कैथोलिक परंपरा के अनुसार प्रभु येसु की माता, धन्य कुंवारी मरियम पृथ्वी पर कई व्यक्तियों और समूहों को प्रत्यक्ष रूप से दर्शन देती आ रही हैं। इन में से कुछ दर्शनों को कलीसिया मान्यता प्रदान करती है। कलीसिया किसी भी दर्शन को मान्यता देने से पहले उसकी गहन वैज्ञानिक और आध्यात्मिक जाँच करती है। ये दर्शन निजी प्रकाशना (Private Revelation) की श्रेणी में आते हैं। कैथोलिक कलीसिया की धर्मशिक्षा (Catechism) के अनुसार, इस प्रकार की 'निजी प्रकाशना' पवित्र बाइबिल की 'सार्वजनिक प्रकाशना' (Public Revelation) में कुछ नया नहीं जोड़ते, बल्कि लोगों को सुसमाचार के मूल संदेश - प्रार्थना, पश्चाताप और ईश्वर की ओर लौटने - की याद दिलाते हैं। कैथोलिक कलीसिया विश्वासियों को इस प्रकार के किसी निजी दर्शन पर विश्वास करने के लिए बाध्य नहीं करती, लेकिन जिन्हें कलीसिया द्वारा आधिकारिक स्वीकृति मिल जाती है, उन्हें विश्वास और भक्ति के लिए प्रेरणादायक और प्रामाणिक माना जाता है। अधिकतर दर्शनों में माता मरियम विश्व शांति, पापों से पश्चाताप, रोज़री की प्रार्थना और प्रभु येसु के प्रति गहरे विश्वास का आह्वान करती हैं। यहाँ पर कुछ विश्व प्रसिद्ध और कलीसिया द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमुख दर्शनों की सूचि है: