे प्रभु येसु, तू बहरों के कान खोलने वाला है।
  • हे प्रभु येसु, तू गूँगों को आवाज़ देने वाला है।
  • हे प्रभु येसु, तू आल्फा और ओमेगा है।
  • हे प्रभु येसु, तू मुर्दों को जिलाने वाला है।
  • हे प्रभु येसु, तू गरीबों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू भूखों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू नंगों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू वेघरों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू अपरिचितों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू दीन-दुखियों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू प्रताडितों में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू परमप्रसाद में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू पवित्र वचन में हम से मिलने आता है।
  • हे प्रभु येसु, तू प्रलोभनों के समय हमारी रक्षा करता है।
  • हे प्रभु येसु, तू दुख-तकलीफ़ों में हमारी सहायता करता है।
  • हे प्रभु येसु, तू हमेशा हमारे साथ रहता है।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!