1. This rite is celebrated when baptism cannot be conferred within Mass. The celebrant (priest or deacon) should give Baptism in the presence of the faithful, at least of the relatives and neighbours. The parents and the godparents are the chief participants.
The rite is celebrated in the church or chapel, or in case of need in the home.
2. The faithful sing an appropriate song. The minister, vested in alb or surplice and white stole (and cope), greets all present :
अनुष्ठता - प्रिय भाइयो और बहनों (भाई और बहन), माता कलीसिया के नाम पर मैं आप सब का स्वागत करता हूँ। - हम जानते हैं कि यह बच्चा (बच्ची, ये बच्चे) पिता ईश्वर और माता-पिता के प्रेम के कारण जन्मा (जन्मी, जन्मे)। आप सब की इच्छा है कि यह (ये) अब पूर्ण जीवन प्राप्त करे (करें) और येसु के प्रतिज्ञात आनन्द का (की, के) सहभागी बने (बनें)। बपतिस्मा द्वारा यह बच्चा (बच्ची, ये बच्चे) ईश्वरीय जीवन और आनन्द में प्रवेश करेगा (करेगी, करेंगे)। आप भक्तिपूर्वक इस बपतिस्मा समारोह में भाग लीजिये
3. The minister questions the parents (separately for each child).
अनुष्ठता – आपलोग अपने बच्चे (अपनी बच्ची) को कौन-सा नाम देना चाहते हैं ?
माता-पिता – . . . . (name of the child)
अनुष्ठता – आप . . . . (name) के लिए ईश्वर की कलीसिया से क्या माँगते हैं ?
माता-पिता – बपतिस्मा ।
4. He then speaks to them in these or similar words :
अनुष्ठता – आप लोगों ने अपने बच्चे (अपनी बच्ची) को बपतिस्मा देने का निवेदन किया है। ऐसा करने से आप लोग अपने बच्चे (अपनी बच्ची) को काथलिक धर्म के अनुसार आचरण करने की शिक्षा देने का भार उठा रहे हैं कि आपका (आपकी) बच्चा (बच्ची) (आपके बच्चे) ईश्वर की आज्ञा माने (मानें) अर्थात् ईश्वर तथा पड़ोसी को प्यार करे (करें) जैसे ख्रीस्ट ने हमें सिखलाया है। क्या आप अपनी इस जवाबदेही को साफ-साफ समझ रहे हैं ?
माता-पिता – हाँ, हम इसे समझ रहे हैं।
5. The minister turns to the godparents saying :
अनुष्ठता – क्या आपलोग इस बच्चे (बच्ची) के माता-पिता (इन बच्चों के माता-पिताओं) को अपने कर्तव्य का पालन करने में सहायता देने को तैयार हैं।
धर्ममाता-पिता – जी हाँ, हम तैयार हैं।
6. the minister continues :
अनुष्ठता - ... (name or names of the children) - ख्रीस्तीय समाज बडे आनन्द से तुम्हारा स्वागत करता है। मैं इस समाज के नाम पर तुम्हें क्रूस के चिह्न से अंकित करता हूँ, और मेरे बाद तुम्हारे माता-पिता और धर्ममाता-पिता तुम्हें मुक्ति-दाता ख्रीस्त के इसी चिह्न से अंकित करें।
He signs each child on the forehead in silence. Then he invites the parents and the godparents to do the same :
अनुष्ठिता - आपलोग भी अपने बच्चे (अपनी बच्ची) के ललाट पर क्रूस का चिह्न बनाइए, जिस से आप अपनी इच्छा प्रकट करें कि येसु ख्रीस्त इसे अपने शिष्य के रूप में ग्रहण करें।
7. The minister with all the faithful proceeds to the baptistry or sanctuary for the liturgy of the word. He briefly introduces the readings.
