1. Baptism is preferably celebrated on Sunday, in the presence of the faithful, or at least of relatives, friends and neighbours, who all participate actively in the rite.
2. The father and the mother, with the godparents, present the child to the Church for baptism.
3. If there are very many children, the celebrant can invite the priest(s) or deacon(s) present to help in conferring baptism.
4. The people may sing a hymn or a psalm suitable for the occasion. Meanwhile the priest, vested for Mass and accompanied by the ministers, goes to the entrance of the church or chapel, or to that part of the church, where the parents are waiting.
5. The priest greets all present, and especially the parents and godparents, in these or similar words.
याजक -प्रिय माता-पिताओ, आप सब के लिए यह बड़े आनन्द का दिन है। सबसे पहले यह ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है क्योंकि आपने ईश्वर से मिल कर एक नए मनुष्य को जीवन दिया है। यह कितना अद्भुत है कि ईश्वर हम सृष्टि के कार्य में सहभागी बनाता है। इतना ही नहीं - आपके बच्चे आज ईश्वरीय परिवार तथा ख्रीस्त की कलीसिया के सदस्य बन जाएंगे। यही बपतिस्मा का अर्थ है।
यह एक ऐसा दिन भी है जब आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आपके बच्चों को अभी इस विश्वास में बपतिस्मा दिया जाएगा, जिसे आप घोषित करने वाले हैं। यह आपकी जिम्मेदारी है कि जो विश्वास का बीज आज इन्हें मिलता है, इसी विश्वास में ये बढ़ें तथा कलीसिया के सुयोग्य सदस्य बन जाएं। इन्हें धर्म सिखाना तथा उत्तम ख्रीस्तीय आचरण का उदाहरण देना आप लोगों का कर्तव्य है।
प्रिय धर्ममाता-पिताओ, आप भी इन बच्चों के लिए प्रार्थना करें। आप इन्हें ख्रीस्त का सुसमाचार जानने तथा उसके अनुसार आचरण करने में सहायता कीजिए।
यहाँ उपस्थित सभी भाई-बहनें मेरे साथ प्रार्थना करें और इन बच्चों को कलीसिया की गोद में सहर्ष ग्रहण करें।
6. First the priest questions the parents :
याजक – आप लोग अपने बच्चों को कौन-सा नाम देना चाहते हैं?
माता-पिता – (name of the child) ...
याजक – आप (name of the child) ... के लिए ईश्वर की कलीसिया से क्या मांगते हैं?
माता-पिता – बपतिस्मा।
(The priest may choose other words for this dialogue)
7. If there are many children, the priest asks the names from all the parents together, and each family replies in turn. The second question may also be asked from all together.
याजक – आप लोग अपने बच्चों को कौन-सा नाम देना चाहते हैं ?
माता-पिता – (names of the children) ...
याजक – आप लोग अपने बच्चों के लिए ईश्वर की कलीसिया से क्या माँगते हैं ?
सब – बपतिस्मा ।
8.The priest speaks to the parents in these or similar words:
याजक – आप लोगों ने अपने बच्चों को बपतिस्मा देने का निवेदन किया है । ऐसा करने से आप लोग अपने बच्चों को काथलिक धर्म के अनुसार आचरण करने की शिक्षा देने का भार उठा रहे हैं कि आपके बच्चे ईश्वर की आज्ञा मानें अर्थात् ईश्वर तथा पड़ोसी को प्यार करें जैसे ख्रीस्त ने हमें सिखलाया है । क्या आप अपनी इस जवाबदेही को साफ-साफ समझ रहे हैं ?
माता-पिता – जी हाँ, हम इसे समझ रहे हैं ।
This response is given by each family separately. But if there are many children, the response may be given by all together.
9. Then the priest turns to the godparents and addresses them in these or similar words :
याजक – क्या आप लोग इन बच्चों के माता-पिता को अपने कर्तव्य का पालन करने में सहायता देने को तैयार हैं ?
सब धर्ममाता-पिता एक साथ – जी हाँ हम तैयार हैं ।
10. The priest continues :
याजक - ... (names of the children, or नन्हे-मुन्ने), ख्रीस्तीय समाज बडे आनन्द से तुम्हारा स्वागत करता है। मैं इस समाज के नाम पर तुम्हें क्रूस के चिह्न से अंकित करता हूँ, और मेरे बाद तुम्हारे माता-पिता और धर्ममाता-पिता तुम्हें मुक्तिदाता ख्रीस्त के इसी चिह्न से अंकित करें।
The priest signs each child on the forehead, in silence. Then he invites the parents and (if it seems appropriate) the godparents to do the same.
11. The priest leads the procession to the sanctuary where the Liturgy of the word will be celebrated. Meanwhile a song may be sung.
12. The penitential rite is omitted. The “Gloria” is said in accordance with the norms of the liturgical calendar.
याजक - हम प्रार्थना करें।
हे प्रभु, तू हमें अपने पुत्र की मृत्यु और पुनरुत्थान के सहभागी बनाता है। हम तुझसे प्रार्थना करते हैं कि हम तेरे पुत्र-पुत्रियाँ पवित्र आत्मा के प्रभाव से सुदृढ़ बन कर नए जीवन-पथ पर चल सकें। हम यह प्रार्थना करते हैं, हमारे प्रभु और तेरे पुत्र येसु ख्रीस्त के द्वारा, जो ईश्वर होकर तेरे तथा पवित्र आत्मा के साथ युगानुयुग जीते और राज्य करते हैं। आमेन।
13. For the readings the followings texts may be used, if other texts chosen from पाठसंग्रह Vol. III, pp. 418 (see also texts on pp. 46-48, below).
प्रभु यह कहता है, "मैं तुम लोगों को राष्ट्रों में से निकाल कर और देश-विदेश से इकट्ठा कर तुम्हारे निज देश में वापस ले जाऊंगा। मैं तुम लोगों पर पवित्र जल छिड़का दूंगा और तुम शुद्ध हो जाओगे। मैं तुम लोगों को तुम्हारी सारी अपवित्रता से और तुम्हारी सब देवमूर्तियों के दूषण से शुद्ध कर दूंगा। मैं तुम लोगों को एक नया हृदय दूंगा और तुम में एक नया आत्मा रख दूंगा। मैं तुम्हारे शरीर से पत्थर का हृदय निकाल कर तुम लोगों को रक्त-मांस का हृदय प्रदान करूँगा। मैं तुम लोगों में अपना आत्मा रख दूंगा, जिससे तुम मेरी संहिता पर चलोगे और ईमानदारी से मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे। तुम लोग उस देश में निवास करोगे, जिसे मैंने तुम्हारे पुरखों को दिया है। तुम मेरी प्रजा होगे और मैं तुम्हारा ईश्वर होऊंगा।"
यह प्रभु की वाणी है।
प्रभु मेरी ज्योति और मेरी मुक्ति है,
तो मैं किस से डरूँ?
प्रभु मेरे जीवन की रक्षा करता है,
तो मैं किस से भयभीत होऊँ ?
मैं प्रभु से यही प्रार्थना करता रहा
कि मैं जीवनभर प्रभु के घर में निवास करूँ,
और प्रभु की मधुर छत्रछाया में रहकर
उसके मंदिर में मनन करूँ ।
हे प्रभु, मैं तेरे दर्शनों के लिए तरसता हूँ,
तू मुझसे अपना मुख न फेर ।
अप्रसन्न होकर अपने दास को न त्याग,
क्योंकि तू ही मेरा सहारा है ।
मुझे विश्वास है कि मैं इस जीवन में
प्रभु की भलाई को देख पाऊँगा ।
प्रभु पर भरोसा रखो, दृढ़ रहो
और प्रभु पर भरोसा रखो ।
भाइयो ! येसु ख्रीस्त का जो बपतिस्मा हम सब को मिला है, वह उनकी मृत्यु का बपतिस्मा है । हम उनकी मृत्यु का बपतिस्मा ग्रहण कर उनके साथ इसलिए दफनाए गए हैं कि जिस तरह ख्रीस्त पिता के सामर्थ्य से मृतकों में से जी उठे हैं, उसी तरह हम भी एक नया जीवन जीएं । यदि हम इस प्रकार से उनके साथ मर कर उनके साथ एक हो गए हैं तो हमें भी उन्हीं की तरह जी उठना चाहिए ।
यह प्रभु की वाणी है ।
अल्लेलूया, अल्लेलूया। ईश्वर ने संसार को इतना प्यार किया कि उसने उसके लिए अपने एकलौते पुत्र को अर्पित कर दिया। जो कोई उस पर विश्वास करता है, उसे अनन्त जीवन प्राप्त है। अल्लेलूया।
येसु ने लोगों से कहा, कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता, जब तक कि पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे आकर्षित न करे। मैं उसे अंतिम दिन पुनर्जीवित कर दूंगा। नबियों ने लिखा है : वे सब के सब ईश्वर से शिक्षा पाएंगे। जो कोई ईश्वर की शिक्षा सुनता और ग्रहण करता है, वह मेरे पास आता है। यह न समझो कि किसी ने पिता को देखा है; जो ईश्वर क ओर से आया है, उसी ने पिता को देखा है। मैं तुम लोगों से कह देता हूँ – जो विश्वास करता है, उसे अनन्त जीवन प्राप्त है।
यह प्रभु का सुसमाचार है।
14. The priest gives a short homily, explaining the readings in the perspective of the celebration of baptism and the responsibilities which the parents and godparents are to assume.
याजक – भाइयो और बहनों, हम इन बच्चों के लिए, जोबपतिस्मा में नया जीवन पाने वाले हैं, इनके माता-पिता और धर्ममाता-पिताओं के लिए अपने प्रभुवर येशु ख्रीस्ट से दया-याचना करें।
पाठक – हे प्रभु, अपनी मृत्यु तथा पुनरुत्थान के प्रताप से, तू इन बच्चों को बपतिस्मा द्वारा नया जीवन प्रदान करने और अपनी कलीसिया के सदस्य बनाने की कृपा करें।
सब – हे प्रभु येशु, हमारी प्रार्थना सुन।
पाठक – तू बपतिस्मा और दृढ़ीकरण के द्वारा इन बच्चों को अपने सच्चे शिष्य और सुसमाचार के साक्षी बना दे।
तू इनका जीवन पवित्र बनाए और अपने राज्य का आनंद प्रदान करे। तू इनके माता-पिता और धर्ममाता-पिताओं का ख्रीस्तीय जीवन इन बच्चों के लिए ज्वलंत आदर्श बना दे।
तू इनके परिवारों को अपने प्रेम में सदा बनाए रखे।
तू हम सब में बपतिस्मा की कृपा नित नवीन करता रहे।
The priest invites the faithful to invoke the saints.
याजक– धन्य कुंवारी मरियम, ईश्वर की माता,
15. After the invocations the priest says :
याजक – हे सर्वशक्तिमान् शाश्वत ईश्वर, तूने अपने पुत्र को इस संसार में भेजा है कि वे दुरात्मा शैतान की शक्ति हमसे दूर करें और मनुष्य को अंधकार से निकाल कर तेरे राज्य के अद्भुत आलोक में लावें।
तुझसे हमारा नम्र निवेदन है कि इन बच्चों को आदि-पाप के कलंक से मुक्त कर दे, इन्हें अपना भव्य मंदिर बना ले कि इनमें तेरा पवित्र आत्मा निवास करे। ऐसी कृपा कर, हमारे प्रभु ख्रीस्ट के द्वारा।
सब - आमेन।
16. The priest continues :
याजक - मैं अपने मुक्तिदाता प्रभुवर येसु ख्रीस्ट के नाम पर तुमको मुक्तिप्रद तेल से मलता हूँ। वे अपने सामर्थ्य से तुम्हें बल प्रदान करें जो युगानुयुग जीते और राज्य करते हैं।
सब - आमेन।
He anoints each child on the breast with the oil of catechumens. If there are many children, the anointing may be done by several ministers.
17. If for serious reasons, the conference of bishops decides that the anointing here be omitted, the priest says once only :
याजक - उन मुक्तिदाता प्रभुवर ख्रीस्ट का सामर्थ्य तुम लोगों का बल बने जो युगानुयुग जीते और राज्य करते हैं।
सब - आमेन।
And immediately he lays his hands on each child in silence.
18. The priest and the congregation move now to the baptistry, unless it is more suitable to have the baptisms conferred in or near the sanctuary for reasons of visibility and participation. – During the procession an appropriate song is sung (e.g. Ps. 22).
19. The Priest briefly reminds the congregation of the wonderful work of God, who sanctifies man, body and soul, through water. He may use these or similar words :
याजक – भाइयो और बहनों, आप लोग मेरे साथ प्रार्थना करें कि प्रभु ईश्वर इन बच्चों को जल तथा पवित्र आत्मा के द्वारा नवजीवन प्रदान करे।
ख्रिस्तीय होने के नाते आप जानते हैं कि जल के संस्कार द्वारा ईश्वर उन लोगों को अपना जीवन देता है, जो उसमें विश्वास करते हैं।
इसलिए हम ईश्वर की ओर मन लगाएँ कि वह इस जलकुंड में अपने चुने बच्चों को अपना जीवन प्रदान करे।
20. Turning to the font, the priest says the following blessing :
याजक – हे प्रभु, तू अपनी अदृश्य शक्ति से संस्कारों के चिह्न द्वारा अद्भुत फल उत्पन्न करता है।
तूने जल को बहुविध तैयार किया है कि वह बपतिस्मा की कृपा प्रकट करे।
सृष्टि के आरंभ में तेरा आत्मा जल पर गतिमान था कि उस काल में भी जल को पावनकारी शक्ति प्राप्त हो।
तूने जलप्रलय को नवजीवन का प्रतीक बनाया कि वही जल बुराई का अंत और पवित्र आत्मा का उद्गम दोनों सूचित करे।
तेरी शक्ति से इब्राहीम के वंशजों ने सूखे कदमों लाल सागर पार किया कि तेरी प्रजा फराउम की गुलामी से मुक्त होने पर बपतिस्मा प्राप्त लोगों का प्रतीक बने।
तेरे पुत्र ने यरदन नदी में योहन से बपतिस्मा लिया। वे पवित्र आत्मा से अभ्यंजित हुए और क्रूस पर लटकते समय उन्होंने अपने पंजर से रक्त के साथ-साथ जल बहाया।
तब उन्होंने अपने पुनरुत्थान के बाद शिष्यों को आज्ञा दी : जाओ, सब राष्ट्रों को शिष्य बनाओ, उनको पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर बपतिस्मा दो।
हे पिता, तू अपनी कलीसिया पर दयादृष्टि डाल और उसके लिए बपतिस्मा का जलकुंड खोल दे। पवित्र आत्मा की शक्ति से यह जल तेरे एकमात्र पुत्र की कृपा ग्रहण करे।
मनुष्य तेरा प्रतिरूप बनाया गया था, वह बपतिस्मा संस्कार द्वारा समस्त पाप-पंक से स्वच्छ होकर जल तथा पवित्र आत्मा से नया जन्म प्राप्त करे।
The priest touches the water with his right hand and continues :
याजक - हे प्रभु, अपने पुत्र के द्वारा इस जल में पवित्र आत्मा की शक्ति भेज, ☩ कि सब के सब जो बपतिस्मा के द्वारा ख्रीस्त के साथ मरते और दफनाए जाते हैं, वे इनके साथ जी उठें और नया जीवन जीएं। यह वर दे हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा।
सब - आमेन।
21. The priest speaks to the parents and godparents in these of similar words :
याजक — हे माता-पिताओ तथा धर्ममाता-पिताओ, जिन बच्चों को आप लाए हैं, ये बपतिस्मा संस्कार में जल तथा पवित्र आत्मा के द्वारा प्रेममय ईश्वर से नवजीवन प्राप्त करेंगे। आप इनको ऐसी धर्मशिक्षा देने का प्रयत्न करें कि यह ईश्वरीय जीवन पाप से कलंकित न हो, बल्कि प्रतिदिन विकसित होते जाए।
इसलिए यदि आपकी धर्मभावना ऐसा उत्तरदायित्व लेने की प्रेरणा देती है, तो अपने बपतिस्मा की प्रतिज्ञाएँ दुहराइए और पाप का परित्याग कर प्रभु येसु में अपना विश्वास प्रकट कीजिए। यह कलीसिया का विश्वास है; इसी में बच्चे बपतिस्मा पाते हैं।
The celebrant questions the parents and godparents :
याजक — क्या आप शैतान का परित्याग करते हैं ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता — जी हाँ, मैं करता हूँ।
याजक — और शैतान के सभी कार्यों का भी ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता — जी हाँ, मैं करता हूँ।
याजक — और उसके सभी प्रपंचों और धूमधाम का ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता — जी हाँ, मैं करता हूँ।
Alternative questions :
याजक — क्या आप लोग पाप का परित्याग करते हैं कि ईश्वर के पुत्र-पुत्रियों का स्वतंत्र जीवन बिता सकें ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता — जी हाँ, मैं करता हूँ।
याजक — क्या आप बुराई के प्रलोभनों का परित्याग करते हैं कि आपलोगों पर पाप का वश न चले ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता – जी हाँ, मैं करता हूँ।
याजक – क्या आप शैतान का, जो पाप का मूल और खल-नायक है, परित्याग करते हैं?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता – जी हाँ, मैं करता हूँ।
22. Next the priest asks for the threefold profession of faith :
याजक – क्या आप स्वर्ग और पृथ्वी के सृष्टिकर्ता सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर पर विश्वास करते हैं?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता – जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।
याजक – क्या येसु ख्रीस्ट पर, जो ईश्वर के एकमात्र पुत्र और हमारे प्रभु हैं, जो कुंवारी मरियम से जन्मे, हमारे लिए क्रूस पर मरे, दफनाए गए और पुनर्जीवित होकर पिता के दाएँ विराजमान हैं, आप विश्वास करते हैं?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता – जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।
याजक – क्या आप पवित्र आत्मा पर, पवित्र काथलिक कलीसिया, धर्मियों के संबंध, पापों की क्षमा, शरीर के पुनरुत्थान और अनन्त जीवन पर विश्वास करते हैं?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता – जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।
23. The priest and the congregation give their assent to this profession of faith :
याजक – यही हमारा विश्वास है। यही कलीसिया का विश्वास है। इसे हम अपने प्रभु येसु ख्रीस्ट में साभिमान स्वीकार करते हैं।
सब – आमेन।
24. The celebrant invites the first of the families to the font. Using the name of the individual child, he questions the parents and godparents :
याजक – क्या आप लोग चाहते हैं कि . . . (name) कलीसिया के विश्वास में, जिसे हम सब ने अभी-अभी स्वीकार किया है, बपतिस्मा ग्रहण करे ।
माता-पिता और धर्ममाता-पिता – जी हाँ, हम चाहते हैं ।
He baptizes the child, saying :
याजक – हे . . . (name), मैं तुमको पिता
(he immerses the child or pours water upon the head)
और पुत्र(he immerses the child or pours water upon the head a second time)
और पवित्र आत्मा के नाम में बपतिस्मा देता हूँ ।(he immerses the child or pours water upon the head a third time)
He asks the same question and performs the same action for each child. When there are many children to be baptized, other priests or deacons may confer baptism.
If the baptism is performed by the pouring of water, it is preferable that the child be held by the mother (or father). Where, however, it is felt that the existing custom should be retained, the godmother (or godfather) may hold the child.
25. Then the priest says :
याजक - सर्वशक्तिमान् ईश्वर हमारे प्रभु येसु ख्रीस्ट के पिता ने तुमलोगों को पाप से मुक्त कर जल और पवित्र आत्मा के द्वारा नवजीवन प्रदान किया है। वही ईश्वर अब तुम लोगों को मुक्तिप्रद तेल से मलता है कि तुम उसकी प्रजा में सम्मिलित हो जाओ और पुरोहित, नबी तथा राजा ख्रीस्ट के शरीर का अंग बनकर अनन्त जीवन के सहभागी बनो।
सब - आमेन।
26. The priest says :
याजक - ... (names of the children) तुम लोग प्रभुवर ख्रीस्ट को धारण कर नए प्राणी बन गए हो। यह उज्जवल वस्त्र तुम्हारे ख्रीस्तीय गौरव का चिह्न है। अपने पड़ोसियों के वचन तथा आचरण की सहायता से तुम इस गौरव को अनन्त जीवन तक निर्मल रखो।
सब - आमेन।
The white garments are put on the children. It is desirable that the families provide the garments.
27. The priest takes the Easter Candle (or another lighted candle or Indian lamp) and says :
याजक - ख्रीस्ट की ज्योति ग्रहण कीजिए।
Someone from each family (e.g. the father or godparent) lights the child’s candle from the Easter Candle.
