BAPTISM AND CONFIRMATION OF A CHILD IN DANGER OF DEATH

1. In proximate danger of death the minister performs the essential rite of baptism as under n. 6, and if he is a priest, he also gives confirmation as indicated under n. 9.

2. Water, even though not blessed, is prepared for the rite. The parents, godparent(s) and if possible some friends and neighbours of the family gather. The minister begins with the prayer of the faithful :

अनुष्ठता - सर्वेशक्तिमान् ईश्वर से हमलोग प्रार्थना करें कि वह इस बच्चे (बच्ची) पर, जो बपतिस्मा का महान् वरदान प्राप्त करनेवाला (करनेवाली) है, और इसके माता-पिता, धर्ममाता-पिता तथा बपतिस्मा पाए सब लोगों पर दयादृष्टि करे ।
1 - हे प्रभु, तू बपतिस्मा के द्वारा इस बच्चे (बच्ची) का स्वागत अपनी कलीसिया में कर ।

सब - हे प्रभु, हमारी प्रार्थना सुन ।
2 - हे प्रभु, बपतिस्मा के द्वारा इस बच्चे (बच्ची) को अपना पुत्र (अपनी पुत्री) बना ले ।
3 - तू यहाँ उपस्थित हर व्यक्ति में बपतिस्मा की कृपा नई कर दे ।
4 - ख्रीस्ट के सब अनुयायी, जो बपतिस्मा के द्वारा एक शरीर बन गए हैं, विश्वास तथा प्रेम में एक हो कर जीवन बिताएँ ।

3. The prayer of the faithful concludes with this prayer :

अनुष्ठता - हमारे प्रभु येसु ख्रीस्ट के पिता, समस्त जीवन तथा प्रेम के स्रोत, तू माता-पिताओं की चिंताएँ जानता है, और संकट में पड़े बच्चों की देख-भाल पिता की भाँति करके, माता पिताओं का बोझ हल्का करता है। दयापूर्वक हमारी प्रार्थना स्वीकार कर इस बच्चे (बच्ची) को पाप के वश में पड़े न रहने दे, बल्कि अपने पुत्र के राज्य में प्रेमपूर्वक इसका स्वागत कर। जल और पवित्र आत्मा की शक्ति से यह बच्चा (बच्ची) जिसका नाम . . . होगा, ख्रीस्त की मृत्यु का सहभागी (की सहभागी) बने, जिससे यह उनके पुनरुत्थान में भी भाग ले सके। यह तेरा पुत्र (तेरी पुत्री) बन जाए, कि ख्रीस्त के राज्य का हकदार बने। ऐसा वर दे कि यह बच्चा (बच्ची) तेरी कलीसिया का (की) सदस्य बनकर तेरे एकमात्र पुत्र तथा पवित्र आत्मा के संग सदा-सर्वदा आनन्द मनावे।

सब – आमेन।

4. The profession of faith. The minister addresses all present :

अनुष्ठता – हमलोग अपने-अपने बपतिस्मा का स्मरण करें और येसु ख्रीस्त में अपने विश्वास की घोषणा करें। यही कलीसिया का विश्वास है : इसी विश्वास में बच्चों को बपतिस्मा दिया जाता है। – क्या आप स्वर्ग और पृथ्वी के सृष्टिकर्ता सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर पर विश्वास करते हैं ?

सब – जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।

अनु० – क्या येसु ख्रीस्त पर, जो ईश्वर के एकमात्र पुत्र और हमारे प्रभु हैं, जो कुँवारी मरियम से जन्मे, हमारे लिए क्रूस पर मरे, दफ़नाए गए और पुनर्जीवित होकर पिता के दाएँ विराजमान हैं, आप विश्वास करते हैं ?

सब – जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।

अनु० - क्या आप पवित्र आत्मा पर, पवित्र काथलिक कलीसिया, धर्मियों के संबंध, पापों की क्षमा, शरीर के पुनरुत्थान और अनन्त जीवन पर विश्वास करते हैं ?

सब - जी हाँ, मैं विश्वास करता हूँ।

5. Instead of the previous profession of faith, all may recite the Apostle's Creed :

अनुष्ठता - हम स्वर्ग और पृथ्वी के सृष्टिकर्ता -

सब - सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर में विश्वास करते हैं। और उसके एकलौते पुत्र हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त में - हम विश्वास करते हैं, - जो पवित्र आत्मा के द्वारा गर्भ में आए - और कुंवारी मरियम से जन्मे। उन्होंने पोंतियुस पिलातुस के शासन-काल में दुःख भोगा। वह क्रूस पर चढ़ाए गए, - दफनाए गए - और अधोलोक में उतरे। वह तीसरे दिन मृतकों में से जी उठे - स्वर्ग गए, - सर्वशक्तिमान् पिता ईश्वर के दाहिने विराजमान हैं - और वहाँ से जीवितों और मृतकों का न्याय करने आएँगे। हम पवित्र आत्मा, - पवित्र काथलिक कलीसिया, - धर्मियों की सहभागिता, - पापों की क्षमा, - शरीर के पुनरुत्थान - और अनन्त जीवन में - विश्वास करते हैं।

BAPTISM

6. Then the minister baptizes the child, saying :

... (नाम), मैं तुमको पिता

(He pours water upon the head of the child)

और पुत्र

(He pours water upon it a second time)

और पवित्र आत्मा के नाम में बपतिस्मा देता हूँ।

(He pours water upon it a third time)

7. Omitting all other ceremonies, the minister may give the white garment to the child, saying :

हे · · · (नाम), तुम नए प्राणी बन गए (गई) हो और प्रभुवर ख्रीस्त को धारण किया है। तुम इस उज्ज्वल वस्त्र को अपने ख्रीस्तीय गौरव का बाहरी चिह्न समझो। तुम इसे स्वर्ग के अनन्त जीवन में निष्कलंक ले जाओगे।

CONFIRMATION

8. The minister, if he is a priest, administers confirmation. He imposes his hands upon the dying child and says :

हे हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त के पिता, सर्वशक्तिमान् ईश्वर, तूने जल तथा पवित्र आत्मा के द्वारा अपने इस बच्चे (अपनी इस बच्ची) को नव-जीवन देकर पाप की दासता से मुक्त किया है। इस पर पवित्र आत्मा को भेज दे जो इसकी सहायता और पथप्रदर्शन करे। हे पिता, इसको पवित्र आत्मा के सातों वरदान देने की कृपा कर, प्रज्ञा और विवेक का दान, परामर्श और दृढ़ता का दान, ज्ञान और धर्मनिष्ठा का दान, तथा श्रद्धापूर्ण भय का दान। यही हमारी प्रार्थना है, प्रभु ख्रीस्त के द्वारा।

सब – आमेन।

9. Then he dips his right thumb into the chrism, and tracing the sign of the cross on the forehead of the child, he says :

याजक – · · · (नाम), पवित्र आत्मा के वरदान की मोहर ग्रहण कीजिए।

10. The minister concludes inviting all to recite the Lord's Prayer :

अनुष्ठता - हम सब मिलकर पिता ईश्वर से प्रार्थना करें जो अभी से इस बच्चे (बच्ची) को अपना पुत्र (अपनी पुत्री) कहता है ।

सब - हे हमारे पिता . . .

11. If he is a priest or deacon, he blesses the child and all who are present :

याजक - सर्वशक्तिमान् ईश्वर, पिता और ✠ पुत्र और पवित्र आत्मा का आशीर्वाद आप लोगों पर उतरे और सदा बना रहे ।

सब - आमेन ।

12. If there is still time left, the priest or deacon may complete the rite by adding the ceremonies of the giving of the lighted candle and of the ephphetha (cf. pp. 57-58, nos. 27-28).


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!