8. One or two of the following texts are read, with or without the intermediate psalm.
आप लोग सब के सब येसु ख्रीस्त में विश्वास करने के कारण ईश्वर की सन्तति हैं, क्योंकि जितने लोगों ने ख्रीस्त का बपतिस्मा ग्रहण किया, उन्होंने ख्रीस्ट को धारण किया है। अब न तो कोई यहूदी है और न यूनानी, न तो दास है और न स्वतन्त्र, न तो पुरुष और न स्त्री - आप सब येसु ख्रीस्ट में एक हो गए हैं।
यह प्रभु की वाणी है।
प्रभु मेरा चरवाहा है।
मुझे किसी बात की कमी नहीं।
वह मुझे हरे-भरे मैदानों में
चराता और विश्राम करने देता है।
वह मुझे विश्राम के लिए जल के पास ले जाता है
और मुझ में नवजीवन का संचार करता है।
वह अपने नाम का सच्चा है।
वह मुझे धर्म-मार्ग पर ले चलता है।
तू मेरे शत्रुओं के देखते-देखते
मेरे लिए खाने की मेज़ सजाता है।
तू मेरे सिर पर तेल का विलेपन करता है :
तू मेरा प्याला लबालब भर देता है।
इस प्रकार तेरी भलाई और तेरी कृपा से
मैं जीवन भर घिरा रहता हूँ।
प्रभु का मंदिर ही मेरा घर है।
मैं उस में अनन्तकाल तक निवास करूँगा।
अल्लेलूया, अल्लेलूया ! प्रभु कहते हैं, “मार्ग, सत्य और जीवन में हूँ। मुझ से हो कर गए बिना कोई पिता के पास नहीं आ सकता। अल्लेलूया।
येसु ने अपने शिष्यों के पास आकर कहा, “मुझे स्वर्ग में और पृथ्वी पर पूरा अधिकार मिला है। इसलिए तुम लोग जाकर सब राष्ट्रों को शिष्य बना लो और उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर बपतिस्मा दो।”
यह प्रभु का सुसमाचार है।
लोग येसु के पास बच्चों को लाने लगे जिससे वह उनपर हाथ रख दें, परंतु शिष्य लोगों को डाँटते थे। येसु यह देखकर बहुत अप्रसन्न हुए और उन्होंने कहा, “बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें रोको मत, क्योंकि ईश्वर का राज्य उन जैसे लोगों का है। मैं तुमसे कहे देता हूँ – जो छोटे बालक की तरह ईश्वर का राज्य ग्रहण नहीं करता, वह उसमें प्रवेश नहीं करेगा।” तब येसु ने बच्चों को छाती से लगा लिया और उनपर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
यह प्रभु का सुसमाचार है।
After the readings(s) the minister gives a brief adapted homily.
10. The minister prays in the following or similar manner :
अनुष्ठता - भाइयो और बहनों, हम इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) के लिए जो बपतिस्मा में नया जीवन पानेवाला (पानेवाली, पानेवाले) है (हैं), इसके माता-पिता और धर्ममाता-पिता (इनके माता-पिताओं और धर्ममाता-पिताओं) के लिए अपने प्रभुवर येसु ख्रीस्त से दया-याचना करें।
पाठक - अपनी मृत्यु तथा पुनरुत्थान के प्रताप से तू इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) को बपतिस्मा द्वारा नया जीवन प्रदान करने और अपनी कलीसिया के सदस्य बनाने की कृपा करे।
सब - हे प्रभु येसु, हमारी प्रार्थना सुन।
पाठक - तू बपतिस्मा और दृढ़ीकरण के द्वारा इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) को अपने सच्चे शिष्य और सुसमाचार के साक्षी बना दे।
- तू इसका (इनका) जीवन पवित्र बनाए और अपने राज्य का आनंद प्रदान करे।
- तू इसके (इनके) माता-पिता और धर्ममाता-पिता का ख्रीस्तीय जीवन इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) के लिए ज्वलंत आदर्श बना दे।
- तू इसके परिवार (इनके परिवारों) को अपने प्रेम में सदा बनाए रखे।
- तू हम सब में बपतिस्मा की कृपा नित नवीन करे।
11. The minister invites all present to invoke the saints :
अनुष्ठता - धन्य कुंवारी मरियम, ईश्वर की माता
...हमारे लिए प्रार्थना कीजिए
संत योसेफ,...हमारे लिए प्रार्थना कीजिए ।
संत योहन बपतिस्ता,...हमारे लिए प्रार्थना कीजिए ।
संत पेत्रुस और पौलुस, ...हमारे लिए प्रार्थना कीजिए ।
The names of other saints may be added, especially the patron saints of the child(ren), and of the church or of the locality. The litany concludes :
अनुष्ठता - हे ईश्वर के सब संतो, हमारे लिए प्रार्थना कीजिए ।
12. After the invocations, the minister says :
अनुष्ठता - हे सर्वशक्तिमान् शाश्वत ईश्वर, तूने अपने पुत्र को इस संसार में भेजा है कि वे दुरात्मा शैतान की शक्ति हमसे दूर करें और मनुष्य को अंधकार से निकाल कर तेरे राज्य के अद्भुत आलोक में लावें । तुझसे हमारा नम्र निवेदन है कि इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) को आदि पाप के कलंक से मुक्त कर दे, इसे (इन्हें) अपना भव्य मंदिर बना ले कि इसमें (इनमें) तेरा पवित्र आत्मा निवास करे, हमारे प्रभुवर ख्रीस्ट के द्वारा ।
सब - आमेन ।
13. He continues :
अनुष्ठता - मैं अपने मुक्तिदाता प्रभुवर ख्रीस्ट के नाम पर तुमको तेल से मलता हूं । वे अपने सामर्थ्य से तुम्हें बल प्रदान करें जो युगानुयुग जीते और राज्य करते हैं ।
सब - आमेन ।
The minister(s) anoints each child on the breast with the oil of catechumens.