The priest says :
याजक – हे माता-पिताओ और धर्ममाता-पिताओ, यह ज्योति आपके सुपुर्द की जाती है कि आपलोग इसे प्रज्वलित रखें। आपके नन्हे मुन्ने ख्रीस्ट से ज्योतिमय हो गए हैं, फलतः ज्योति के पुत्र-पुत्रियों की भाँति ये निरन्तर आचरण करें, अपने हृदय में विश्वास का दीप जलाए रखें और जब प्रभु आवें, तो सब संतों के साथ स्वर्गिक भवन में इनका स्वागत करें।
28. If this rite has been retained, the priest touches the ears and mouth of each child with his thumb, saying :
याजक – प्रभुवर येसु ने बहरों को कान और गूंगों को वाणी दी थी। वही तुम्हें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि तुम उनके वचन पर कान दो और पिता ईश्वर के प्रशसागान में अपना विश्वास प्रकट करो।
सब – आमेन।
If the number of children is large, the celebrant says the formula once, but does not touch the ears and mouth of each child.
29. All return to the sanctuary, unless the baptisms were conferred there. The lighted candles are carried for the children.
A baptismal song is appropriate at this time, e.g. :
तुमने प्रभुवर ख्रीस्ट में बपतिस्मा लिया है।
तुमने ख्रीस्ट को धारण किया है।
ईश्वर की जय। ईश्वर की जय।
30. The Creed and the Prayer of the Faithful are omitted. The Mass continues in the usual fashion.
हे प्रभु, तूने इन बच्चों को अपने पुत्र के समान और याजकीय प्रजा के अंग बना दिया है। हम तुझसे प्रार्थना करते हैं – तू इन्हें ग्रहण बलि स्वरूप अपनी कलीसिया की भेंट के साथ स्वीकार कर। हम यह माँगते हैं अपने प्रभु ख्रीस्त के द्वारा। आमेन।
प्यारे भाइयो। पिता ने हमें कितना प्यार किया है। हम ईश्वर की संतान कहलाते हैं और वास्तव में वही हैं।
हे प्रभु, हम तेरे पुत्र के शरीर और लहू से तृप्त हो गए हैं। हमें यह कृपा प्रदान कर कि पवित्र आत्मा के साहचर्य और भातृप्रेम में हम बराबर आगे बढ़ते जाएं तथा अपने भाई-बहनों की सेवा द्वारा ख्रीस्त के शरीर के योग्य अंग बन सकें। हम यह प्रार्थना करते हैं उन्हीं हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा। आमेन।
याजक –सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर धन्य कुंवारी मरियम से प्रसूत अपने पुत्र के द्वारा ख्रीस्तीय माताओं को आनन्द से भर देता है, क्योंकि उनके बच्चों को अनन्त जीवन की आशा प्राप्त हुई है। वह इन बच्चों की माताओं को आशिष दे, जो अपनी संतान के लिए उसे धन्यवाद देती हैं। ये माताएँ अपने बच्चों के साथ हमारे प्रभुवर येसु ख्रीस्त के द्वारा ईश्वर को निरन्तर धन्यवाद देती रहें।
सब- आमेन
याजक - सर्वशक्तिमान् प्रभु ईश्वर, लौकिक तथा अलौकिक जीवन का दाता, इन बच्चों के पिताओं को आशिष दे कि माता-पिता दोनों अपने पुत्र-पुत्रियों के सामने वचन तथा आचरण से ख्रीस्तीय विश्वास के प्रथम साक्षी बनें, हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा ।
सब - आमेन ।
याजक - सर्वशक्तिमान् प्रभु ईश्वर ने हमलोगों को जल और पवित्र आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन के लिए नया जन्म दिया है । वह अपने इन विश्वासियों को प्रचुर आशिष दे कि ये सदा और सर्वत्र उसकी प्रजा के सजीव सदस्य बने रहें । वह यहाँ उपस्थित सब लोगों को हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त की शांति प्रदान करे ।
सब - आमेन ।
याजक - सर्वशक्तिमान् ईश्वर, पिता और पुत्र ✠ और पवित्र आत्मा आप लोगों को आशीर्वाद प्रदान करे ।
सब - आमेन ।
31. After the blessing, all may sing an appropriate hymn, expressing thanksgiving and Easter joy.
32. Where there is the practice of bringing baptized infants to the altar of the Blessed Virgin Mary, this custom is observed, if appropriate.