रविसोममंगलबुधगुरुशुक्रशनि
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930

विवरण: 24 जून

 Jayesu Hindi Catholic Website

जून 24

संत योहन बपतिस्ता का जन्मोत्सव

योहन बपतिस्ता को नबी कहा जाता है। वे मसीह के समकालीन थे एंव सुसमाचार प्रचार और येसु मसीह के बपतिस्मा के लिए जाने जाते हैं। योहन बपतिस्ताका जन्म जकरियस और एलीज़बेथ के लिए ईश्वर की विशेष कृपा से हुआ था, क्योंकि वे बहुत बूढ़े हो गये थे और बच्चे पैदा करने के लिए असमर्थ थे। पवित्र बाइबिल के अनुसार, स्वर्गदूत गब्रिएल ने एलीज़बेथ और जकरियस से मिलने पर उनसे कहा कि उनका एक बेटा होगा और उन्हें उसका नाम योहन रखना चाहिए। जकरियस को संदेह हुआ और इसके लिए वह उस समय तक मूक रहा जब तक कि उनका पुत्र पैदा नहीं हुआ और स्वर्गदूत के आज्ञानुसार उसका नाम योहन रखा गया। जब एलीज़बेथ के गर्भ में योहन बपतिस्ता थे, तब मरियम उनसे मिलने आई और मरियम का अभिवादन सुन कर योहन उनके गर्भ में उछल पड़े।

योहन ने 30 ईस्वी के आसपास सार्वजनिक प्रचार शुरू किया, और यहूदिया प्रांत और यर्दन नदी के आसपास बड़ी भीड़ को आकर्षित करने के लिए जाने जाते थे। जब येसु उनके पास बपतिस्मा लेने के लिए आए, तो योहन ने उन्हें पहचान लिया और कहा, ‘‘मुझे तो आप से बपतिस्मा लेने की ज़रूरत है और आप मेरे पास आते है‘‘। फिर भी येसु के कहने पर योहन बपतिस्मा देने के लिए राजी हो गये।

योहन ने अपने अनुयायियों को मसीह की ओर मुड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने येसु को ‘‘ईश्वर का मेमना‘‘ कहा। योहन के कई शिष्य प्रथम ईसाइयों के समूह में थे। मसीह को बपतिस्मा देने के बाद, योहन की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उन्होंने राजा हेरोद को चिंतित कर दिया। हेरोद ने उन्हें गिरफ्तार करने और कैद करने का आदेश दिया। योहन ने कई मौकों पर हेरोद से बात की और अपने सौतेले भाई की पत्नी से उनके विवाह की निंदा की। इस पर योहन बपतिस्ता को कैदी बनाया गया। फिर राजा हेरोद ने अपनी बेटी की इच्छा पुरी करने के लिए राजा ने उनका सिर कटवा दिया। योहन बपतिस्ता की मृत्यु 33 और 36 ईस्वी के बीच हुई थी।

काथलिक कलिसिया केवल तीन ही जन्मोत्सव अपनी पूजन-पध्दति में मनाती है – प्रभु येसु का जन्म दिवस 25 दिसंबर को, माता मरियम का जन्म दिवस 8 सितंबर को और संत योहन बपतिस्ता के जन्म दिवस 24 जून को। उनकी मृत्यु की वर्षगांठ 29 अगस्त है और कभी-कभी इसे उनके दूसरे पर्व के जैसे मनाया जाता है। योहन बपतिस्ता जॉर्डन, प्यूर्टो रिको, फ्रेंच कनाडा और कई अन्य स्थानों के संरक्षक संत हैं।


Copyright © www.jayesu.com
Praise the Lord!