📖 - उत्पत्ति ग्रन्थ

अध्याय ➤ 01- 02- 03- 04- 05- 06- 07- 08- 09- 10- 11- 12- 13- 14- 15- 16- 17- 18- 19- 20- 21- 22- 23- 24- 25- 26- 27- 28- 29- 30- 31- 32- 33- 34- 35- 36- 37- 38- 39- 40- 41- 42- 43- 44- 45- 46- 47- 48- 49- 50- मुख्य पृष्ठ

अध्याय - 36

1) एसाव, अर्थात एदोम की वंशावली इस प्रकार हैं।

2) एसाव ने कनान देश की कन्याओं में कई को अपनी पत्नी बना लिया ; हित्ती जातीय एलोन की पुत्री आदा को, हिव्वी सिबओन के पुत्र अना की बेटी ओहोलीबामा को

3) तथा बासमत को, जो इसमाएल की पुत्री और नबायोत की बहन थी।

4) एसाव से आदा को एलीफस हुआ, बासमत को राऊएल और

5) ओहोलीबामा को यऊश, यालाम और कोरह हुए। यही एसाव के पुत्र है, जो कनान देश में उसके यहाँ पैदा हुए थे।

6) एसाव अपनी पत्नियों, अपने पुत्र-पुत्रियों और अपने घर के सब लोगों, सब ढोरों और पशुओं को तथा वह सब कुछ लेकर, जो उसे कनान देश में प्राप्त हुआ था, अपने भाई याकूब से अलग हो कर किसी दूसरे देश में चला गया।

7) अब उनकी सम्पत्ति इतनी अधिक हो गयी कि वे एक साथ नहीं रह सकते थे और उस देश में, जहाँ वे रहते थे, उनके ढोरों को चराने के लिए पर्याप्त भूमि नहीं थी।

8) इसलिए एसाव सेईर के पहाड़ी प्रदेश में बस गया। एसाव एदोम भी कहलाता है।

9) सेईर के पहाड़ी प्रदेश के निवासी एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली इस प्रकार है :

10) एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं : एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीफज और एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रऊएल।

11) एलीफ़ज के ये पुत्र थे : तेमान, ओमार, सफो, गाताम और कनज।

12) तिमना एसाव के पुत्र एलीफज की उपपत्नी थी। उसे एलीफज से अमालेक नामक पुत्र हुआ। ये एसाव की पत्नी आदा के पोते थे।

13) रऊएल के ये पुत्र थे नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। ये एसाव की पत्नी बासमत के पोते थे।

14) एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के, जो सिबओन की पोती और अना की पुत्री थी, ये पुत्र थे, जो उसे एसाव से उत्पन्न हुए थे : यऊश, यालाम और कोरह।

15) एसाव के वंशजों के मुखिया ये थे : एसाव के पहलौठे एलीफज के तेमान, ओमार, सफो, कनज,

16) कोरह, गताम और अमालेक नामक पुत्र। ये वे मुखिया हैं, जो एदोम देश में एलीफज के पुत्र थे। ये आदा के पोते थे।

17) एसाव के पुत्र रऊएल के पुत्रों में से मुखिया हुएः नहत, जेरह, शम्मा और मिजा। ये वे मुखिया हैं, जो एदोम देश में रऊएल के पुत्र थे। ये एसाव की पत्नी बासमत के पोते थे।

18) एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के पुत्र ये हैः यऊश, यालाम और कोरह नामक मुखिया। ये एसाव की पत्नी ओहोलीबामा से, जो अना की बेटी थी, उत्पन्न हुए थे।

19) यही एसाव, अर्थात एदोम के पुत्र है और ये मुखिया भी थे।

20) होरी जातीय सेईर के पुत्र जो उस देश के निवासी थे, इस प्रकार हैं : लोटान, शोबाल, सिबओन, अना

21) दिशोन, एसेर और दीशान। सेईर के ये पुत्र एदोम देश में होरियों के मुखिया थे। लोटान के पुत्र : होरी और हेमाम।

22) लोटान की बहन तिमना थी।

23) शोबाल के पुत्र अलवान, मानहत, एबाल, शफो और ओनाम।

24) सिबओन के पुत्र : अय्या और अना। यह वही अना है, जिसने अपने पिता सिबओन के गधों को चराते हुए मरूभूमि में गर्म जल के स्रोतों का पता लगाया था।

25) अना की सन्तानें ये है : दिशोन और अना की पुत्री ओहोलीबामा।

26) दिशोन के पुत्र : हेमदान, एशबान, यित्रान और केरान।

27) एसेर के पुत्र बिल्हान, जवान और अकान।

28) दीशान के पुत्र : ऊस और अरान।

29) होरियों के मुखिया ये थे : लोटान, शोबाल, सिबओन, अना,

30) दिशोन, एसेर और दीशान। ये अपने कुलों के अनुसार सेईर देश और होरियों के मुखिया हैं।

31) इस्राएली राजाओं के पूर्व एदोम देश में राज्य करने वाले राजाओं के नाम इस प्रकार है :

32) बओर का पुत्र बेला एदोम में राज्य करता था। उसकी राजधानी का नाम दिनहाबा था।

33) जब बेला मर गया, तब बोस्रा-निवासी सेरह का पुत्र योबाब उसका उत्तराधिकारी बना।

34) जब योबाब मर गया, तब तेमानियों के देश का हुशाम उसका उत्तराधिकारी बना।

35) जब हुशान मर गया, तब मोआब के मैदान में मिदयानियों को पराजित करने वाले बदद का पुत्र हदद उसका उत्तराधिकारी बना। उसकी राजाधनी का नाम अवीत था।

36) जब हदद मर गया, तब मसरेका-निवासी समला उसका उत्तराधिकारी बना।

37) जब समला मर गया, तब फ़रात नदी के किनारे स्थित रहोबोत का निवासी शौल इसका उत्तराधिकारी बना।

38) जब शौल मर गया, तब अकबोर का पुत्र बाल-हानान उसका उत्तराधिकारी बना।

39) जब अकबोर का पुत्र बाल-हानान मर गया तब हदद उसका उत्तराधिकारी बना। उसकी राजधानी का नाम पाऊ था। उसकी पत्नी का नाम मेहटबएल था। वह मेजाहाब की मट्रेद की बेटी थी।

40) एसाव के वंशजों के मुखियाओं के नाम, उनके कुलों और निवासस्थानों के नामों के अनुसार ये हैं : मुखिया तिमना, अलवा, यतेत,

41) ओहोलीबामा, एला, पीनोन,

42) मरज, तेमान, मिबसार,

43) मगदीएल और ईराम। यही है एदोम के मुखिया, अपने-अपने निवास स्थानों के अनुसार, जिन्हें उन्होंने उस देश में अपने अधिकार में ले लिया था। यही एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली है।



Copyright © www.jayesu.com