चालीसे का तीसरा सप्ताह - सोमवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ

राजाओं का दूसरा ग्रन्थ 5:1-15

“इस्राएल में बहुत-से कोढ़ी थे। उन में से कोई नहीं, बल्कि सीरी नामन ही नीरोग किया गया है।”

अराम के राजा के सेनाध्यक्ष नामन को अपने स्वामी का सम्मान तथा कृपादृष्टि प्राप्त थी, क्योंकि प्रभु ने नामन द्वारा अरामियों को विजय दिलायी थी। वह महान्‌ योद्धा था, किन्तु कोढ़ी था। अरामी छापामार किसी समय इस्राएल के देश से एक कन्या को उठा कर ले आये थे और वह नामन की पत्नी की दासी बन गयी थी। उसने अपनी स्वामिनी से कहा, “ओह! यदि मेरे स्वामी समारिया में रहने वाले नबी से मिल जाते, तो वह उन्हें कोढ़ से मुक्त कर देते।” नामन ने अपने स्वामी को बताया कि इस्राएली कन्या ने क्या-क्या कहा है। इस पर अराम का राजा बोला, “तुम वहाँ जाओ। मैं तुम्हें इस्राएल के राजा के नाम एक पत्र दूँगा।” नामन चल पड़ा और वह चाँदी के दस तोड़े, सोने की छह हजार अशर्फियाँ और दस जोड़े कपड़े अपने साथ ले गया। उसने इस्राएल के राजा को वह पत्र दिया। उस में यह लिखा था, “मैं इस पत्र के साथ अपने सेवक नामन को आपके पास भेजता हूँ, जिससे आप उसे कोढ़ से मुक्त कर दें।” इस्राएल का राजा पत्र पढ़ते ही अपने वस्त्र फाड़ कर बोल उठा, “मैं तो ईश्वर नहीं हूँ, जो मार और जिला सकता है! तो, उसने किसी को कोढ़ से मुक्त करने के लिए क्यों मेरे पास भेजा है? वह निश्चय ही मुझ से लड़ने का बहाना ढूँढ़ रहा है।” जब ईश्वर-भक्त एलीसय को यह पता चला कि इस्राएल के राजा ने अपने वस्त्र फाड़ डाले हैं, तो उसने राजा के पास यह कहला भेजा, “आपने क्यों अपने वस्त्र फाड़ डाले हैं? वह मेरे पास आये, तो वह जान जायेगा कि इस्राएल में एक नबी विद्यमान है।” इसलिए नामन अपने घोड़ों और रथों के साथ आ कर 'एलीसय के घर के द्वार पर खड़ा हो गया। एलीसय ने उसे यह संदेश कहला भेजा, “आप जा कर यर्दन नदी में सात बार स्नान कीजिए, आपका शरीर स्वच्छ हो जायेगा और आप शुद्ध हो जायेंगे।” नामान क्रुध्द हो उठा और यह कहते हुए चला गया, “मैं समझ रहा था कि वह स्वयं बाहर आ कर मुझ से मिलेंगे, अपने प्रभु -ईश्वर का नाम ले कर प्रार्थना करेंगे और कोढ़ के स्थान पर हाथ फेर कर उसे दूर कर देंगे। क्या दमिश्क की अबाना और फरपर नामक नदियों का जल इस्राएल के सब जलाशयों से बढ़कर नहीं है? क्या मैं उन में स्नान कर शुद्ध नहीं हो सकता था?'' इस पर वह मुड कर क्रोध के आवेश में चला गया। उसके सेवक उसके पास आये और यह कह कर उसे समझाने लगे, “पिता! यदि नबी ने आप को कोई कठिन कार्य करने को कहा होता, तो आप उसे अवश्य करते। जब उन्होंने इतना ही कहा - स्नान कीजिए और आप शुद्ध हो जायेंगे, तो आप को ऐसा अवश्य करना चाहिए।” इसलिए उसने जा कर यर्देन नदी में सात बार डुबकी लगायी, जैसा कि एलीसय ने उस से कहा था, और उसका शरीर फिर छोटे बालक के शरीर जैसा स्वच्छ हो गया। वह अपने सब परिजनों के साथ एलीसय के यहाँ लौटा। वह भीतर जा कर उसके सामने खड़ा हो गया और बोला, “अब मैं जान गया हूँ कि इस्राएल को छोड़ कर और कहीं पृथ्वी पर कोई देवता नहीं है।”

प्रभु की वाणी।

भजन : स्तोत्र 41:2-3; 42:3-4

अनुवाक्य : मेरी आत्मा ईश्वर की, जीवन्त ईश्वर की प्यासी है। मैं कब जा कर ईश्वर के दर्शन करूँगा?

हे मेरे ईश्वर! हरिणी जैसे जलधारा के लिए तरसती है, मेरी आत्मा वैसे ही तेरे लिए तरसती है।

मेरी आत्मा ईश्वर की, जीवन्त ईश्वर की प्यासी है। मैं कब जा कर ईश्वर के दर्शन करूँगा?

<>3. अपनी ज्योति और अपना सत्य भेज दे। वे मुझे मार्ग 'दिखायें और मुझे तेरे पवित्र पर्वत तक, तेरे निवासस्थान तक पहुँचा दें।

मैं ईश्वर की वेदी के पास जाऊँगा, ईश्वर के पास, जो मेरा आनन्द है। मैं वीणा बजा कर अपने प्रभु-ईश्वर की स्तुति करूँगा।

जयघोष : स्तोत्र 129:5,7

प्रभु ही मेरा आसरा है। मैं उसकी प्रतिज्ञा पर भरोसा रखता हूँ। दयासागर प्रभु उदारतापूर्वक मुक्ति प्रदान करता है।

सुसमाचार

लूकस के अनुसार पवित्र सुसमाचार 4:24-30

एलियस और एलिसेयुस की तरह येसु केवल यहूदियों के पास नहीं भेजे जाते हैं।

येसु ने नाजरेत आ कर सभागृह में लोगों से कहा, ''मैं तुम से कहे देता हूँ - अपनी मातृभूमि में नबी का स्वागत नहीं होता मैं तुम्हें विश्वास दिलाता हूँ कि जब एलियस के दिनों में साढ़े तीन वर्षों तक पानी नहीं बरसा और सारे देश में घोर अकाल पड़ा था, तो उस समय इस्राएल में बहुत-सी विधवाएँ थीं। फिर भी एलिसय उन में से किसी के पास नहीं भेजा गया - वह सिदोन के सरेप्ता की एक विधवा के पास ही भेजा गया था। और नबी एलिसेयुस के दिनों में इस्राएल में बहुत-से कोढ़ी थे। फिर भी उन में से कोई नहीं, बल्कि सीरी नामन ही नीरोग किया गया था।” यह सुन कर सभागृह के सब लोग बहुत क्रुध्द हो गये। वे उठ खड़े हुए और उन्होंने येसु को नगर से बाहर निकाल दिया। जिस पहाड़ी पर उनका नगर बसा था, वे येसु को उसकी चोटी तक ले गये, ताकि उन्हें नीचे गिरा दें; परन्तु वह उनके बीच से निकल कर चले गये।