14. If the conference of bishops has so decided, then the anointing before baptism is omitted. In that case the minister says :
अनुष्ठता – उन मुक्तिदाता प्रभुवर ख्रीस्त का सामर्थ्य तुम्हारा (तुम लोगों का) बल बने जो युगानुयुग जीते और राज्य करते हैं।
सब – आमेन।
And immediately he lays his hand on each child in silence.
15. Then all go to the baptistry when baptism is celebrated there on occasion.
16. The minister briefly reminds the congregation of the wonderful work of God, who sanctifies man, body and soul, through water. He may use these or similar words :
अनुष्ठता – भाइयो और बहनों, आपलोग मेरे साथ प्रार्थना करें कि प्रभु ईश्वर इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) को जल तथा पवित्र आत्मा के द्वारा नवजीवन प्रदान करे।
17. Turning to the font the minister says the following blessing :
अनुष्ठता – हे प्रभु, तू अपनी अदृश्य शक्ति से संस्कारों के चिह द्वारा अद्भुत फल उत्पन्न करता है। तूने जल को बहुविध तैयार किया है कि वह बपतिस्मा की कृपा प्रकट करे।
सृष्टि के प्रारंभ में तेरा आत्मा जल पर गतिमान था कि उस काल में भी जल को पावनकारी शक्ति प्राप्त हो।
तूने जलप्रलय को नवजीवन का प्रतीक बनाया कि वही जल बुराई का अंत और पवित्रता का उद्गम दोनों सूचित करे।
तेरी शक्ति से इब्राहीम के वंशजों ने सूखे कदमों लाल सागर पार किया कि तेरी प्रजा फराऊन की गुलामी से मुक्त होने पर बपतिस्मा प्राप्त लोगों का प्रतीक बने।
तेरे पुत्र ने यरदन नदी में योहन से बपतिस्मा लिया। वे पवित्र आत्मा से अभ्यंजित हुए और क्रूस पर लटकते समय उन्होंने अपने पंजर से रक्त के साथ-साथ जल बहाया।
तब उन्होंने अपने पुनरुत्थान के बाद शिष्यों को आज्ञा दी : जाओ, सब राष्ट्रों को पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर बपतिस्मा दो।
हे पिता, तू अपनी कलीसिया पर कृपादृष्टि डाल और उसके लिए बपतिस्मा का जलकुंड खोल दे।
पवित्र आत्मा की शक्ति से यह तेरे एकमात्र पुत्र की कृपा ग्रहण करे।
मनुष्य तेरा प्रतिरूप बनाया गया था, वह बपतिस्मा संस्कार द्वारा समस्त पाप-पंक से स्वच्छ होकर जल तथा पवित्र आत्मा से नया जन्म प्राप्त करे।
The minister touches the water with his right hand and continues saying :
अनुष्ठता – हे प्रभु, अपने पुत्र के द्वारा इस जल में पवित्र आत्मा की शक्ति भेज, ☩ कि सब के सब जो बपतिस्मा के द्वारा ख्रीस्ट के साथ मरते और दफनाए जाते हैं, वे उनके साथ जी उठें और नया जीवन जीएं। ऐसी कृपा कर हमारे प्रभु ख्रीस्ट के द्वारा।
सब – आमेन।
18. During Paschal time, when he is using baptismal water blessed at the Vigil, the minister says a prayer of praise instead of the blessing.
अनुष्ठता – हे परम दयालु पिता, तूने बपतिस्मा के जल-कुंड को अपने पुत्र-पुत्रियों के लिए नव जीवन का स्रोत बनाया है।
सब – धन्य परमेश्वर।
अनु० – जो लोग बपतिस्मा लेते हैं, उन सब को तू जल तथा पवित्र आत्मा के द्वारा अपने पुत्र येसु ख्रीस्त से संयुक्त कर एक ही प्रजा बनाने की कृपा करता है।
सब – धन्य परमेश्वर।
अनु० – तू प्रेम का आत्मा हमारे हृदय में भेज कर हमारा उद्धार करता है कि हम तेरी शांति में जीवन बिता सकें।
सब – धन्य परमेश्वर।
अनु० – तू बपतिस्मा प्राप्त लोगों को चुनता है कि वे सब जातियों में तेरे मसीह का शुभ संदेश सानन्द घोषित करें।
सब – धन्य परमेश्वर।
अनु० – हे प्रभु, तेरे सेवक (तेरी सेविकाएँ) इस पावन जल में बपतिस्मा लेनेवाले (लेनेवाली) हैं। तूने इन्हें बुलाया है कि ये कलीसिया के विश्वास में नवजीवन का स्नान ग्रहण करें और अनन्त जीवन के (की) सहभागी बनें। यह प्रार्थना सुन हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा।
सब – आमेन।
19. The minister addresses the parents and godparents in these words:
अनुष्ठता - हे माता-पिता तथा धर्ममाता-पिता (माता-पिताओ तथा धर्ममाता-पिताओ), जिस बच्चे (बच्ची, जिन बच्चों) को आप लाए हैं, यह (ये) बपतिस्मा संस्कार में जल तथा पवित्र आत्मा के द्वारा प्रेममय ईश्वर से नवजीवन प्राप्त करेगा (करेगी, करेंगे)। आप इसको (इनको) ऐसी धर्मशिक्षा देने का प्रयत्न करें कि इसका (इनका) ईश्वरीय जीवन पाप से कलंकित न हो, बल्कि दिन-प्रतिदिन विकसित होता जाए।
इसलिए यदि आपकी धर्मभावना ऐसा उत्तरदायित्व लेने की प्रेरणा देती है, तो अपनी बपतिस्मा की प्रतिज्ञाएँ दुहराइए और पाप का परित्याग कर प्रभु येसु में अपने विश्वास प्रकट कीजिए। यह कलीसिया का विश्वास है, इसी में बच्चे बपतिस्मा पाते हैं।
20. The minister questions the parents and godparents :
अनुष्ठता - क्या आप शैतान का परित्याग करते हैं ? माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं करता हूँ।
अनु० - और शैतान के सभी कार्यों का भी ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं करता हूँ।
अनु० - और उसके सभी प्रपंचों और धूमधाम का ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं करता हूँ।
21. Alternative text
अनुष्ठता - क्या आप लोग पाप का परित्याग करते हैं कि ईश्वर के पुत्र-पुत्रियों का स्वतंत्र जीवन बिता सकें ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं करता हूँ।
अनु० - क्या आप बुराई के प्रलोभनों का परित्याग करते हैं कि आपलोगों पर पाप का वश न चले?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं करता हूँ।
अनु० - क्या आप शैतान का, जो पाप का मूल और खल नायक है, परित्याग करते हैं ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं करता हूँ।
22. The minister asks for the threefold profession of faith :
अनुष्ठता - क्या आप स्वर्ग और पृथ्वी के सृष्टिकर्ता, सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर पर विश्वास करते हैं?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।
अनु० - क्या येसु ख्रीस्त पर, जो ईश्वर के एकमात्र पुत्र और हमारे प्रभु हैं, जो कुंवारी मरियम से जन्मे, हमारे लिए क्रीस पर मरे, दफ़्नाए गए, और पुनर्जीवित होकर पिता के दाएँ विराजमान हैं, आप विश्वास करते हैं।
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।
अनु० - क्या आप पवित्र आत्मा पर, पवित्र काथलिक कलीसिया, धर्मियों के संबंध, पापों की क्षमा, शरीर के पुनरुत्थान और अनन्त जीवन पर विश्वास करते हैं ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।
23. The minister and the congregation give their assent to the profession of faith, with these or similar words :
अनुष्ठता - यही हमारा विश्वास है। यही कलीसिया का विश्वास है। इसे हम अपने प्रभु येसु ख्रीस्त में साभिमान स्वीकार करते हैं।
सब - आमेन।
24. The minister invites each family to the font and questions the parents and godparents:
अनुष्ठता - क्या आपलोग चाहते हैं कि . . .(name of the child) कलीसिया के विश्वास में जिसे हम सब ने अभी-अभी स्वीकार किया है, बपतिस्मा ग्रहण करे ?
माता-पिता और धर्ममाता-पिता - जी हाँ, हम चाहते हैं ।
He then baptizes each child, saying :
अनुष्ठता - . . . (name of the child), मैं तुमको पिता
(he immerses the child or pours water over the head)
और पुत्र(he immerses the child or pours water over the head a second time)
और पवित्र आत्मा के नाम में बपतिस्मा देता हूँ ।(he immerses the child or pours water over the head a third time)
If the baptism is performed by the pouring of water, it is preferable that the child be held by the mother or (father)
If the number of children is large, other priests or deacons may be asked to baptize some of the children. They may also perform the following anointing.
(In danger of death this is omitted, and confirmation is given after the Ephphetha.)
25. Then the minister says :
अनुष्ठता - सर्वशक्तिमान् ईश्वर हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त के पिता ने तुमको (तुम लोगों को) पाप से मुक्त कर जल और पवित्र आत्मा के द्वारा नवजीवन प्रदान किया है । यही ईश्वर अब तुमको मुक्तिप्रद तेल से मलता है कि तुम उसकी प्रजा में सम्मिलित हो जाओ और पुरोहित, नबी तथा राजा ख्रीस्त के शरीर के अंग बनकर अनन्त जीवन के सहभागी बनो।
सब – आमेन।
Then the celebrant (and the assisting priests/deacons) anoints each child on the crown of the head with sacred chrism, in silence.
26. The minister says :
अनुष्ठता – . . .(names), तुम (तुमलोग) प्रभुवर ख्रीस्त को धारण कर नये प्राणी बन गए हो। यह उज्ज्वल वस्त्र तुम्हारे ख्रीस्तीय गौरव का चिह है। अपने पड़ोसियों के वचन तथा आचरण की सहायता से तुम इस गौरव को अनन्त जीवन तक निर्मल रखो।
सब – आमेन
The white garment is put on each child, It is desirable that the family provide the garment.
27. The minister takes the Easter Candle (or another lighted candle, or Indian lamp) and says :
अनुष्ठता – ख्रीस्त की ज्योति ग्रहण कीजिए।
Someone from each family (the father or godfather) lights the child’s candle from the Easter Candle.
The minister then says :
अनुष्ठता – हे माता-पिता और धर्ममाता-पिता (माता-पिताओ और धर्ममाता-पिताओ), यह ज्योति आपके सुपुर्द की जाती है कि आपलोग इसे प्रज्ज्वलित रखें। आपका नन्हा मुन्ना (आपकी नन्ही मुन्नी, आपके बच्चे) ख्रीस्त से ज्योतिर्मय हो गया (गयो है, गए हैं), फलतः ज्योति के पुत्र (की पुत्री, पुत्र-पुत्रियों) की भाँति निरंतर आचरण करे (करें), अपने हृदय में विश्वास का दीप जलाए रखे (रखें) और जब प्रभु आवें, तो सब संतों के साथ, स्वर्गिक भवन में उसका स्वागत करे (करें)
28. If the conference of bishops has decided to retain this rite, the minister touches the ears and mouth of each child with his thumb, saying :
अनुष्ठता - प्रभुवर येसु ने बहरों को कान और गूँगों को वाणी दी थी । वही तुम्हें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि तुम उनके वचन पर कान दो और पिता ईश्वर के प्रशंसागान में अपना विश्वास प्रकट करो।
सब - आमेन ।
If there are many children, the minister says the prayer only once without touching the ears and mouth of the children.
N.B. : In danger of death the priest gives now confirmation; the rite is found on p. 65, n. 8-9.
29. Next there is a procession to the altar, unless the baptism was conferred in the sanctuary. The lighted candles are carried for the children.
A baptismal song is appropriate for this time, e.g.
तुमने प्रभुवर ख्रीस्त में बपतिस्मा लिया है ।
तुमने ख्रीस्त को धारण किया है ।
ईश्वर की जय । ईश्वर की जय ।
30. The minister stands in front of the altar and addresses the parents, godparents and the congregation in these or similar words :
अनुष्ठता – प्रिय भाई-बहनों, इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) ने बपतिस्मा के द्वारा नया जन्म लिया है, और ईश्वर के पुत्र (की पुत्री, पुत्र-पुत्रियाँ) कहलाता (कहलाती) है, (कहलाते हैं) और है भी। यह बच्चा (बच्ची, ये बच्चे) दूतीकरण संस्कार में पूर्ण रूप से पवित्र आत्मा प्राप्त करेगा (करेगी, करेंगे)। प्रभु की वेदी के निकट जाकर बलि-भोज ग्रहण करेगा (करेगी, करेंगे) औरकलीसिया के बीच ईश्वर को अपना पिता कहेगा (कहेगी, कहेंगे)। अब हम सब ईश्वर के पुत्र होने के नाते इस बच्चे (बच्ची, इन बच्चों) की ओर से एक साथ प्रार्थना करें जैसे प्रभु ने हमें सिखाया है :
31. All join the celebrant in singing or saying :
अनुष्ठता – हे हमारे पिता,
सब – जो स्वर्ग में है,...
32. The minister first blesses the mothers, who hold their child in their arms, then the fathers, and lastly the entire assembly :
अनुष्ठता – सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर, धन्य कुँवारी मरियम से प्रसूत अपने पुत्र के द्वारा, ख्रीस्तीय माताओं को आनन्द से भर देता है क्योंकि उनके बच्चों को अनन्त जीवन की आशा प्राप्त हुई है। वह इस बच्चे (बच्ची) की माता, (इन बच्चों की माताओं) को आशिष दे, जो अपनी संतान के लिए उसे धन्यवाद देती हैं। यह माता (ये माताएँ) अपने बच्चे (बच्ची-बच्चों) के साथ हमारे प्रभुवर येसु ख्रीस्त के द्वारा ईश्वर को निरंतर धन्यवाद देती रहें।
सब - आमेन।
अनु० - सर्वशक्तिमान् प्रभु ईश्वर, लौकिक तथा अलौकिक जीवन का दाता, इस बच्चे (बच्ची) के पिता (इन बच्चों के पिताओं) को आशिष दे कि माता-पिता दोनों अपने पुत्र (पुत्री) के सामने, वचन तथा आचरण से ख्रीस्तीय विश्वास के प्रथम साक्षी बनें। ऐसी कृपाकर हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा।
सब - आमेन।
अनु० - सर्वशक्तिमान् प्रभु ईश्वर ने हमलोगों को जल और पवित्र आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन के लिए नया जन्म दिया है। वह अपने इन विश्वासियों को प्रचुर आशिष दे कि ये सदा और सर्वत्र उसकी प्रजा के सजीव सदस्य बने रहें। वह यहाँ उपस्थित सब लोगों को हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त की शांति प्रदान करे।
सब - आमेन
अनु० - सर्वशक्तिमान् ईश्वर, पिता और पुत्र ☩ और पवित्र आत्मा आपलोगों को आशीर्वाद प्रदान करे।
सब - आमेन।
Where there is the practice of bringing the baptized child to the altar (or statue) of the Blessed Virgin Mary, this custom is observed if appropriate.
The minister may bid farewell to the parents in these or similar words:
अनुष्ठता - प्रिय माता-पिता, आपका बच्चा (आपकी बच्ची)... (नाम) अब ईश्वर का पुत्र (की पुत्री) कहलाता (कहलाती) है। इसे प्रेमपूर्वक फिर ग्रहण कीजिए और ख्रीस्ट के विश्वास में इसका पालन-पोषण करते रहिए। ईश-वचन अपने हृदय में अंकित करके आप खुशी से विदा लीजिए।
सब - आमेन।
The priest, who administers baptism, may also give confirmation to the child that is in danger of death.
The rite is found on p. 65.