स्तोत्र

अध्याय 82

1ईश्वर स्वर्गसभा में उठ खड़ा हुआ है। वह देवताओं के बीच न्याय करता है। 2"तुम कब तक दोषियों का पक्ष लेकर अन्यायपूर्ण निर्णय देते रहोगे? 3निर्बल और अनाथ की रक्षा करो; दरिद्र और दीन-हीन को न्याय दिलाओ। 4निर्बल और दरिद्र का उद्धार करो; उन्हें दुष्टों के पंजे से छुड़ाओ। 5"वे न तो जानते हैं और न समझते हैं; वे अन्धकार में भटकते रहते हैं। पृथ्वी के सब आधार डगमगाने लगे हैं। 6मैं तुम से कहता हूँ कि तुम देवता हो, सब-के-सब सर्वोच्च ईश्वर के पुत्र हो। 7तब भी तुम मनुष्यों की तरह मरोगे; शासकों की तरह ही तुम्हारा सर्वनाश होगा।" 8ईश्वर! उठ और पृथ्वी का न्याय कर, क्योंकि समस्त राष्ट्र तेरे ही हैं।