प्रभु का सुसमाचार।

📚 मनन-चिंतन

मैं तुम से यह कहता हूँ - अपनी मातृभूमि में नबी का स्वागत नहीं होता।

इस वाक्यांष में येसु के शब्द उनके अपने नगरवासियों को चुनौती देते हैं। प्रारंभ में वे उसकी शिक्षा से प्रभावित होते हैं, लेकिन जब वह ईश्वर की दया को इस्राएल की सीमाओं से बाहर तक विस्तृत करता है, तो उनकी सोच बदल जाती है। वे यह स्वीकार नहीं कर पाते कि ईश्वर की कृपा बाहरी लोगों के लिए भी हो सकती है, और इसलिए वे येसु को अस्वीकार कर देते हैं। यह दृश्य हमें यह सिखाता है कि असुविधाजनक सत्य को नकारना कितना आसान होता है-विशेष रूप से तब जब वह हमारे पूर्वाग्रहों, अहंकार या जमी-जमाई धारणाओं को चुनौती देता है। कभी-कभी हम भी नाजरेत के लोगों की तरह उस संदेश या व्यक्ति को नकार सकते हैं जिसे ईश्वर ने हमारे आत्मिक विकास के लिए भेजा है। क्या आप तैयार हैं कि ईश्वर आपसे अनपेक्षित लोगों या स्थितियों के माध्यम से भी बोले? सत्य को ग्रहण करने के लिए अपने मन और हृदय को खोलिए जब वह आपको असहज कर दे। आज, विनम्रता से ईश्वर के वचन का स्वागत करने और दूसरों को उनके मूल या पृष्ठभूमि के आधार पर न आंकने की कृपा माँगें।

हे प्रभु, कृपया मेरे हृदय को खोलिए ताकि मैं आपके सत्य को खुले मन से स्वीकार कर सकूँ। मुझे सिखाइए कि कैसे बिना पूर्वाग्रह के सुनना और आपकी कृपा को हर रूप में अपनाना है। आमेन।

- फादर अल्फ्रेड डिसूजा (भोपाल महाधर्मप्रांत)


📚 REFLECTION

"No prophet is accepted in his own native place." (Luke 4:24)

Jesus' words in this passage challenge the people of His hometown. Though they admired His teaching at first, their hearts turned when He spoke the truth about God's mercy extending beyond Israel. They could not accept that God’s grace was for outsiders too, and they rejected Him. This reminds us how easy it is to resist uncomfortable truths, especially when they challenge our pride or narrow views. Sometimes, like the people of Nazareth, we reject the very message or person God sends to help us grow. Are you open to God speaking through unexpected people or situations? Be willing to hear the truth, even when it challenges you. Today, ask for the grace to welcome God’s Word with humility and to avoid judging others based on where they come from.

Lord, help me to receive Your truth with an open heart. Teach me to listen without prejudice and to welcome Your grace, no matter how it comes. Amen.

-Fr. Alfred D’Souza (Archdiocese of Bhopal)

📚 मनन-चिंतन

अधिकांश मानव जीवन के निर्णय अच्छे और बुरे के बीच चुनाव करने से जुड़े होते हैं। हम यह निर्णय लेने के लिए विभिन्न तथ्यों और आंकड़ों का उपयोग करते हैं कि कोई वस्तु अच्छी है या नहीं। हम विज्ञापनों और यूट्यूब समीक्षाओं को देखकर सही उत्पाद को चुनते और खरीदते हैं। यह हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग बन चुका है, और इसका प्रभाव इतना गहरा हो गया है कि हम इसी प्रकार के मानदंडों से किसी व्यक्ति और उसकी शिक्षाओं को भी परखने लगे हैं। कई बार किसी व्यक्ति की शिक्षाएँ और विचार आदर्श हो सकते हैं, परंतु यदि हमारे मन में उस व्यक्ति के प्रति कोई व्यक्तिगत पूर्वाग्रह हो, तो हम उसे सुनने के लिए तैयार नहीं होते। इसी कारण से कई बार हम ईश्वर की वाणी को सुनने से वंचित रह जाते हैं। आज का सुसमाचार इसका एक ठोस उदाहरण प्रस्तुत करता है कि किस प्रकार एक नबी अपने ही नगर में स्वीकार नहीं किया जाता। प्रभु येसु हमें हमारे अपने लोगों के माध्यम से संदेश देना चाहते हैं। कई बार कठिन परिस्थितियों में वे हमारे किसी करीबी रिश्तेदार के द्वारा हमारी सहायता करने का प्रयास करते हैं, परंतु यदि हमारे उस व्यक्ति से कटु संबंध हैं, तो हम उसकी बात को महत्व नहीं देते। यह चालीसा काल हमें अपने इस संकीर्ण दृष्टिकोण को त्यागने के लिए आमंत्रित करता है ताकि हम ईश्वर की व्यापक योजना को सुन और समझ सकें।

- ब्रदर सुमन खलखो (भोपाल महाधर्मप्रान्त)


📚 REFLECTION

Most of the decisions of human life are between choosing good over bad. We use our data to judge whether a product is good or not. We look on to the advertisements, and reviews on YouTube to choose and buy the right product. This has become a way of life for most of us and the impact has resulted in the formation of such parameters to evaluate and accept and human being and his teaching. Even if a person's teachings and thoughts may be ideal, if we do not like the person because of our own biased data, we may never choose to listen to him. Sometimes we miss hearing God’s voice because of this reason. Today’s Gospel is a solid example of a prophet being never accepted in his town. Jesus tries to communicate to us through our near and dear ones. Many times He tries to save us in difficult situations through a close relative but out of our bitter relations we do not mind him/her. This season of Lent invites us to overcome such a narrow understanding of ours in order to hear the wider plans of God.

-Bro. Suman Khalkho (Archdiocese of Bhopal)

मनन-चिंतन

घर की मुर्गी दाल बराबर। हम आसानी से उपलब्ध होने वाली किसी भी चीज़ को महत्व नहीं देते हैं। हम उस ऑक्सीजन को महत्व नहीं देते जो आसपास की हवा में उपलब्ध है। नदी के किनारे रहने वाले लोग पानी की कद्र नहीं करते। हम जानते हैं कि ताजी और स्वच्छ हवा कीमती है और फिर भी चूंकि यह हमारे चारों ओर उपलब्ध है इसलिए हम इसको महत्व नहीं देते हैं। इस्राएली लोग नबी एलिय्याह से काफी परिचित थे, लिकिन उन्होंने अकाल के समय यह नहीं सोचा कि नबी उस मुसीबत से उबरने के लिए उनकी मदद कर सकते हैं। परन्तु सरेप्ता की एक विधवा ने इस नबी की महानता को पहचान लिया और बदले में उनके द्वारा ईश्वर ने उसे आशीष दी। इस्राएल के कोढ़ी नबी एलीशा से परिचित थे और उन्हें इस नबी की उनको कोढ़ से शुध्द करने की शक्ति का एहसास नहीं था। सीरिया के नामन नामक कोढ़ी ने एलीशा की शक्ति को पहचाना और उसके द्वारा शुध्द किया गया। नाज़रेत के लोगों के लिए, येसु एक बहुत ही परिचित व्यक्ति थे। वे उनके बीच घूमते-फिरते थे, खाते-पीते थे। वे उनसे इतने परिचित थे कि वे उन्हें महत्व नहीं देते थे। वे उन आशिषों को प्राप्त करने में विफल रहे जो उनके माध्यम से वे आसानी से प्राप्त कर सकते थे। हम अपने आप से सवाल करें, मैं येसु के व्यक्तित्व और उनके द्वारा लाए गए उद्धार को कितना महत्व देता हूँ?

- - फादर फ्रांसिस स्करिया


REFLECTION

Familiarity breeds contempt. We do not value anything that is easily available to us. Most of us do not value the oxygen that is available in the air around. Those who live on the banks of a river do not value water. We know that fresh and clean air is precious and yet since it is available all around us we do not value it. The people in Israel were too familiar with Prophet Elijah that they did not seek his intervention in time of the drought. But a widow in Zarephath recognized the greatness of this prophet and she in turn was blessed by God through him. The lepers in Israel were familiar with Prophet Elisha and they did not realize the power of this prophet. It is the Syrian Naman who recognized the power of Elisha and got healed by him. For the people of Nazareth, Jesus was a very familiar person. He lived and moved among them. They were so familiar with him that they did not value him. They failed to get the blessings that were so easily available through him due to their contempt for him. Let us ask ourselves - How much do I value the person of Jesus and the salvation he brings?

