रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

विवरण: 23 मार्च

 Jayesu Hindi Catholic Website

मार्च 23

संत तुरिबियुस

तुरिबियुस का जन्म स्पेन के मेयोर्गा में हुआ था। उन्होंने कानून का अध्ययन किया और एक वकील और फिर सलामांका में प्रोफेसर बन गए। एक आम आदमी होने के बावजूद राजा फिलिप ने उन्हें ग्रेनाडा में न्यायिक जांच की अदालत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

बाद में सन 1580 में राजा ने उन्हें पेरू के लीमा के महाधर्माध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। पुरोहिताभिषेक और फिर धर्माध्यक्षाभिषेक प्राप्त करने के बाद, वे 1581 में पेरू पहुंचे। उन्होंने जल्द ही महाधर्मप्रान्त में सुधार के लिए एक गहरा उत्साह दिखाया और गरीबों की सहायता करने और स्पेनिश शासन के अधीन गंभीर रूप से पीड़ित पेरू के मूलनिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयत्न करने का दृढ़ संकल्प किया

उन्होंने वहाँ स्कूलों, गिरजाघरों, अस्पतालों तथा सेमिनरी की स्थापना की। स्थानीय लोगों के बीच प्रभावशाली ढ़ंग से मेषपालीय कार्य करने के लिए उन्होंने मूलनिवासियों के बोलियों को सीखने की कोशिश की। उन्हें 1726 में संत घोषित किया गया।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!