यूखारिस्तीय चमत्कार
EUCHARISTIC MIRACLES

[श्री जोसेफ डीसूज़ा (नागपुर) के द्वारा संकलित]

कैथलिक कलिसिया की आधिकारिक शिक्षा के अनुसार प्रभु येसु ने साथ संस्कारों की स्थापना की। उनमें से एक है यूखारिस्त। इसे केन्द्रीय संस्कार (Central Sacrament) भी कहा जाता है। कैथलिक कलीसिया का यह विश्वास है कि यूखारिस्तीय बलिदान में रोटी और दाखरस प्रभु येसु के शरीर और रक्त बन जाते हैं। दुनिया की विभिन्न जगहों में इस सच्चाई को साबित करने वाली घटनाएं हुयी हैं। किसी जगह पर आशिष की गयी रोटी मांस जैसा दिखाई देने लगी। किसी जगह पर दाखरस रक्त जैसा दिखाई देने लगा। किसी जगह पर होस्तिया (रोटी) से रक्त निकलता हुआ देखा गया। इस प्रकार की असाधारण घटनाएँ होने के अनेक प्रमाण मिले हैं जिन्हें सामान्य प्राकृतिक कारणों से आसानी से समझाया नहीं जा सकता। इन घटनाओं को यूखारिस्तीय चमत्कार कहा जाता है। कैथोलिक कलीसिया हर कथित चमत्कार को तुरंत स्वीकार नहीं करती। वह वैज्ञानिक, चिकित्सकीय और धार्मिक जाँच के बाद ही किसी घटना को आधिकारिक रूप से मान्यता देती है। इस पृष्ट पर हमने इन में से कुछ घटनाओं का विवरण देने का प्रयत्न किया है। आशा है इस से यूखरिस्तीय संस्कार में आप का विश्वास गहरा बन जायेगा।

सन 1992 - बुएनेस ऐरिस, अर्जेन्टीना

This webpage is under construction. Kindly be patient with us. यह वेबपेज निर्माणाधीन है। कृपया इंतज़ार करें।

Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!