- Fr. Francis Scaria

मनन-चिंतन -2

येसु तत्कालीन धार्मिक वर्ग फरीसियों, सदुकियों तथा शास्त्रियों के द्वारा अस्वीकृत तथा नकारे गये थे। उन्होंने येसु की शिक्षाओं का विरोध किया तथा येसु के गैर-यहूदियों के घुलमिलने पर प्रश्न किया। वे इस बात को कभी स्वीकार नहीं कर सकते थे कि गैर-यहूदियों के लिये भी ईश्वर की दया और कृपा के द्वार खुले हैं क्योंकि वे स्वयं को श्रेष्ठतर समझते तथा अन्यों को तुच्छ। येसु उनके इस दृष्टिकोण को दो महान नबियों एलियस और एलिसेयस के कार्यों द्वारा न्यायोचित ठहराते हैं। येसु उन्हें याद दिलाते है कि प्रकार एलियस सरेप्ता की विधवा के पास भेजा गया तथा ऐलिसयस ने सीरी नामन नामक कोढी को चंगा किया था। उनके यह कार्य ईश्वर की सर्वव्यापक दया तथा करूणा के चिन्ह हैं। यह इस बात के भी प्रमाण है उन गैर-यहूदियों ने ईश्वर तथा उनके नबियों में अधिक तथा आवश्यक विश्वास दिखाया जिससे ईश्वर के चमत्कारिक कार्य उनमें संभव हो सके।

यहूदियों ने नबियों को अस्वीकारा, उनकी हत्या की तथा उनके स्मारक बनवाये। यही इतिहास येसु के साथ भी दोहराया जाता है। यह सुनकर वे उन्होंने वही किया जो पूर्वजों ने किया था, वे येसु का मारने का प्रयत्न करते हैं, ’’वे येसु को वे उठ खड़े हुए और उन्होंने ईसा को नगर से बाहर निकाल दिया। उनका नगर जिस पहाड़ी पर बसा था, वे ईसा को उसकी चोटी तक ले गये, ताकि उन्हें नीचे गिरा दें,’’(लूकस 4:29)

प्रिय विश्वासियों, उन्होंने ईश्वर को उनका अपना समझकर न तो उन्हें स्वीकारा और न ही उनका आदर किया। हम भी ख््राीस्तीय होने के नाते शायद येसु, सुसमाचार, मिस्सा बलिदान आदि बातों से घुलमिल जाते हैं ऐसे में शायद हम भी कम ध्यान या आदर देने लगे हो। हमें भी चाहिये कि हम अपने विश्वास को सदैव उत्साह और उमंग से पूर्ण रखे तथा ईश्वर के सर्वव्यापी प्रेम को पहचाने।

- - फादर रोनाल्ड वाँन


REFLECTION

Jesus was largely rejected by the powerful religious lobby dominated by Pharisees, the Scribes and the Sadducees. They questioned Jesus’ teaching of God’s benevolent love available for all. They couldn’t digest how could Jesus equate them to the pagans, for the Jews considered themselves as the only chosen one of God thereby superior to others. Jesus responded to their objection by narrating the works of great prophets Elijah and Elisha. Reminding them how God chose the widow at Zarephath and healed a Syrian Army commander Naaman. That was to show that God’s mercy is universal and extends to all those who believe in it. However, Israel’s sin was that it never respected and listened to the prophets. They killed them and made tomb for them. The history was being repeat with Jesus. Jesus was questioned and rejected by his own people on account of his familiarity with people. They tried to kill him, when he appreciated the faith of the gentiles they had shown in God and his prophets. “They took him up to the brow of the hill their town was built on, intending to throw him off the cliff…” (Luke 4:29)

Dear friends, God’s love comes to us too. Since we are so much accustomed to and used to it we may not pay attention to it. In that sense we will be behaving like the pharisees of that time. By rejecting Jesus, we close the door of opportunity that he wants us to enter into. Let the sense of familiarity and pride not cloud our faith.

- Fr. Ronald Vaughan