Custom menu text
जयेसु प्रार्थना संसाधन
वचन को हृदय में संचित रखने की प्रार्थना
अनुवाक्य : हे प्रभु, (हम किसके पास जाए?) तेरे ही पास अनन्त जीवन का सन्देश है।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों में शिष्यों ने अपनी बुलाहट पहचान ली।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों ने समारी स्त्री की प्यास बुझायी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों ने पाँच हजार लोगों की भूख मिटायी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से आर्धांग रोगी को ताकत मिली।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से व्यभिचार में पकडी गयी स्त्री को नया जीवन प्राप्त हुआ।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से लाज़रुस को जीवन-दान मिला।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से बच्चों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से पानी अंगूरी में बदल गया।
हे प्रभु येसु, तेरा वचन सुन कर शास्त्री चकित रह गये।
हे प्रभु येसु, तेरा वचन सुनने पर मार्था और मरियम को मन की शांति मिली।
हे प्रभु येसु, तेरा वचन सुनने पर कोढ़ी का कोढ़ दूर हो गया।
हे प्रभु येसु, तेरा वचन सुन कर आँधी शाँत हो गयी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन सुनने से अंधों की आँखें खुल गयी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन सुनने से गूँगे बोलने लगे।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन सुनने से लंगडे चलने लगे।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन सुनने पर झुकी हुई स्त्री सीधी हो गयी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों ने कनानी स्त्री का विश्वास बढ़ाया।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों ने इम्माउस जाने वाले शिष्यों में आशा जगायी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से मरियम मगदलेना को तुझे पहचानने की कृपा मिली
।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों ने धनी युवक को चुनौती मिली।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से यरूसालेम की स्त्रियों को सांत्वना मिली।
हे प्रभु येसु, तेरे वचनों से नाईम की विधवा को अपना पुत्र वापस मिला।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन सुनने पर अपदूत लोगों से निकल गया।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन सुनने पर पापियों में पश्चात्ताप उत्पन्न हुआ।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन से भले डाकू को स्वर्ग में आनन्द प्राप्त हुआ।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन से माता मरियम हमारी भी माता बन गयी।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन रोटी तेरा शरीर बन गया।
हे प्रभु येसु, तेरे वचन से दाखरस तेरा रक्त बन गया।